Trending Bollywood Celebrity News Updates: आलिया भट्ट का आज 31वां जन्मदिन है और एक दिन पहले उन्होंने परिवार के साथ इसका जश्न मनाया। इंटरनेट पर वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर, सास नीतू समेत परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में एक और गाड़ी एड हो गई है। उन्होंने Range Rover SV खरीदी है, जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ भारत आई हैं और उनकी तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ें
आलिया भट्ट आज 31 साल की हो गई हैं। उन्होंने इस मौके पर पैपराजी के साथ अपना बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस ने उनके साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका वीडियो भी सामने आया है।
प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें व्हाइट कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Ed Sheeran का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी इंडियन फैन को भीड़ के बीच हाथ पकड़कर सेल्फी दे रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया पर सभी तारीफ कर रहे हैं।
सोनू सूद जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। अब आज 15 मार्च को उन्होंने अपनी आने वाली मूवी फतेह का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म का टीजर कल यानी कि 16 मार्च को आने वाला है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर की आज सुबह ही एंजियोप्लास्टी हुई है। वो कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। पढ़िए पूरी खबर...
मीनाकुमारी की बायोपिक बनने जा रही है। हाल ही में इसका ऐलान किया गया है। फिल्म का निर्देशन आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' की डायरेक्टर जसमीत करने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा भारत आ चुकी हैं और शुक्रवार को मुंबई में एक ब्रैंड का इवेंट अटेंड कर रही हैं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिखीं, उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं।
मौसमी चटर्जी बेबाक एक्टर्स में से एक हैं। इसका सबूत उन्होंने हाल ही में मुंबई में हुए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के दौरान भी दिया। जहां वह पैपराजी के सामने जया बच्चन पर कटाक्ष करती नजर आईं। जया बच्चन अक्सर पैपराजी के साथ रूड होती नजर आती हैं, अब मौसमी ने उसी को लेकर मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे फैंस तंज बता रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मीरा चोपड़ा ने हाल ही में रक्षित केजरीवाल के साथ शादी की है। हर कोई उम्मीद लगाए बैठा था कि प्रियंका चोपड़ा बहन की शादी में आएंगी। लेकिन वह नहीं आईं और अब वह मुंबई में हैं। प्रियंका ने बहन को शादी की ढेर सारी बधाई दी है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर लंबे समय से क्रेज बना हुआ था। गुरुवार को प्रीमियर पर फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने परिवार के साथ नजर आए। कियारा आडवाणी और अपने माता-पिता के साथ सिद्धार्थ ने पोज भी दिए। सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता, जो व्हीलचेयर पर हैं उनकी केयर करते दिख रहे हैं। ये देख फैंस काफी खुश हैं और सिड को आदर्श बेटा बता रहे हैं।
गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई हैं और उनके साथ उनकी बेटी मालती मैरी भी हैं। प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुंबई मेरी जान।"
पति जैकी भगनानी के साथ रकुलप्रीत इवेंट में नजर आईं, दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
'दसवीं' एक्ट्रेस निमृत कौर मां के दर्शन करने वैष्णो देवी पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।
कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में एक और कार जुड़ गई है, उन्होंने हाल ही में Range Rover SV खरीदी है, जिसकी कीमत 6 करोड़ है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की खबरें।