Trending Bollywood Celebrity News updates: 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी दिन राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के तमाम दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्स तक को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। कपल को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है। रणबीर और आलिया को अलग-अलग इनविटेशन दिया गया है। इसके साथ ही तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ रिलीज से पहले ही हिट हो गई है। मूवी विदेशों में भी अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने ‘आरआरआर’ और ‘सालार’ तक को पीछे छोड़ दिया है। ये अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर शोज वाली फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ‘गुंटूर कारम’ को यूएसए में 5408 से ज्यादा प्रीमियम शोज होने वाले हैं, जबकि ‘आरआरआर’ के 5408 प्रीमियम शोज और ‘सालार’ के अमेरिका में 2415 प्रीमियम शोज थे।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म का एक नया गाना हीर ‘आसमानी’ भी रिलीज हो गया है।
‘बिग बॉस 17’ में फैमिली वीक आने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आने वाले हैं। इससे पहले कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों के वीडियो मैसेज दिखाए जाएंगे। ऐसे में मुनव्वर फारुकी का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो बहन की बातों को सुनकर भावुक हो जाते हैं। वो भाई से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ फेम एक्ट्रेस जरीन खान ने शादी को लेकर कहा कि वो इस पर विश्वास नहीं करती हैं और दो लोगों को साथ रहने के लिए किसी मुहर की जरूरत नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…
मालदीव और लक्षद्वीप का मामला गरमाता जा रहा है। इस पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। इसी बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी मालदीव को दो टूक दी है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मुमताज भले ही अब पर्दे से दूर रहती हैं मगर इवेंट्स, शोज और पार्टीज में अक्सर नजर आ ही जाती हैं। इसी बीच वो मुंबई के एक इवेंट में भांजे शाद रंधावा के साथ स्पॉट हुई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।
सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। उनके फार्महाउस में दो संदिग्धों ने घुसने की कोशिश की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान एंट्री करने वाली हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने क्रश का खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर…
विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ सच्ची घटना से प्रेरित है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसे IMDB की ओर से 10 में से 9.2 की रेटिंग दी गई है। ये साल 2023 की बेस्ट फिल्मों की कई लिस्ट में टॉप स्थान पर है।
मालदीव और लक्षद्वीप वाला विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स उतरे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया साथ ही लक्षद्वीप जाने के लिए उत्सुकता दिखाई है। पढ़िए पूरी खबर…
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ को जोरदार टक्कर दी है। ताजा आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने ‘सालार’ के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं दोनों मूवीज के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में…
अजय देवगन ‘सिंघम 3’ के साथ ही ‘रेड 2’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर की इस फिल्म में वाणी कपूर और रवि तेजा की एंट्री हो गई है। इसके सेट से उनकी तस्वीरें भी सामने आई है।
आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira khan) इन दिनों उदयपुर में हैं। उनकी रॉयल वेडिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच उनकी शादी से यूनिक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की पूरी डिटेल्स शेयर की गई है। पढ़िए पूरी खबर…
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स का ऐलान कर दिया गया है। इस अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा मार्गो रॉबी की फिल्म ‘बार्बी’ को 9 कैटेगरी और ओपेनहाइमर को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ऐसे में चलिए बताते हैं विनर्स की लिस्ट में बाजी किसने मारी और किसे कितने अवॉर्ड्स मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर…
आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 17’ फेम एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। वो लेटेस्ट तस्वीरों में पर्पल कलर की ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
आइरा खान और नूपुर शिखरे का मिनिमल वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कार्ड में लंच, डिनर समेत हर चीज की जानकारी लिखी गई है।
न्यूली वेड कपल अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी कपल गोल्स देते हुए नजर आए हैं। दोनों को बीती रात डिनर डेट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों साथ में बेहद ही प्यारे दिखे।
‘बिग बॉस 17’ में बतौर कपल एंट्री करने वाली ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों साथ में धमाकेदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ रिलीज से पहले ही हिट हो गई है। मूवी विदेशों में भी अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने ‘आरआरआर’ और ‘सालार’ तक को पीछे छोड़ दिया है। ये अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर शोज वाली फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ‘गुंटूर कारम’ को यूएसए में 5408 से ज्यादा प्रीमियम शोज होने वाले हैं, जबकि ‘आरआरआर’ के 5408 प्रीमियम शोज और ‘सालार’ के अमेरिका में 2415 प्रीमियम शोज थे।
22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी दिन राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के तमाम दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्स तक को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। कपल को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है। रणबीर और आलिया को अलग-अलग इनविटेशन दिया गया है।
Actors Ranbir Kapoor and Alia Bhatt received an invitation to attend the consecration ceremony of Ram Temple on January 22nd in Ayodhya. pic.twitter.com/UaQD2xYpd8
— ANI (@ANI) January 7, 2024