Entertainment News Highlights: तेलुगू टीवी स्टार पवित्रा जयराम की हाल ही में रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। उनके को-स्टार चंद्रकांत उनके साथ गाड़ी में थे, अब चंद्रकांत ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि वो पत्नी के निधन से बेहद परेशान और दुखी थे। प्रोड्यूसर रितेश साधवानी की मां का निधन हो गया है। राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें लेकर फैंस काफी चिंता में हैं। उनके पूर्व पति रितेश उनसे जुड़े अपडेट दे रहे थे, अब राखी ने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है और कहा है कि वह घूमना मिस कर रही हैं। पंकज त्रिपाठी को लेकर ‘पंचायत’ फेम पंकज झा का बयान सामने आया है, बिना नाम लिए उन्होंने पंकज त्रिपाठी पर जमकर कटाक्ष किया है। कान्स में ऐश्वर्या राय अपना चार्म बिखेरने में सफल रहीं। दूसरे दिन भी उन्होंने अपने लुक से फैंस का दिल खुश कर दिया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद घर लौट आए हैं और उन्होंने बताया है कि वह धार्मिक यात्रा पर निकल गए। जब उन्हें लगा कि अब लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए। नसीरुद्दीन शाह, प्रतेयक बब्बर, अमूल के एमडी जयेन मेहता ने मन्थन स्क्रीनिंग के लिए कान्स रेड कार्पेट पर वॉक किया।

Live Updates
17:19 (IST) 18 May 2024
‘हमारे बारह’ का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च!

महिलाओं के संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म ‘हमारे बारह’ 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होगी। अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘हमारे बारह’ की जब से घोषणा हुई है, तब से यह कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=8A0HzRmy37c

17:18 (IST) 18 May 2024
‘पुष्पा 2: द रूल’ ऑरमैक्स सिनेमेटिक्स की लिस्ट में बनीं मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्म

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर और सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों में से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

17:01 (IST) 18 May 2024
राखी सावंत की सर्जरी हुई सक्सेसफुल

राखी सावंत के ट्यूमर की सर्जरी सक्सेसफुल हो गई।

16:13 (IST) 18 May 2024
‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर लॉन्च होने वाल है, इसके लिए वह अपने गृहनगर ग्वालियर पहुंचे, जहां उनका जोर-शोर से स्वागत हुआ।

14:26 (IST) 18 May 2024
25 दिन बाद इस हालत में लौटे गुरुचरण सिंह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह लौट आए हैं और उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो वापस आने के बाद की है। तस्वीर में वह बिल्कुल अलग लग रहे हैं।

12:59 (IST) 18 May 2024
‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए कार्तिक आर्यन हुए अपने शहर ग्वालियर रवाना

‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होने वाला है। जब से मेकर्स द्वारा यह घोषणा की गई है कि सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ट्रेलर लॉन्च के लिए अपने होम टाउन ग्वालियर जाने वाले हैं, तब से हर तरफ खूब सारा उत्साह देखने मिल रहा है।

12:49 (IST) 18 May 2024
ग्रेट खली ने दुनिया की सबसे छोटी महिला को हाथ में उठाया तो भड़के यूजर्स

इंडियन रेसलर ग्रेट खली का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। खली को भारत के विशाल लोगों में गिना जाता है और अब उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह दुनिया की सबसे छोटी महिला को एक हाथ से उठाकर हवा में झुला रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कतई पसंद नहीं आया है।

11:36 (IST) 18 May 2024
तगड़ी सिक्योरिटी के बीच चलते हैं भाईजान

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारी सुरक्षा के बीच वह एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

11:30 (IST) 18 May 2024
ऑपरेशन के लिए जाती हुईं राखी सावंत

राखी सावंत के पूर्व पति रितेश ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑपरेशन के लिए जाती हुईं नजर आ रही हैं।

11:28 (IST) 18 May 2024
उर्फी को सूट में देख खुश हुए फैंस

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्हें इस लुक में देख फैंस काफी खुश हैं।

11:24 (IST) 18 May 2024
‘पंचायत’ के विधायक जी ने कसा पंकज त्रिपाठी पर तंज

‘पंचायत’ के विधायक यानी एक्टर पंकज झा ने त्रिपाठी पर जमकर कटाक्ष किया है। बिना नाम लिए उन्होंने काफी कुछ कह डाला।

पंकज झा ‘पंचायत’ में विधायक चंद्र किशोर का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का रोल पहले पंकज झा करने वाले थे, लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को ले लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:09 (IST) 18 May 2024
करीना कपूर से मिलने पहुंचे उनके मां-बाप

करीना कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर और बबिता उनसे मिलने उनके घर पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है।

10:09 (IST) 18 May 2024
अपने नए घर को देखने पहुंचीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने नए घर का कंसट्रक्शन देखने पहुंची हैं।

10:05 (IST) 18 May 2024
25 दिन बाद घर लौट आए TMKOC फेम गुरुचरण सिंह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह 25 दिन के बाद घर लौट आए हैं और उन्होंने अपने लापता होने के पीछे की पूरी कहानी भी बताई है। उन्होंने बताया कि वो धर्म के रास्ते पर निकल पड़े थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और आखिरकार एक्टर सही सलामत घर लौट आए हैं। गुरुचरण ने बताया है कि वह दुनिया की मोह माया को त्याग कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:03 (IST) 18 May 2024
ऐश्वर्या राय का डे टू लुक

77वें कान्स फिल्म फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय अपने हाथ में प्लास्टर लिए पहुंची हैं। तकलीफ के बावजूद वह रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। पहले दिन उन्होंने अपने आउटफिट से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और दूसरे दिन भी उनका लुक देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही इस साल कान्स में डेब्यू करने वाली कियारा आडवाणी ने भी स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर