Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कुछ दिन पहले स्पेन में रोमांटिक होते नजर आए थे। अब दोबारा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों डेट पर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस वक्त पुर्तगाल में हैं। दूसरी तरफ उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें उनकी आंखों के नीचे निशान दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने आई फिलर कराया है, जिसके कारण उनकी शक्ल खराब लग रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की ‘मैरी क्रिसमस’ एक ही डेट पर रिलीज हो रही हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह Merry Christmas के मेकर्स से खफा हैं। Project K से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ चुका है। जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। फिल्म की झलक भी फैंस को जल्द देखने को मिलेगी। कंगना रनौत ने एक बार फिर रणबीर और आलिया पर निशाना साधा है और उनकी शादी को फेक बताया है।

Live Updates

Bollywood News Live: मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

18:50 (IST) 18 Jul 2023
फेमिना के जुलाई अंक में आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने फेमिना के कवर पेज में जगह बनाई है और इंटरव्यू में अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की है।

18:43 (IST) 18 Jul 2023
'हार्ट ऑफ स्टोन' में विलेन के रोल में हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी शुरुआत विलेन के किरदार से कर रही हैं।

18:43 (IST) 18 Jul 2023
अनुराग ठाकुर का नया ऐलान

गोवा फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट वेब सीरीज' का अवॉर्ड भी शामिल होगा।

18:42 (IST) 18 Jul 2023
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर फिर दिखे साथ

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, वहां से एक और वीडियो सामने आया है।

17:49 (IST) 18 Jul 2023
हिना खान ले रही हैं बारिश का मजा

हिना खान ने बारिश के मौसम में भीगते हुए खूबसूरत रील बनाया है, यहां देखिए वीडियो

17:47 (IST) 18 Jul 2023
आलिया भट्ट के साड़ी लुक ने जीता दिल

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट साड़ी में नजर आ रही हैं। ये वाला लुक देखिए...

17:46 (IST) 18 Jul 2023
'ये रिश्ता...' के बाद 'अनुपमा' में काजोल की एंट्री

काजोल अपनी सीरीज 'द ट्रायल' के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' का हिस्सा बनीं।

17:44 (IST) 18 Jul 2023
सारा अली खान मुंबई के अंधेरी में हुईं स्पॉट

सारा अली खान येलो ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

17:42 (IST) 18 Jul 2023
करण कुंद्रा ने शेयर की तेजस्वी संग तस्वीर

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

14:54 (IST) 18 Jul 2023
भूमि पेडनेकर अपने जन्मदिन पर शुरू किया NGO

भूमि पेडनेकर का आज 34वां जन्मदिन है। उन्होंने इस खास दिन पर अपना एनजीओ शुरू किया है, जो प्राकृति को बचाने का काम करेगा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

13:58 (IST) 18 Jul 2023
बवाल का 'दिलों की डोरियां' गाना रिलीज

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' का गाना 'दिलों की डोरियां' रिलीज हो गया है। फिल्म के गाने, 'तुम्हें कितना प्यार करते' और 'दिल से दिल तक' की रिलीज के बाद मेकर्स ने ये नया गाना रिलीज किया है।

13:56 (IST) 18 Jul 2023
उर्फी जावेद ने पहने टमाटर के झुमके

उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कानों में टमाटर के झुमके पहने हुए हैं। क्योंकि टमाटर के दाम इस वक्त आसमान छू रहे हैं तो उर्फी ने कैप्शन भी मजेदार लिखा है। उन्होंने लिखा,"टमाटर नया सोना है।"

13:17 (IST) 18 Jul 2023
राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर अंजू महेंद्रू ने दी श्रद्धांजलि

अंजू महेंद्रू ने ट्विटर पर राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

12:04 (IST) 18 Jul 2023
इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की OMG 2

तमाम विवादों के बाद अब अक्षय कुमार की OMG 2, अगस्त की 11 तारीख को रिलीज होने वाली है। खुद अक्षय ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस को दी है।

11:07 (IST) 18 Jul 2023
बहन नुपुर के साथ कृति सेनन का ऑसम लुक

कृति सेनन और उनकी बहन नुपुर सेनन बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ही काफी केजुअल लुक में दिखे।

11:06 (IST) 18 Jul 2023
पत्नी के साथ कूल अंदाज में नजर आए हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने बीते कुछ सालों में खुद का लुक पूरी तरह बदल दिया है। वह पहले से बहुत फिट हो चुके हैं। हाल ही में वह और उनकी पत्नी मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। देखें वीडियो...

11:04 (IST) 18 Jul 2023
Yodha और Merry Christmas की रिलीज डेट क्लैश पर भड़के करण जौहर

फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट तय होने के बाद अब 'मैरी क्रिसमस' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। दोनों फिल्में 15 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। इस खबर के कुछ देर बाद ही करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:02 (IST) 18 Jul 2023
आलिया भट्ट का चाइल्डवियर ब्रैंड खरीदेंगे अंबानी

आलिया भट्ट का चाइल्डवियर ब्रैंड Ed-A-Mamma को लेकर खबर सामने आई है कि वह अब बिकने वाला है और इसके खरीदार कोई और नहीं, बल्कि रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी हैं। वह इसे 300 करोड़ रुपये में खरीदने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:00 (IST) 18 Jul 2023
Project K से दीपिका पादुकोण का पहला लुक आउट

Project K के मेकर्स ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में दीपिका काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उनका नो मेकअप लुक और आंखें फैंस को काफी पसंद आ रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:59 (IST) 18 Jul 2023
आई फिल्लर करा कर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। जिनके साथ उन्होंने बताया था कि डार्क सर्कल्स होने के कारण उन्होंने आई फिल्लर कराया है। लेकिन यूजर्स ने इस लुक में उन्हें देख ट्रोल कर दिया। यहां देखें उनकी तस्वीर

10:56 (IST) 18 Jul 2023
पुर्तगाल में छुट्टियां मना रहे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बीते कुछ दिनों से इंटरनेट का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। पहले दोनों स्पेन में रोमांस करते नजर आए थे, अब उनकी डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों इस वक्त पुर्तगाल में हैं और एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।

Bollywood News Live