Trending Entertainment News Updates: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में आई उनके बहनोई के निधन की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। सड़क हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई है और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद एक्टर को भी गहरा सदमा पहुंचा है। ऐसे में अब उन्होंने कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लिया है। इस वक्त वो अपने परिवार के साथ खड़े हैं और पूरा समय उनके साथ ही बिता रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग यूके से अगस्त महीने में शुरू की जाएगी। इसमें अक्षय के साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Live Updates
20:37 (IST) 2 May 2024
रश्मिका मंदाना ने छोटी बहन के जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट

रश्मिका मंदाना ने अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर बधाई दी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ तस्वीर साझा कर नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी छोटी बहन का जन्मदिन है। मेरी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, मैं तुम्हें बहुत ज्यादा याद करती हूं।’

20:36 (IST) 2 May 2024
जान्हवी कपूर की सादगी ने जीता दिल

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

20:34 (IST) 2 May 2024
मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार नहीं रहे

साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें बीते दिन यानी 1 मई को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई है।

19:05 (IST) 2 May 2024
अक्षय ने साझा किया मजेदार वीडियो

'जॉली एलएलबी 3', की शूटिेंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच अक्षय कुमार ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

19:01 (IST) 2 May 2024
बेटे का साथ पानी में मस्ती करती नजर आईं श्वेता तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

16:46 (IST) 2 May 2024
जान्हवी कपूर रेंट पर देंगी मां श्रीदेवी की पहली कमाई का घर

जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी की पहली कमाई से खरीदे चेन्नई वाले घर को लेकर चर्चा में हैं। इसी घर में जान्हवी का बचपन बीता है लेकिन, बाद में इसे परिवार ने मजबूर की वजह से छोड़ दिया था। पढ़िए पूरी खबर...

15:42 (IST) 2 May 2024
कौन हैं पीएम मोदी को चुनौती देने वाले श्याम रंगीला?

लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी को यूट्यूबर श्याम रंगीला ने ललकारा है। पीएम बनारस से चुनाव लड़ रहे हैं तो यहीं से श्याम रंगीला ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और पीएम मोदी को चुनौती दी है। चलिए बताते हैं वो कौन हैं।

14:36 (IST) 2 May 2024
जापान में रिलीज होगी 'सालार'

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार: सीजनफायर 1' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे इंडिया के बाद जापान में रिलीज किया जाएगा। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब जापान में भी गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है।

14:34 (IST) 2 May 2024
अक्षय कुमार और अरशद वारसी जल्द शुरू करेंगे 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी 'Jolly LLB 3' में नजर आने वाली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो दोनों जल्द ही इसकी शूटिंग अजमेर से शुरू कर देंगे। इस जोड़ी को साथ में पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

13:58 (IST) 2 May 2024
आरती सिंह ने शेयर की हसबैंड संग रोमांटिक फोटो

आरती सिंह ने हाल ही में दीपक चौहान के साथ शादी की है। ऐसे में अब शादी के बाद एक्ट्रेस पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और रोमांटिक फोटो को शेयर की है। इसमें दीपक उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

12:56 (IST) 2 May 2024
अंकिता लोखंडे ने ठुकराया करण जौहर का ऑफर!

'बिग बॉस 17' में लाइमलाइट लूटने वाली अंकिता लोखंडे को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने करण जौहर का ऑफर ठुकरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को मेकर की ओर से फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' ऑफर हुई थी लेकिन, उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया है।

12:55 (IST) 2 May 2024
शादी के बंधन में बंधेंगे कुशाल टंडन और शिवांगी?

टीवी एक्टर कुशाल टंडन और 'ये रिश्ता...' फेम एक्ट्रेस शिवांगी के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सगाई की खबरें तेज हो गई हैं।

12:52 (IST) 2 May 2024
साउथ की इन फिल्मो पर टिकी सबकी निगाहें

इस साल 2024 में साउथ की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। उन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं अभी तक का हिंदी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड। पढ़िए पूरी खबर...

11:12 (IST) 2 May 2024
माधुरी को फैन ने कहा आंटी

माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका एक फैन एक बच्चे से कह रहा है कि आंटी को हेलो करो। ये सुनकर माधुरी हंसने लगती हैं।

11:10 (IST) 2 May 2024
इरफान खान की पत्नी को सताई उनकी याद

इरफान खान की पत्नी सुतापा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है।

10:20 (IST) 2 May 2024
17 में इतना बदल गया ‘हे बेबी’ की एंजेल का लुक

फिल्म 'हे बेबी' तो आपको याद होगी। इसमें अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख थे। उनके साथ एक बच्ची थी, जिसका नाम एंजेल था। अब 17 साल के बाद उनका लुक सामने आया है। इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

09:48 (IST) 2 May 2024
अनुपम खेर ने की जूनियर एनटीैआर की तारीफ

अनुपम खेर ने साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि दोनों स्टार ने बीती शाम मुलाकात की। साउथ एक्टर के साथ वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने उनकी और उनके काम की जमकर तारीफ की है।

09:43 (IST) 2 May 2024
‘सोढ़ी’ के गायब होने पर बोले असित मोदी

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सोढ़ी यानी कि गुरुचरण सिंह पिछले एक हफ्ते से लापता हैं। ऐसे में अब इस पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

09:11 (IST) 2 May 2024
तमिल गायिका उमा रामानन का 69 वर्ष की उम्र में निधन

तमिल गायिका उमा रामानन का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन 1 मई को हुआ।

08:32 (IST) 2 May 2024
इब्राहिम अली खान का एयरपोर्ट लुक वायरल

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वीडियो में उनका लुक देखकर लोग उनकी तुलना पिता सैफ से कर रहे हैं।

08:30 (IST) 2 May 2024
देर रात यूं दिखीं दिशा पाटनी

दिशा पाटनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो टाइगर प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

08:07 (IST) 2 May 2024
‘हाउसफुल 5’ की जल्द शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग यूके से अगस्त महीने में शुरू की जाएगी। इसमें अक्षय के साथ अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

08:06 (IST) 2 May 2024
बहनोई के निधन के बाद सदमे में पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में आई उनके बहनोई के निधन की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। सड़क हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई है और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद एक्टर को भी गहरा सदमा पहुंचा है। ऐसे में अब उन्होंने कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लिया है। इस वक्त वो अपने परिवार के साथ खड़े हैं और पूरा समय उनके साथ ही बिता रहे हैं।