Trending Bollywood Celebrity News updates: बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने बीती शाम इफ्तार पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों ने शिरकत की और ग्लैमर का तड़का लगाया। इस पार्टी में राजनीति से कम बल्कि फिल्मी जगत से ज्यादा लोग पहुंचे थे। हर साल की तरह ही इस बार भी इस पार्टी का ग्रैंड आयोजन किया गया था। इसमें बॉलीवुड से सलमान खान, ओरी, एमसी स्टैन से ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार तक पहुंचे थे। पार्टी में श्वेता तिवारी, श्रेया सरन, जरीन खान और उर्वशी रौतेला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्लैमर का तड़का लगाया। इसके साथ ही आज यानी कि 25 मार्च को होली का सेलिब्रेशन देशभर में किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। होली से पहले ही सोशल मीडिया पर स्टार्स के होली सेलिब्रेशन की पुरानी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर सामने आई थी।

Live Updates
15:09 (IST) 25 Mar 2024
होली पर चिल करते दिखीं मनीषा रानी

होली के मौके पर मनीषा रानी के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस होली के मौके पर चिल करते और डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

15:08 (IST) 25 Mar 2024
प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक कुमार ने अंकिता लोखंडे के घर मनाई होली

अंकिता लोखंडे ने घर पर होली सेलिब्रेशन रखा था, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक कुमार पहुंचे थे। दोनों का वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने अंकिता के घर जमकर होली खेली है।

15:06 (IST) 25 Mar 2024
शहनाज गिल ने यूं मनाई होली

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस खूब गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

15:05 (IST) 25 Mar 2024
पहली होली पर पुलकित ने कृति को Kiss कर लुटाया प्यार

पुलकित और कृति खरबंदा ने शादी के बाद पहला त्योहार और होली मनाई है। ऐसे में होली के मौके पर एक्टर ने नई नवेली दुल्हन को Kiss कर उन पर प्यार लुटाया है।

15:02 (IST) 25 Mar 2024
दीया मिर्जा ने बेटे संग खेली होली

दीया मिर्जा का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो होली सेलिब्रेशन के मौके पर बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें व्हाइट कलर के अटायर में देखा गया।

15:01 (IST) 25 Mar 2024
शेफाली जरीवाला ने पति पराग संग मनाई होली

शेफाली जरीवाला ने होली के मौके पर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पति पराग त्यागी की बाहों में हैं। एक्ट्रेस ने पति के संग जमकर होली खेली है।

14:59 (IST) 25 Mar 2024
अंकिता लोखंडे ने मनीषा रानी संद खेली होली

अंकिता लोखंडे और मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टीवी एक्ट्रेस मनीषा को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

14:58 (IST) 25 Mar 2024
कुणाल खेमू के घर हुआ होली सेलिब्रेशन

होली के मौके पर कुणाल खेमू का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर पत्नी सोहा अली खान, बच्चों और दोस्तों के साथ खूब होली खेल रहे हैं।

14:56 (IST) 25 Mar 2024
सुरभि चंदना ने मनाई पहली होली

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शादी के बाद इस साल पहली होली मनाई है। सोशल मीडिया पर गुलाल उड़ाते हुए तस्वीरें सामने आई है। वो पति के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

14:55 (IST) 25 Mar 2024
रश्मिका मंदाना ने दोस्तों के साथ खेली होली

होली के मौके पर रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने दोस्तों संग गुलाल से होली खेली है। तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी है।

14:53 (IST) 25 Mar 2024
नव्या नंदा ने नाना-नानी और मां श्वेता संग खेली होली

होली के मौके पर नव्या नंदा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो नाना अमिताभ बच्चन, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं।

14:11 (IST) 25 Mar 2024
शादी के बंधन में बंधीं तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो उदयपुर में शादी कर चुकी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड मैथियास के साथ उदयपुर में 23 मार्च को शादी कर ली है। हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

14:09 (IST) 25 Mar 2024
बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं खेली होली

होली के मौके पर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज वायरल हो रही है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, करीना कपूर-जहांगीर और तैमूर, सिद्धार्थ-कियारा, सनी लियोनी और प्रीति जिंटा ने पति के साथ मनाई।

14:06 (IST) 25 Mar 2024
कृति सेनन ने फैमिली के साथ खेली होली

कृति सेनन ने होली के मौके पर फैमिली के साथ फोटो शेयर की है। वो एक ही फ्रेम में परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस को काफी पसंद किया जा रहा है।

