Trending Bollywood Celebrity News Updates:नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कमल हासन ने अपकमिंग मूवी ‘इंडियन 2’ का पोस्टर किया शेयर किया है। साथ ही फैंस को ये भी बता दिया है कि ये फिल्म थिएटर्स में कब रिलीज होने वाली है। इसमें कमल के साथ काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट में ज्यादा प्रार्थना करने और कम शिकायत करने का जिक्र है। कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ ने 29 मार्च को थिएटर्स में दस्तक दी है. फिल्म शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की है और इसी के साथ 50 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 52.7 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अजय देवगन की ‘शैतान’ ने 30वें दिन भी 95 लाख रुपए का कारोबार कर लिया है। अब घरेलू बॉक्स पर ‘शैतान’ का कुल कलेक्शन 142.20 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण का बज बना हुआ है। फिल्म से आए दिन कुछ न कुछ अपडेट्स आते रहते हैं। लोग रणबीर कपूर की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। दूसरी तरफ AI ने रणबीर कपूर की राम के अवतार में एक कमाल की तस्वीर शेयर की है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही बताया कि इसे 8 अप्रैल को 11 बजे जारी किया जाएगा।
साउथ एक्ट्रेस श्रीजिता घोष (Srijita Ghosh) अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो अपकमिंग फिल्म 'लव दोबारा' के जरिए हिंदी फिल्मों में करियर की शुरुआत करने वाली हैं। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
सुरभि चंदना और करण शर्मा शादी के बाद से कई फोटोज और वीडियोज शेयर करने में लगे हुए हैं। अब, सुरभि ने एक वीडियो में अपने 13 साल के रिश्ते की झलक दिखाई है।
सुभा राजपूत और विभव रॉय ने 25 दिसंबर, 2022 को सगाई की थी और अब तोड़ दी है।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर करीना कपूर खान ने अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ जमकर पार्टी की है।
दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जैकी चैन को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का रविवार को निधन हो गया। गंगू लंबे वक्त से बीमार थे। आज सुबह 8 बजे इंडस्ट्री के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर ने 83 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘क्रू’ ने 29 मार्च को थिएटर्स में दस्तक दी है. फिल्म शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की है और इसी के साथ 50 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 52.7 करोड़ रुपये हो गई है।
बीती रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखा गया। एक्टर अपनी नई लग्जरी कार को ड्राइव करते नजर आए। इस गाड़ी की कीमत 8 करोड़ है।
दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट में ज्यादा प्रार्थना करने और कम शिकायत करने का जिक्र है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का बज बना हुआ है। फिल्म से आए दिन कुछ न कुछ अपडेट्स आते रहते हैं। लोग रणबीर कपूर की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। दूसरी तरफ AI ने रणबीर कपूर की राम के अवतार में एक कमाल की तस्वीर शेयर की है।
कमल हासन ने अपकमिंग मूवी ‘इंडियन 2’ का पोस्टर किया शेयर किया है। साथ ही फैंस को ये भी बता दिया है कि ये फिल्म थिएटर्स में कब रिलीज होने वाली है। इसमें कमल के साथ काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।