Trending Bollywood Celebrity News updates: 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी दिन राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के तमाम दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्स तक को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। कपल को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है। रणबीर और आलिया को अलग-अलग इनविटेशन दिया गया है। इसके साथ ही तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ रिलीज से पहले ही हिट हो गई है। मूवी विदेशों में भी अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने ‘आरआरआर’ और ‘सालार’ तक को पीछे छोड़ दिया है। ये अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर शोज वाली फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ‘गुंटूर कारम’ को यूएसए में 5408 से ज्यादा प्रीमियम शोज होने वाले हैं, जबकि ‘आरआरआर’ के 5408 प्रीमियम शोज और ‘सालार’ के अमेरिका में 2415 प्रीमियम शोज थे।

Live Updates
19:06 (IST) 8 Jan 2024
'फाइटर' का नया गाना 'हीर आसमानी' हुआ रिलीज

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म फाइटर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म का एक नया गाना हीर 'आसमानी' भी रिलीज हो गया है।

https://youtu.be/u4w5wScBaNA

16:00 (IST) 8 Jan 2024
बहन का मैसेज पाकर भावुक हुए मुनव्वर फारुकी

'बिग बॉस 17' में फैमिली वीक आने वाला है। शो में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आने वाले हैं। इससे पहले कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों के वीडियो मैसेज दिखाए जाएंगे। ऐसे में मुनव्वर फारुकी का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो बहन की बातों को सुनकर भावुक हो जाते हैं। वो भाई से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

15:56 (IST) 8 Jan 2024
जरीन खान को शादी में नहीं यकीन

सलमान खान की फिल्म 'वीर' फेम एक्ट्रेस जरीन खान ने शादी को लेकर कहा कि वो इस पर विश्वास नहीं करती हैं और दो लोगों को साथ रहने के लिए किसी मुहर की जरूरत नहीं है। पढ़िए पूरी खबर...

15:04 (IST) 8 Jan 2024
मालदीव पर बोले अमिताभ बच्चन

मालदीव और लक्षद्वीप का मामला गरमाता जा रहा है। इस पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। इसी बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी मालदीव को दो टूक दी है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट शेयर किया है। पढ़िए पूरी खबर...

14:21 (IST) 8 Jan 2024
भांजे शाद रंधावा संग दिखीं मुमताज

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मुमताज भले ही अब पर्दे से दूर रहती हैं मगर इवेंट्स, शोज और पार्टीज में अक्सर नजर आ ही जाती हैं। इसी बीच वो मुंबई के एक इवेंट में भांजे शाद रंधावा के साथ स्पॉट हुई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

14:18 (IST) 8 Jan 2024
Salman Khan के फार्महाउस में दो संदिग्धों ने की घुसने की कोशिश

सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। उनके फार्महाउस में दो संदिग्धों ने घुसने की कोशिश की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

13:14 (IST) 8 Jan 2024
चाचा ससुर पर था नीतू कपूर को क्रश

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान एंट्री करने वाली हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने क्रश का खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर...

12:19 (IST) 8 Jan 2024
'12वीं फेल' बनी दुनिया की बेस्ट फिल्म

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' सच्ची घटना से प्रेरित है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसे IMDB की ओर से 10 में से 9.2 की रेटिंग दी गई है। ये साल 2023 की बेस्ट फिल्मों की कई लिस्ट में टॉप स्थान पर है।

12:13 (IST) 8 Jan 2024
बॉलीवुड को मिला नया वेकेशन प्लेस

मालदीव और लक्षद्वीप वाला विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उनके सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स उतरे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्हें सपोर्ट किया साथ ही लक्षद्वीप जाने के लिए उत्सुकता दिखाई है। पढ़िए पूरी खबर...

12:12 (IST) 8 Jan 2024
जानिए प्रभास और शाहरुख खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल...

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की 'सालार' को जोरदार टक्कर दी है। ताजा आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने 'सालार' के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं दोनों मूवीज के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में...

12:11 (IST) 8 Jan 2024
अजय देवगन की 'रेड 2' में हुई वाणी कपूर और रवि तेजा की एंट्री

अजय देवगन 'सिंघम 3' के साथ ही 'रेड 2' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर की इस फिल्म में वाणी कपूर और रवि तेजा की एंट्री हो गई है। इसके सेट से उनकी तस्वीरें भी सामने आई है।

10:12 (IST) 8 Jan 2024
शुरू हुई आइरा खान की वेडिंग की रस्में

आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira khan) इन दिनों उदयपुर में हैं। उनकी रॉयल वेडिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच उनकी शादी से यूनिक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की पूरी डिटेल्स शेयर की गई है। पढ़िए पूरी खबर...

09:36 (IST) 8 Jan 2024
देखिए Golden Globe Awards 2024 के विनर्स की पूरी लिस्ट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स का ऐलान कर दिया गया है। इस अवॉर्ड के लिए सबसे ज्यादा मार्गो रॉबी की फिल्म 'बार्बी' को 9 कैटेगरी और ओपेनहाइमर को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ऐसे में चलिए बताते हैं विनर्स की लिस्ट में बाजी किसने मारी और किसे कितने अवॉर्ड्स मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर...

08:23 (IST) 8 Jan 2024
बेटी आइरा की शादी में आमिर खान ने राजस्थानी गाने पर किया डांस

आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राजस्थानी गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

08:20 (IST) 8 Jan 2024
पर्पल अटायर में सोनिया बंसल का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल

'बिग बॉस 17' फेम एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। वो लेटेस्ट तस्वीरों में पर्पल कलर की ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।

08:18 (IST) 8 Jan 2024
नूपुर और आइरा खान का वेडिंग कार्ड वायरल

आइरा खान और नूपुर शिखरे का मिनिमल वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कार्ड में लंच, डिनर समेत हर चीज की जानकारी लिखी गई है।

08:17 (IST) 8 Jan 2024
कपल गोल्स देते दिखे अरबाज खान और शूरा खान

न्यूली वेड कपल अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी कपल गोल्स देते हुए नजर आए हैं। दोनों को बीती रात डिनर डेट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों साथ में बेहद ही प्यारे दिखे।

08:16 (IST) 8 Jan 2024
'बिग बॉस' कपल का डांस वीडियो वायरल

'बिग बॉस 17' में बतौर कपल एंट्री करने वाली ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों साथ में धमाकेदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

08:12 (IST) 8 Jan 2024
रिलीज से पहले ही महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ हुई हिट

महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ रिलीज से पहले ही हिट हो गई है। मूवी विदेशों में भी अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। इसने ‘आरआरआर’ और ‘सालार’ तक को पीछे छोड़ दिया है। ये अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर शोज वाली फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि ‘गुंटूर कारम’ को यूएसए में 5408 से ज्यादा प्रीमियम शोज होने वाले हैं, जबकि ‘आरआरआर’ के 5408 प्रीमियम शोज और ‘सालार’ के अमेरिका में 2415 प्रीमियम शोज थे।

08:11 (IST) 8 Jan 2024
रणबीर-आलिया को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ये दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी दिन राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के तमाम दिग्गज नेता से लेकर सेलेब्स तक को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी बीच अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। कपल को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसकी एक तस्वीर भी शेयर की गई है। रणबीर और आलिया को अलग-अलग इनविटेशन दिया गया है।