Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज किया गया है। इस मूवी के जरिए दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही है। इनकी फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं, सपना चौधरी ने अपना ग्लैमरस डैशिंग लुक दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन रामपाल के घर खुशियों का माहौल है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों दूसरी बार बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल का पहले से एक बेटा है। अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘बेबी बॉय हुआ है।’ इसके साथ ही राजकुमार राव और वाणी कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की जोड़ी फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyar) में नजर आने वाली है। मूवी की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें लखनऊ पर आधारित एक छोटी लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। मनोरंजन जगत की खबरों से पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
राघव जुयाल ने एक इंटरव्यू में अपने और शहनाज के रिश्ते पर कहा कि वह सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। उनके और शहनाज के बीच कुछ नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अधिक्तर अपने मंगेतर को मिलने दिल्ली आती जाती रहती हैं। एक बार फिर वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि वह दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका और अभिषेक के मुद्दे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में बेबिका और मल्हान एक बार फिर भिड़ गए। इसमें बेबिका ने कहा कि सभी घरवाले और बिग बॉस अभिषेक का ही साथ देते हैं और उन्हें गलत ठहराया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहम ने बेटे के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे का नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम रुहान रखा है।
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फैंस को फिल्म काफी पसंद आई है। यहां पढ़ें फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू
तमाम एक्टर्स के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर मणिपुर घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के बाद पश्चिम बंगाल से भी इसी तरह की खबर सामने आई है। जिसके बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कमल हासन ने सालों के बाद खुलासा किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की 'शोले' से काफी नफरत थी। दरअसल, कमल हासन गुरुवार को कमल हसन, प्रभास और राणा दग्गुबाती अपनी अपनी फिल्म कल्कि 2098 AD के लॉन्च पर ‘सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।
फिल्म 'नदिया के पार' के चंदन यानी कि एक्टर सचिन की बेटी श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। उन्होंने बिकिनी में फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।
सपना चौधरी ने अपना ग्लैमरस डैशिंग लुक दिखाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। देखिए...
प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें साउथ एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आ रही है कि काम दिलाने के बहाने उसके साथ रेप किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को काम दिलाने के बहाने से पहले इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। ये घटना गुड़गांव की बताई जा रही है।
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने वाली घटना ने मणिपुर को ही नहीं बल्कि देश को भी शर्मसार किया है। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का रिएक्शन सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...
सामंथा रुथ प्रभु को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। लेकिन ये ब्रेक उन्हें महंगा पड़ गया है। वो अध्यात्म की राह पर चल रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...
आलिया भट्ट बीते दिन मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कल्चर शो के इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। वो रणवीर सिंह के साथ भी रैंप पर नजर आई थीं।
रणवीर सिंह बीते दिन मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कल्चर शो के इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रैंप वॉक के दौरान पत्नी दीपिका पादुकोण को देखकर रैंप छोड़कर उनकी ओर जाते हैं और उन्हें Kiss करते हैं।
राजकुमार राव और वाणी कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की जोड़ी फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'बचपन का प्यार' (Bachpan Ka Pyar) में नजर आने वाली है।
अर्जुन रामपाल के घर खुशियों का माहौल है। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने गुरुवार को बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों दूसरी बार बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल का पहले से एक बेटा है। अर्जुन ने ट्वीट कर ये गुडन्यूज शेयर की है।