Trending Bollywood Celebrity News updates: रितेश देशमुख एक्टिंग के साथ-साथ अब निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म ‘वेद’ (Ved) से डेब्यू किया था। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही फिल्म का भी निर्देशन करने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो रितेश ही इस मूवी का डायरेक्शन करेंगे साथ ही इसमें वो लीड रोल भी प्ले करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया। लेकिन, माना जा रहा है कि इसका ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। ये फिल्म मराठी और हिंदी में होगी। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस का शिमरी साड़ी में ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में शिरकत कर रही हैं। इसमें वो बतौर प्रेजेंटर नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने के लिए मिला है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। वहीं, वरुण धवन पापा बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी के बेबी बंप पर किस करते हुए फोटो शेयर की है। ये इंटरनेट पर छाई हुई है। वरुण और नताशा दलाल पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं।
तेलुगू 'गांजा शंकर' फिल्म मेकर्स को फिल्म के नाम से 'गांजा' शब्द हटाने के लिए कहा गया है।
सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन को अपना शिकार बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी 3 का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
https://youtu.be/mMhDgAn_Kng
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कपल गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहा है। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वो 21 फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्टर राहुल वैद्य ने पत्नी दिशा परमार और लाडली बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वो एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। उनकी क्यूटनेस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। इस मौके पर शरद केलकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो उनके आगे माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
साल 2024 में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जो अलग हुए हैं। इसमें ईशा देओल-भरत तख्तानी समेत छह कपल्स रहे हैं, जिनका दो महीने के भीतर ही रिश्ता टूट गया। बसा-बसाया घर उजड़ गया। ऐसे में चलिए बताते हैं उन कपल्स के बारे में।
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' की टीम को एक साथ देखा गया। टीम एक साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए नजर आई। इसमें सनी सिंह, नुसरत भरूचा और इशिता राज नजर आईं। साथ ही कार्तिक आर्यन मिसिंग दिखे। दरअसल, इन दिनों वो बैक टू बैक अपनी कई फिल्मों की शूटिंग करने में बिजी हैं।
विक्रांत मैसी को हाल ही में '12वीं फेल' में देखा गया था। इसमें उनके काम की खूब सराहना की गई। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनस भी किया। इसी बीच अब एक्टर ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में आने के लिए 35 लाख रुपये महीने का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था। पढ़िए पूरी खबर...
'दंगल गर्ल' सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) के निधन के बाद उनकी मां ने दर्द बयां किया और बताया कि अमिर खान को उनकी बीमारी की भनक तक नहीं थी। लेकिन, एक्टर हमेशा से उनकी टच में रहे। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
टीवी की पार्वती के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनका वेडिंग वेन्यू से वरमाला का वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर...
उर्वशी रौतेला ने फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। ऐसे में अब वो हनी सिंह के साथ जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ‘लव डोज 2.0’ में दिखेंगी। साल 2014 में हनी सिंह ने अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘लव डोज’ के लिए उर्वशी को चुना था। ऐसे में अब वो एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं।
फिल्ममेकर मुकेश मोदी फिल्म 'पॉलिटिकल वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे इंडिया से बाहर दुनियाभर में रिलीज किया जाना है। इसी बीच अब मूवी का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इसके बोल 'एकता बनाए रखें' है।
सोनारिका भदौरिया जल्द ही शादी के बंधनन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। होने वाले पति के साथ उनकी हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। येलो आउटफिट में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, ' तेरे संग यारा खुश रंग बहारा | हल्दी।'
वरुण धवन पापा बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी के बेबी बंप पर किस करते हुए फोटो शेयर की है। ये इंटरनेट पर छाई हुई है। वरुण और नताशा दलाल पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड हैं।
दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस का शिमरी साड़ी में ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में शिरकत कर रही हैं। इसमें वो बतौर प्रेजेंटर नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनका ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने के लिए मिला है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
रितेश देशमुख एक्टिंग के साथ-साथ अब निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म ‘वेद’ (Ved) से डेब्यू किया था। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही फिल्म का भी निर्देशन करने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो रितेश ही इस मूवी का डायरेक्शन करेंगे साथ ही इसमें वो लीड रोल भी प्ले करने वाले हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया। लेकिन, माना जा रहा है कि इसका ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। ये फिल्म मराठी और हिंदी में होगी।