Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कुछ दिन पहले स्पेन में रोमांटिक होते नजर आए थे। अब दोबारा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों डेट पर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस वक्त पुर्तगाल में हैं। दूसरी तरफ उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें उनकी आंखों के नीचे निशान दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने आई फिलर कराया है, जिसके कारण उनकी शक्ल खराब लग रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’ एक ही डेट पर रिलीज हो रही हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह Merry Christmas के मेकर्स से खफा हैं। Project K से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ चुका है। जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। फिल्म की झलक भी फैंस को जल्द देखने को मिलेगी। कंगना रनौत ने एक बार फिर रणबीर और आलिया पर निशाना साधा है और उनकी शादी को फेक बताया है।
Bollywood News Live: मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
आलिया भट्ट ने फेमिना के कवर पेज में जगह बनाई है और इंटरव्यू में अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की है।
आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी शुरुआत विलेन के किरदार से कर रही हैं।
गोवा फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट वेब सीरीज' का अवॉर्ड भी शामिल होगा।
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur announced a new category-'Best Web Series' award for the International Film Festival of India. The award will be given to an original web series on an OTT platform, originally shot and available in an Indian language. pic.twitter.com/U7p4xvBEux
— ANI (@ANI) July 18, 2023
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, वहां से एक और वीडियो सामने आया है।
हिना खान ने बारिश के मौसम में भीगते हुए खूबसूरत रील बनाया है, यहां देखिए वीडियो
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट साड़ी में नजर आ रही हैं। ये वाला लुक देखिए…
काजोल अपनी सीरीज 'द ट्रायल' के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' का हिस्सा बनीं।
सारा अली खान येलो ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
भूमि पेडनेकर का आज 34वां जन्मदिन है। उन्होंने इस खास दिन पर अपना एनजीओ शुरू किया है, जो प्राकृति को बचाने का काम करेगा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
On my birthday, with immense gratitude and love for the planet, it is my pleasure to initiate work towards The Bhumi Foundation : a non-profit organization dedicated to preserving our beautiful planet! ?? pic.twitter.com/C0qrtrdA2w
— bhumi pednekar (@bhumipednekar) July 18, 2023
उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कानों में टमाटर के झुमके पहने हुए हैं। क्योंकि टमाटर के दाम इस वक्त आसमान छू रहे हैं तो उर्फी ने कैप्शन भी मजेदार लिखा है। उन्होंने लिखा,”टमाटर नया सोना है।”
अंजू महेंद्रू ने ट्विटर पर राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
11 years !!! ? pic.twitter.com/JXjodnjkYK
— anju mahendroo (@anjumahendroo) July 17, 2023
तमाम विवादों के बाद अब अक्षय कुमार की OMG 2, अगस्त की 11 तारीख को रिलीज होने वाली है। खुद अक्षय ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस को दी है।
कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ही काफी केजुअल लुक में दिखे।
हिमेश रेशमिया ने बीते कुछ सालों में खुद का लुक पूरी तरह बदल दिया है। वह पहले से बहुत फिट हो चुके हैं। हाल ही में वह और उनकी पत्नी मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। देखें वीडियो…
फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट तय होने के बाद अब 'मैरी क्रिसमस' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। दोनों फिल्में 15 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इस खबर के कुछ देर बाद ही करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
आलिया भट्ट का चाइल्डवियर ब्रैंड Ed-A-Mamma को लेकर खबर सामने आई है कि वह अब बिकने वाला है और इसके खरीदार कोई और नहीं, बल्कि रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी हैं। वह इसे 300 करोड़ रुपये में खरीदने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Project K के मेकर्स ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में दीपिका काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उनका नो मेकअप लुक और आंखें फैंस को काफी पसंद आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। जिनके साथ उन्होंने बताया था कि डार्क सर्कल्स होने के कारण उन्होंने आई फिल्लर कराया है। लेकिन यूजर्स ने इस लुक में उन्हें देख ट्रोल कर दिया। यहां देखें उनकी तस्वीर
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बीते कुछ दिनों से इंटरनेट का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। पहले दोनों स्पेन में रोमांस करते नजर आए थे, अब उनकी डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों इस वक्त पुर्तगाल में हैं और एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।
Bollywood News Live