Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इस मूवी के जरिए दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है। इनकी फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं, सपना चौधरी ने अपना ग्लैमरस डैशिंग लुक दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन रामपाल के घर खुशियों का माहौल है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों दूसरी बार बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल का पहले से एक बेटा है। अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘बेबी बॉय हुआ है।’ इसके साथ ही राजकुमार राव और वाणी कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की जोड़ी फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyar) में नजर आने वाली है। मूवी की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें लखनऊ पर आधारित एक छोटी लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। मनोरंजन जगत की खबरों से पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
21:45 (IST) 21 Jul 2023
शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी

राघव जुयाल ने एक इंटरव्यू में अपने और शहनाज के रिश्ते पर कहा कि वह सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। उनके और शहनाज के बीच कुछ नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

19:47 (IST) 21 Jul 2023
क्या फिर दिल्ली के लिए रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अधिक्तर अपने मंगेतर को मिलने दिल्ली आती जाती रहती हैं। एक बार फिर वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि वह दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

18:54 (IST) 21 Jul 2023
बेबिका धुर्वे ने बिग बॉस को बताया बायस्ड

बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका और अभिषेक के मुद्दे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में बेबिका और मल्हान एक बार फिर भिड़ गए। इसमें बेबिका ने कहा कि सभी घरवाले और बिग बॉस अभिषेक का ही साथ देते हैं और उन्हें गलत ठहराया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:20 (IST) 21 Jul 2023
दीपिका कक्कड़ और शोएब ने बेटे के साथ शेयर की पहली तस्वीर

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहम ने बेटे के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे का नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम रुहान रखा है।

17:13 (IST) 21 Jul 2023
जान्हवी और वरुण की ‘बवाल’ है जबरदस्त

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फैंस को फिल्म काफी पसंद आई है। यहां पढ़ें फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू

17:11 (IST) 21 Jul 2023
मणिपुर में हुई घटना से बेहद नाराज है करीना और प्रियंका चोपड़ा

तमाम एक्टर्स के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर मणिपुर घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:08 (IST) 21 Jul 2023
पश्चिम बंगाल में हुई मणिपुर जैसी घटना तो लोक गायिका ने बीजेपी पर साधा निशाना

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के बाद पश्चिम बंगाल से भी इसी तरह की खबर सामने आई है। जिसके बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:09 (IST) 21 Jul 2023
कमल हासन बोले- ‘शोले से नफरत थी…’

कमल हासन ने सालों के बाद खुलासा किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की 'शोले' से काफी नफरत थी। दरअसल, कमल हासन गुरुवार को कमल हसन, प्रभास और राणा दग्गुबाती अपनी अपनी फिल्म कल्कि 2098 AD के लॉन्च पर ‘सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

16:03 (IST) 21 Jul 2023
श्रिया पिलगांवकर ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

फिल्म 'नदिया के पार' के चंदन यानी कि एक्टर सचिन की बेटी श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। उन्होंने बिकिनी में फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

12:42 (IST) 21 Jul 2023
सपना चौधरी ने दिखाया डैशिंग लुक

सपना चौधरी ने अपना ग्लैमरस डैशिंग लुक दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। देखिए…

10:43 (IST) 21 Jul 2023
‘प्रोजेक्ट K’ का टीजर रिलीज

प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें साउथ एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।

10:31 (IST) 21 Jul 2023
इंटरव्यू के बहाने भोजपुरी एक्ट्रेस का रेप

भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है कि काम दिलाने के बहाने उसके साथ रेप किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को काम दिलाने के बहाने से पहले इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। ये घटना गुड़गांव की बताई जा रही है।

10:29 (IST) 21 Jul 2023
मणिपुर मामले पर जया बच्चन हुईं आगबबूला

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने वाली घटना ने मणिपुर को ही नहीं बल्कि देश को भी शर्मसार किया है। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का रिएक्शन सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…

10:28 (IST) 21 Jul 2023
सामंथा को एक्टिंग से ब्रेक लेना पड़ा महंगा

सामंथा रुथ प्रभु को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। लेकिन ये ब्रेक उन्हें महंगा पड़ गया है। वो अध्यात्म की राह पर चल रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

10:09 (IST) 21 Jul 2023
आलिया भट्ट ने ब्राइडल लुक में किया रैंप वॉक

आलिया भट्ट बीते दिन मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कल्चर शो के इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। वो रणवीर सिंह के साथ भी रैंप पर नजर आई थीं।

10:07 (IST) 21 Jul 2023
रैंप वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका को किया Kiss

रणवीर सिंह बीते दिन मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कल्चर शो के इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रैंप वॉक के दौरान पत्नी दीपिका पादुकोण को देखकर रैंप छोड़कर उनकी ओर जाते हैं और उन्हें Kiss करते हैं।

10:06 (IST) 21 Jul 2023

राजकुमार राव और वाणी कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की जोड़ी फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) में नजर आने वाली है।

10:05 (IST) 21 Jul 2023
दूसरी बार पापा बने अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल के घर खुशियों का माहौल है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों दूसरी बार बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल का पहले से एक बेटा है। अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है।