Bollywood News Highlights: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में थे। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। कपल ने बीते दिन यानी कि 21 फरवरी को गोवा में शादी कर ली। इससे उनकी पहली फोटो भी सामने आ चुकी हैं। इनकी वेडिंग सेरेमनी काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली। उन्होंने रकुल की शादी में पति राज कुंद्रा के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड से अनन्या पांडे, वरुण धवन-नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। इसके साथ ही बीती शाम को करीना कपूर ने बेटे जेह का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पार्टी होस्ट की थी। इसमें रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। राहा ने बड़े भाई की पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली। उनका क्यूट जेस्चर फैंस को खूब पसंद आया। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आने वाली है। ऐसे में मूवी की रिलीज से पहले आज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।
बीते कुछ दिनों से साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन तमाम विवादों को लेकर चर्चा में हैं। पहले उनके को-एक्टर मंसूर अली खान ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और फिर एआईएडीएमके नेता एवी राजू ने एक्ट्रेस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। दरअसल तृषा ने राजनेता एवी राजू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जिसकी कॉपी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दर्शकों को बेहद प्यारी और कनेक्ट करने वाली कहानी से रूबरू कराते हुए, टीवीएफ (द वायरल फीवर) गुल्लक ने वास्तव में दर्शकों के दिलों को छुआ है। इस शो में एक मिडिल क्लास फैमिली के जीवन की छोटी-छोटी बारीकियों को खूबसूरती से पेश किया गया। अपने इस खूबसूरत शो के जरिए टीवीएफ सच मुच लोगों के इमोशन्स को छूने में कामयाब हुआ। वहीं इसके अब तक तीन सीनज आएं है और हर एक को दर्शकों का प्यार मिला। अब इसके चौथे सीजन को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। खबर है कि गुल्लक के चौथे सीज़न की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
मौत की अफवाह के बाद पूनम पांडे ने पब्लिक अपियरेंस दी है। वह सिद्धिविनायक दर्शन के लिए पहुंचीं।
बोनी कपूर ने हाल ही में अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। वह इससे काफी खुश हैं और बालों के पूरी तरह उगने का इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने प्राइवेट वेडिंग की, जिसमें केवल परिवार और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। रकुल और जैकी का दिन में आनंद कारज सेरेमनी हुई और इसके बाद दोनों ने सिंधी रीति रिवाज से शादी की। शादी हो जाने के बाद शादीशुदा जोड़ा सबके सामने आया। दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। पैपराजी को पोज देते वक्त जैकी ने कहा,”आज तो मैम नहीं बोलोगे न?” ये सुनते ही रकुल शरमाते हुए हंसने लगी और पैपराजी जोर से नहीं नहीं कहने लगे। इसके बाद पैपराजी ने रकुल को भाभी कहकर बुलाया, जिसे सुन दोनों हंसने लगे। फिर पैपराजी ने रकुल को जैकी की दुल्हनिया कहा।
एक्ट्रेस और फिल्म डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार इस वक्त अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति भूषण कुमार का सरनेम हटा दिया है और टी-सीरीज को भी अनफॉलो कर दिया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि दिव्या और उनके पति भूषण कुमार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक ले सकते हैं। इसी बीच भूषण कुमार की टीम ने बयान जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमीषा पटेल अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 48 साल की एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो शादीशुदा हैं। उन्होंने किससे और कहां शादी की है इसका खुलासा भी एक्ट्रेस ने खुद किया है। चलिए बताते हैं वो किसके प्यार में हैं। पढ़िए पूरी खबर...
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा 11' में नजर आ रहे शोएब इब्राहिम की तबीयत बिगड़ गई है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति की ड्रिप लगी हुई फोटो शेयर की है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा। पढ़िए खबर...
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसका ऐलान करण जौहर ने किया है। उन्होंने मूवी को मोशन पोस्टर शेयर करने के साथ ही बताया कि इसे 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म Tiger vs Pathaan एक बार फिर से चर्चा में है। इस मूवी की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी ऑफिशियली इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी।
ट्विंकल खन्ना अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पुरुषों की तुलना 'पॉलिथीन बैग' से की, जिसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन पर गुस्सा निकाला है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा। पढ़िए खबर...
सोनारिका भदौरिया ने बीते दिन ही विकास पराशर के साथ शादी की है। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्राइडल फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उन्हें सुर्ख लाल जोड़े में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। इनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए। इस दौरान कपल का आउटफिट काफी चर्चा में रहा। चलिए बताते हैं इसकी खासियत। पढ़िए पूरी खबर...
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जीएगा’ में नजर आने वाली है। ऐसे में मूवी की रिलीज से पहले आज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में थे। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। कपल ने बीते दिन यानी कि 21 फरवरी को गोवा में शादी कर ली। इससे उनकी पहली फोटो भी सामने आ चुकी हैं। इनकी वेडिंग सेरेमनी काफी चर्चा में रही। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली। उन्होंने रकुल की शादी में पति राज कुंद्रा के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड से अनन्या पांडे, वरुण धवन-नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे।
करीना कपूर ने बेटे जेह का बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पार्टी होस्ट की थी। इसमें रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। राहा ने बड़े भाई की पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली। उनका क्यूट जेस्चर फैंस को खूब पसंद आया। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।