Bollywood News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का नाम एक दूसरे के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर और पैचअप की खबरें बहुत पहले आ चुकी हैं। लेकिन अब कार्तिक आर्यन के घर सारा गणेश महोत्सव में पहुंची थीं। साई पल्लवी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह डायरेक्टर राजकुमार के साथ नजर आ रही हैं। इसे उनकी शादी की तस्वीर बताया जा रहा है। जैकलीन फर्नांडिस को कुछ दिन पहले ही कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति मिली थी। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें जैकलीन टस्कनी में सेलेना गोमेज के साथ नजर आ रही है। कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर फैंस में क्रेज बना हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस ने इस आने वाली फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 20 सितंबर को राघव चड्ढा के निवास पर सूफी नाइट्स का आयोजन हुआ था। जिसमें परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट

17:29 (IST) 21 Sep 2023
साई पल्लवी ने डायरेक्टर राजकुमार से कर ली शादी?

साई पल्लवी और डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों के गले में माला पहनी नजर आ रही है। लोग इसे उनकी शादी की तस्वीर बता रहे हैं। लेकिन बता दें कि महीनों पहले साई के जन्मदिन पर राजकुमार ने इस तस्वीर के साथ अन्य तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। ये किसी फिल्म के शूट से पहले की गई पूजा की लग रही है।

17:26 (IST) 21 Sep 2023
कार्तिक आर्यन के घर गणेश महोत्सव में नजर आईं सारा अली खान

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन कथित तौर पर रिलेशन में रह चुके हैं। पहले दोनों के अफेयर और बाद में ब्रेकअप की खबरें आई थीं। लंबे समय के बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं। बुधवार को कार्तिक आर्यन के घर पर गणेश उत्सव में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इनमें सारा अली खान भी अपने भाई के साथ पहुंची थीं। मनीष मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

17:08 (IST) 21 Sep 2023
वैकेशन से लौटीं रुबीना दिलैक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एलए से एक वीडियो शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी थी। अब रुबीना और अभिनव मुंबई लौट चुके हैं और एक्ट्रेस मुंबई की सकड़ों पर नजर आईं। इस दौरान वह खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

17:06 (IST) 21 Sep 2023
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है करीना कपूर की ये फिल्म

करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ रिलीज हो चुकी है। ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक मां और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें मां का किरदार करीना कपूर ने निभाया है। किरदार का नाम माया डिसूजा दिखाया है। दोनों को एक मर्डर केस में उलझा हुआ दिखाया गया है, जिसकी पुलिस जांच चल रही है। मर्डर किसी और का नहीं बल्कि माया के पति का ही हुआ है। माया के पति का नाम अजीत म्हात्रे दिखाया है और ये किरदार सौरभ सचदेवा ने निभाया है। यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

16:05 (IST) 21 Sep 2023
भारत बनाम इंडिया पर फिर बोलीं कंगना रनौत, कहा- मैं इससे नफरत नहीं करती

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हर मुद्दे पर वह अपनी राय रखती हैं। भारत बनाम इंडिया वाले मामले पर भी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को भारत का अर्थ समझाया था। एक बार फिर कंगना ने इसपर बात की है। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जब इसे भारत कहा जाता है तो ज्यादा अच्छा लगता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:30 (IST) 21 Sep 2023
Gadar 2 के डायरेक्टर पर फिर भड़के ‘उड़ जा काले कावां’ के म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह

म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह ने फिल्म ‘गदर 2’ के डायरेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि फिल्म के सीक्वल में बिना उनसे पूछे ‘उड़ जा काले कावां’ और ‘मैं निकला गड्डी लेके’ का इस्तेमाल किया है। हालांकि इसके बाद अनिल शर्मा ने कहा था कि उत्तम सिंह के अप्रूवल के बाद ही इन गानों को फिल्म में लिया गया है। अब उत्तम सिंह ने अनिल शर्मा की बात पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये बहुत गलत बात है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:29 (IST) 21 Sep 2023
नहीं रहे ‘थ्री इडियट्स’ के दुबे जी, बिल्डिंग से गिरकर गई जान

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर अखिल मिश्रा का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक वह हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, वहीं उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत का सही कारण अब तक सामने नहीं आया है। किसी रिपोर्ट में बिल्डिंग से गिरना कारण बताया जा रहा है तो कहीं ये कहा जा रहा है कि वह किचन में फिसले थे, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई और उनकी मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:00 (IST) 21 Sep 2023
करीना कपूर ने ऐसे मनाया अपना बर्थडे

बॉलीवुड की डीवा करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना की फिटनेस और खूबसूरती का हर कोई कायल है। करीना अपने परिवार और दोस्तों के साथ हर मौके पर सेलिब्रेशन करती नजर आती हैं। इस जन्मदिन पर भी उन्होंने फैमिली के साथ जश्न मनाया है। करीना की बहन/एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे बैश की झलक दिखाई है। जिसमें करीना इंडियन अटायर पहने केक काटते हुए दिख रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:19 (IST) 21 Sep 2023
सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के बाद प्रकाश राज को मिली जान से मारने की धमकी

प्रकाश राज अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। लेकिन प्रकाश राज की एक टिप्पणी ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। एक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल एक्टर ने सनातन धर्म पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता ने बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में एक यूट्यूब चैनल (जिसके एक वीडियो में उन्हें धमकी मिली थी) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:38 (IST) 21 Sep 2023
करीना कपूर के जन्मदिन पर दोस्त मलाइका अरोड़ा ने लुटाया प्यार

करीना कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके गर्ल्स गैंग का हिस्सा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरें शेयर करते हुए करीना को बर्थडे विश किया है।

10:35 (IST) 21 Sep 2023
रणवीर सिंह ने दीपिका संग तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

हर सेलेब इस वक्त गणेश महोत्सव मना रहा है। दीपिका और रणवीर 2 दिन पहले अंबानी के घर महोत्सव में शामिल हुए थे। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने सबको बधाई दी है। तस्वीरों में वह दीपिका पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

10:22 (IST) 21 Sep 2023
‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही दूर है शाहरुख खान की ‘जवान’

शाहरुख खान की ‘जवान’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 14 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 518 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब ये फिल्म शाहरुख खान की इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 करोड़ ही दूर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:41 (IST) 21 Sep 2023
कंगना रनौत ने शेयर किया ‘चंद्रमुखी 2’ का मोशन पोस्टर

कंगना रनौत की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने फिल्म का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

09:38 (IST) 21 Sep 2023
सेलेना गोमेज के साथ नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और सेलेना गोमेज को टस्कनी में एक साथ घूमते देखा गया और उनकी तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो गईं। उनके एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

बॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।