Entertainment News Highlights: तेलुगू टीवी स्टार पवित्रा जयराम की हाल ही में रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी। उनके को-स्टार चंद्रकांत उनके साथ गाड़ी में थे, अब चंद्रकांत ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि वो पत्नी के निधन से बेहद परेशान और दुखी थे। प्रोड्यूसर रितेश साधवानी की मां का निधन हो गया है। राखी सावंत बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें लेकर फैंस काफी चिंता में हैं। उनके पूर्व पति रितेश उनसे जुड़े अपडेट दे रहे थे, अब राखी ने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है और कहा है कि वह घूमना मिस कर रही हैं। पंकज त्रिपाठी को लेकर ‘पंचायत’ फेम पंकज झा का बयान सामने आया है, बिना नाम लिए उन्होंने पंकज त्रिपाठी पर जमकर कटाक्ष किया है। कान्स में ऐश्वर्या राय अपना चार्म बिखेरने में सफल रहीं। दूसरे दिन भी उन्होंने अपने लुक से फैंस का दिल खुश कर दिया है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद घर लौट आए हैं और उन्होंने बताया है कि वह धार्मिक यात्रा पर निकल गए। जब उन्हें लगा कि अब लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए। नसीरुद्दीन शाह, प्रतेयक बब्बर, अमूल के एमडी जयेन मेहता ने मन्थन स्क्रीनिंग के लिए कान्स रेड कार्पेट पर वॉक किया।
महिलाओं के संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 'हमारे बारह' 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होगी। अन्नू कपूर, मनोज जोशी और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' की जब से घोषणा हुई है, तब से यह कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर और सुकुमार द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों में से दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
राखी सावंत के ट्यूमर की सर्जरी सक्सेसफुल हो गई।
https://www.instagram.com/reel/C7GxPqHohia/?igsh=MTB4OXIxMGgxOW84cw%3D%3D
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर लॉन्च होने वाल है, इसके लिए वह अपने गृहनगर ग्वालियर पहुंचे, जहां उनका जोर-शोर से स्वागत हुआ।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह लौट आए हैं और उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो वापस आने के बाद की है। तस्वीर में वह बिल्कुल अलग लग रहे हैं।
'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होने वाला है। जब से मेकर्स द्वारा यह घोषणा की गई है कि सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ट्रेलर लॉन्च के लिए अपने होम टाउन ग्वालियर जाने वाले हैं, तब से हर तरफ खूब सारा उत्साह देखने मिल रहा है।
इंडियन रेसलर ग्रेट खली का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। खली को भारत के विशाल लोगों में गिना जाता है और अब उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह दुनिया की सबसे छोटी महिला को एक हाथ से उठाकर हवा में झुला रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को कतई पसंद नहीं आया है।
सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारी सुरक्षा के बीच वह एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।
राखी सावंत के पूर्व पति रितेश ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑपरेशन के लिए जाती हुईं नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्हें इस लुक में देख फैंस काफी खुश हैं।
‘पंचायत’ के विधायक यानी एक्टर पंकज झा ने त्रिपाठी पर जमकर कटाक्ष किया है। बिना नाम लिए उन्होंने काफी कुछ कह डाला।
पंकज झा ‘पंचायत’ में विधायक चंद्र किशोर का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का रोल पहले पंकज झा करने वाले थे, लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उनकी जगह पंकज त्रिपाठी को ले लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
करीना कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर और बबिता उनसे मिलने उनके घर पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है।
आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने नए घर का कंसट्रक्शन देखने पहुंची हैं।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह 25 दिन के बाद घर लौट आए हैं और उन्होंने अपने लापता होने के पीछे की पूरी कहानी भी बताई है। उन्होंने बताया कि वो धर्म के रास्ते पर निकल पड़े थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और आखिरकार एक्टर सही सलामत घर लौट आए हैं। गुरुचरण ने बताया है कि वह दुनिया की मोह माया को त्याग कर धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
77वें कान्स फिल्म फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय अपने हाथ में प्लास्टर लिए पहुंची हैं। तकलीफ के बावजूद वह रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। पहले दिन उन्होंने अपने आउटफिट से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और दूसरे दिन भी उनका लुक देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही इस साल कान्स में डेब्यू करने वाली कियारा आडवाणी ने भी स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर