Trending Bollywood Celebrity News updates: संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक को लांच किया है जिसे दशकों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक से खूब सारा प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब फिल्म मेकर ने इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। उनकी आने वाली पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का पहला गाना, जिसका टाइटल है ‘शक्ल बन’ वह उनके नए म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और ढेरों विशेज दे रहे हैं। यामी गौतम इन दिनों फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में हैं। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ये 14 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 56 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश में मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान ने दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ फेम सोमी खान के साथ निकाह किया है। उनकी वेडिंग की फोटोज भी सामने आई हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें संजय दत्त की एंट्री हो रही है। चर्चा जोरों पर है कि एक्टर इसमें स्पेशल अपीयरेंस दे सकते हैं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उनका इसमें किरदार क्या होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगर संजय दत्त मूवी में एंट्री करते हैं तो उनका रोल क्या होगा।

Live Updates
16:27 (IST) 8 Mar 2024
शिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इसके प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। ऐसे में अब उनका महाशिवरात्रि के मौके पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काशी विश्वनाथ में महादेव की पूजा अर्चना करते हुए दिखे हैं। इस दौरान वो अकेले ही नजर आए।

16:26 (IST) 8 Mar 2024
मैट्रो में नाचीं नोरा फतेही

नोरा फतेही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच मूवी के प्रमोशन का एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई मैट्रो में लोगों के साथ जमकर झूमते हुए दिखी हैं।

16:24 (IST) 8 Mar 2024
निधि झा ने शेयर की बेबी शावर की फोटोज

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा शादी के डेढ़ साल बाद प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बेबी बंप में तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब बेबी शॉवर की फोटोज को भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है, जो वायरल हो रही हैं।

15:15 (IST) 8 Mar 2024
सारा अली खान के पेट पर दिखा जलने का निशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस के पेट पर जलने के निशान नजर आ रहे हैं। इसे देख यूजर्स चिंता जताने की बजाय उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

14:01 (IST) 8 Mar 2024
'मडगांव एक्सप्रेस' का सॉन्ग 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' रिलीज, नोरा फतेही का गाना रिलीज

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक बार फिर दर्शकों के बीच तूफ़ान ला दिया है। फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा में हैं। इसका गाना 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' रिलीज कर दिया गया है। इसे कुणाल खेमू ने निर्देशित किया गया है।

13:58 (IST) 8 Mar 2024
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का पहला गाना 'शक्ल बन' कल होगा रिलीज

संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक को लांच किया है जिसे दशकों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक से खूब सारा प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब फिल्म मेकर ने इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। उनकी आने वाली पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' का पहला गाना, जिसका टाइटल है 'शक्ल बन' वह उनके नए म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

13:54 (IST) 8 Mar 2024
महाशिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में लीन दिखीं सोनल चौहान

'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान ने महाशिवरात्रि पर अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वो महादेव की भक्ति में लीन दिखी हैं। वो शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्हें साड़ी में देखा जा सकता है।

13:47 (IST) 8 Mar 2024
कौन हैं 'शैतान' की जान्हवी? अजय देवगन की बेटी बन लूटी लाइमलाइट

अजय देवगन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसमें सभी एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल चुरा लिया। इसी में से एक एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला हैं, जिन्होंने अजय देवगन की बेटी जान्हवी बन सारी लाइमलाइट चुरा ली है। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

12:39 (IST) 8 Mar 2024
'शैतान' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' को रिलीज कर दिया गया है। इससे एक दिन पहले ही इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड से तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

12:37 (IST) 8 Mar 2024
तमन्ना भाटिया का 'ओडेला 2' से सामने आया फर्स्ट लुक

तमन्ना भाटिया अपकमिंग फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर चर्चा में हैं। इससे एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शिव भक्ति में लीन दिख रही हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

12:35 (IST) 8 Mar 2024
कैसी है अजय देवगन की फिल्म 'शैतान'

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म काले जादू और वशीकरण पर आधारित है। इसमें दोनों स्टार्स ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:09 (IST) 8 Mar 2024
शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं यश कुमार की दूसरी वाइफ

भोजपुरी एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) की दूसरी वाइफ निधि झा (Nidhi Jha) प्रेग्नेंट हैं। बेबी बंप में एक्ट्रेस की फोटो भी सामने आई है, जिसे यश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पढ़िए पूरी खबर...

10:46 (IST) 8 Mar 2024
आमिर खान ने 'लापता लेडीज' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के बीच बताया क्या है कनेक्शन

हाल ही में, आमिर खान अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आए और अपने फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान सुपरस्टार ने फैंस के साथ मजेदार चर्चा की, तोसाथ ही उन्होंने अपनी फिल्म, 'लापता लेडीज' के बारे में भी बात की। फिल्म के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, "यह फिल्म बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नेक सोच के लिए एक पहल है।'

09:54 (IST) 8 Mar 2024
टीवी एक्ट्रेस डोली सोही का निधन

टीवी सीरियल 'झनक' फेम एक्ट्रेस डोली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है। उनके निधन से कुछ घंटे पहले उनकी बहन की मौत की खबर सामने आई थी। वो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया है।

08:25 (IST) 8 Mar 2024
एक महीने का हुआ विक्रांत मैसी का बेटा

'12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल ठाकुर का बेटा एक महीने का हो गया है। इस मौके पर कपल ने बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने वन मंथ सेलिब्रेट किया है।

08:19 (IST) 8 Mar 2024
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलेब्स की विशेज

देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और ढेरों विशेज दे रहे हैं।

08:18 (IST) 8 Mar 2024
‘पुष्पा 2’ में संजय दत्त की एंट्री!

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें संजय दत्त की एंट्री हो रही है। चर्चा जोरों पर है कि एक्टर इसमें स्पेशल अपीयरेंस दे सकते हैं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उनका इसमें किरदार क्या होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगर संजय दत्त मूवी में एंट्री करते हैं तो उनका रोल क्या होगा।

08:18 (IST) 8 Mar 2024
राखी सावंत के एक्स हसबैंड ने रचाई दूसरी शादी

राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान ने दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ फेम सोमी खान के साथ निकाह किया है। उनकी वेडिंग की फोटोज भी सामने आई हैं।

08:17 (IST) 8 Mar 2024
मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘आर्टिकल 370’

यामी गौतम इन दिनों फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में हैं। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ये 14 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 56 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश में मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला किया है।