14:05 (IST) 25 Mar 2024
रकुल प्रीत ने मनाई पहली होली

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी इस साल पहली होली मनाई है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति के साथ वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि रकुल ने जमकर होली खेली।

14:04 (IST) 25 Mar 2024
दिशा पाटनी ने टाइगर और अक्षय के साथ मनाई होली

दिशा पाटनी ने होली के मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के साथ होली मना रही हैं। दोनों स्टार्स ने दिशा के साथ प्रैंक किया है।

14:02 (IST) 25 Mar 2024
प्रीति जिंटा ने पति के साथ खेली होली

होली के जश्न के बीच प्रीति जिंटा ने पति के साथ फोटोज शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो रंग में रंगी हुई हैं। उन्होंने पति के साथ होली खेली।

14:01 (IST) 25 Mar 2024
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनाई होली

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ में होली मनाई। इस खौस मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

14:00 (IST) 25 Mar 2024
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने मनाई पहली होली

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं। इस खास मौके पर कपल ने अपनी तस्वीर शेयर की है और होली की बधाई दे रहे हैं। कपल ने साथ में होली मनाई। कृति ने फोटो शेयर कर लिखा, 'हमारी पहली होली।'

13:59 (IST) 25 Mar 2024
रवीना टंडन और राशा थडानी का वीडियो वायरल

होली के मौके पर रवीना टंडन और राशा थडानी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि मां-बेटी होली खेलकर पैपराजी के साथ पोज देते हुए नजर आईं।

13:55 (IST) 25 Mar 2024
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा फिर शुरू

श्रद्धा कपूर (Sharddha Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस, राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके लॉकेट पर फैंस की नजर टिक गई है। पढ़िए पूरी खबर...

13:04 (IST) 25 Mar 2024
होली पर आकांक्षा पुरी ने शेयर की सिजलिंग फोटोज

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम आकांक्षा पुरी ने होली के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें उन्हें सिजलिंग अदाएं देखाते हुए देखा जा सकता है। वो बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर कयास लग रहे हैं कि एक्ट्रेस ने न्यूड फोटोज शेयर की है।

12:59 (IST) 25 Mar 2024
जेल से रिहा होने के बाद सामने आया एल्विश यादव का पहला व्लॉग

सांप का जहर मामले में फंसे एल्विश यादव जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में जेल से रिहा होने के बाद यूट्यूबर ने अपना पहला व्लॉग शेयर किया है। इसमें वो जेल में बीते दिनों के बारे में बता रहे हैं और साथ ही कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। पढ़िए पूरी खबर...

11:55 (IST) 25 Mar 2024
भोजपुरी स्टार्स ने यूं मनाई होली

आज देशभर में होली की सेलिब्रेशन किया जा रहा है। इस त्योहार को सेलिब्रेट करने में बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। चलिए बताते हैं किसने कैसे मनाई है। पढ़िए पूरी खबर...

11:13 (IST) 25 Mar 2024
मोनालिसा ने अकेले मनाई होली

भोजपुरी से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा ने होली के मौके पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस अकेले ही गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

11:12 (IST) 25 Mar 2024
अंकिता लोखंडे और दिव्यांका त्रिपाठी ने साथ में मनाई होली

अंकिता लोखंडे और दिव्यांका त्रिपाठी का होली के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों एक्ट्रेस पति संग डांस करते और रंग में रंगे हुए नजर आ रही हैं।

11:11 (IST) 25 Mar 2024
होली के रंग में डूबी दिखीं आयशा खान

'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान की होली के मौके पर तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं और रंग में रंगी हुई हैं।

11:10 (IST) 25 Mar 2024
पद्मीनी कोल्हापुरी ने शेयर की अनसीन फोटो

एक्ट्रेस पद्मीनी कोल्हापुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें होली के रंग में रंगा देखा जा सकता है। उनकी होली की फोटो है, जो अनसीन है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

11:08 (IST) 25 Mar 2024
होली पर अक्षय ने टाइगर संग किया प्रैंक

होली के मौके पर अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। वो एक्टर पर रंग से भरी बाल्टी पलट देते हैं। उनका फनी वीडियो सामने आया है।

11:06 (IST) 25 Mar 2024
खेसारी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने शेयर की होली की तस्वीरें

खेसारी के साथ 'तेरे मेरे दरमियां' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहा मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी होली की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें गुलाल लगाए हुए देखा जा सकता है।