Trending Bollywood Celebrity News updates: अजय देवगन फिल्म ‘मैदान’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसका इमोशनल कर देने वाला पोस्टर जारी किया गया है। इसे शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। इसे ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वरुण धवन और नताशा दलाल इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कपल जल्द ही पैरेंट बनने वाला है। वो पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब बेबी बंप में नताशा की फोटो सामने आई है, जिसमें वो पति वरुण धवन के साथ पोज दे रही हैं।
साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) को आखिरी बार फिल्म ‘सालार’ में देखा गया था। ‘आदिपुरुष’ में मिली असफलता के बाद एक्टर की इस मूवी ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में पहले सीक्वल की हिट के बाद इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर प्रशांत नील अप्रैल, 2024 में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। वहीं, यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने 10 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब 11वें दिन यानी कि इसके दूसरे मंडे की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इसने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद दुनियाभर में इसकी कमाई 75 करोड़ के पार पहुंच गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।
हॉलीवुड फिल्म THE GARFIELD MOVIE का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को हिंदी और इंग्लिश में 24 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है।
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' में जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिला है। इसमें एक्ट्रेस के एक्शन अवतार ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसमें उरी अटैक से लेकर आर्टिकल 370 हटाने तक की कहानी को दिखाया गया है। ऐसे में आपको इसी तरह की मिलिट्री एक्शन ड्रामा फिल्में पसंद हैं तो ओटीटी पर दमदार फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। तो चलिए बताते हैं उनके बारे में...
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) की रिलीज डेट सामने आ गई है। मूवी को ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इस ईद पर दो बड़े स्टार्स के बीच भिड़ंत होने वाली है। पढ़िए पूरी खबर...
अजय देवगन फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब इसका इमोशनल कर देने वाला पोस्टर जारी किया गया है। इसे शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। इसे ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी मनीषा रानी ने जीती। इसे जीतने के बाद एक्ट्रेस को पहली बार मंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर के सिजलिंग आउटफिट में गॉर्जियस देखा गया। उनका वीडियो भी सामने आया है।
वरुण धवन और नताशा दलाल इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। कपल जल्द ही पैरेंट बनने वाला है। वो पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब बेबी बंप में नताशा की फोटो सामने आई है, जिसमें वो पति वरुण धवन के साथ पोज दे रही हैं।
अमिताभ बच्चन को लेकर परेश मेहता का कहना है कि बिग बी खुद अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करते हैं। उन्होंने बताया कि वो अपनी फोटोज खुद एडिट करते हैं और खुद ही शेयर कर अच्छा सा कैप्शन देते हैं। परेश ने कहा कि वो उनकी कुछ नया सीखने की चाह को सलाम करते हैं।
इमरान हाशमी का 'सीरियल किसर' अवतार एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। वजह है एक्टर की वेब सीरीज 'शो टाइम' (Show Time)। इससे एक छोटी क्लिप शेयर की गई है, जिसमें एक्टर मौनी रॉय के साथ लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि इसे 8 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म से स्ट्रीम किया जाएगा। ये नेटफ्लिक्स से रिलीज की जाएगी।
करीना कपूर ने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस का रॉयल लुक काफी चर्चा में रहा है। इस पार्टी से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनके नेकलेस ने लाइमलाइट चुरा ली। ये 12 साल पुराना है, जिसे उन्होंने अपनी वेडिंग रिसेप्शन में पहना था। पढ़िए पूरी खबर...
जान्हवी कपूर ने अंबानी फैमिली के फंक्शन में शिरकत की थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पार्टी से इनसाइड तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें 'हस्ताक्षर सेरेमनी' समेत उनकी कई ग्लैमरस फोटोज हैं। इसमें एक्ट्रेस का साउथ और ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिल रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग खत्म हो चुकी है। तीन दिवसीय चले इस समारोह से शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनको राम चरण को लेकर एक विवादित कमेंट करते हुए सुना जा सकता है। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...
80 से 90 के दशक की सक्सेसफुल एक्ट्रेस रहीं जया प्रदा (Jaya Prada) इन दिनों खुद से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। एक पुराने मामले में पेश ना होने की वजह से अभिनेत्री को कोर्ट की ओर से फरार घोषित कर दिया गया था। पढ़िए पूरी खबर...
यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इसे 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज को 11 दिन का वक्त हो चुका है। मूवी ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर...
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गणपति बप्पा की महाआरती के साथ शुरू हुई थी। फंक्शन अब खत्म हो चुका है। ये 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। इसी बीच अब गणपति बप्पा की महाआरती का वीडियो भी सामने आया है।
प्री-वेडिंग फंक्शन से राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अनंत अंबानी की दुल्हनिया बन इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं।
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पत्नी गौरी के साथ कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग का फंक्शन बीते दिन खत्म हुआ है। ये 1 मार्च से 3 मार्च तक चला है। इसमें बॉलीवुड के तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। इसी में से एक करीना कपूर भी रही हैं। इस दौरान उनका लुक काफी चर्चा में रहा। पार्टी में एक्ट्रेस को 12 साल पुराने नेकलेस में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन का नेकलेस पहना था, जो कि 2012 में हुई थी।
सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए एक्ट्रेस पहले बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसका ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है, जो कि काफी दमदार है। इसमें सारा की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो कि आजादी से पहले की है।
यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने 10 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब 11वें दिन यानी कि इसके दूसरे मंडे की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इसने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद दुनियाभर में इसकी कमाई 75 करोड़ के पार पहुंच गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।
साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) को आखिरी बार फिल्म ‘सालार’ में देखा गया था। ‘आदिपुरुष’ में मिली असफलता के बाद एक्टर की इस मूवी ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में पहले सीक्वल की हिट के बाद इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर प्रशांत नील अप्रैल, 2024 में इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।