Trending Bollywood Celebrity News Updates: अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को इस साल रिलीज होने वाली 70 फिल्में और वेब सीरीज की घोषणा की थी। जिसमें ‘मिर्जापुर 3’ का फर्स्ट फुटेज भी दिखाया गया, इसमें मुन्ना भैया नहीं नजर आए। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि इस सीजन में वह नजर नहीं आने वाले हैं। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बाद मुंबई लौट चुके हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नए जोड़े की तरह तैयार हैं और उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बाटी। एल्विश यादव की बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया, लेकिन उनकी बेल रिजेक्ट कर दी गई है। मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘भैयाजी’ का ट्रेलर आ चुका है और इसमें मनोज का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है।

Live Updates
19:22 (IST) 21 Mar 2024
जया किशोरी का डांस वीडियो वायरल

जया किशोरी (Jaya Kishori) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि 11 साल की जया किशोरी क्लासिकल डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो काफी चर्चा में हैं। पढ़िए पूरी खबर...

18:42 (IST) 21 Mar 2024
दिशा पाटनी या कृति सेनन, कौन थीं टाइगर श्रॉफ की पहली गर्लफ्रेंड?

टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर कृति सेनन और दिशा पाटनी के साथ जुड़ता रहा है। इसी बीच अब एक्टर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने 25 साल की उम्र में पहली गर्लफ्रेंड बनाई थी। चलिए बताते हैं उन्होंने दोनों में से किसका नाम लिया। पढ़िए पूरी खबर...

18:39 (IST) 21 Mar 2024
बेटी के साथ स्पॉट हुई बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वो पैपराजी से कहते हुए नजर आ रही हैं, ' I am devi basu singh Grover'

17:56 (IST) 21 Mar 2024
मलाइका अरोड़ा के इस काम की हो रही तारीफ

मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर साइड में रखती हैं। उनके इस काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें डाउन टू अर्थ बता रहे हैं।

16:50 (IST) 21 Mar 2024
उमराह जाकर गौहर खान ने रिवील किया बेटे का चेहरा

गौहर खान इन दिनों पति जैद के साथ उमराह के लिए गई हैं। उन्होंने उमराह से तस्वीरें शेयर की है। वहां जाकर एक्ट्रेस ने पहली बार बेटे का चेहरा रिवील किया है। गौहर ने बेटे की तस्वीर शेयर की है, जो कि वायरल हो रही है।

16:48 (IST) 21 Mar 2024
अनन्या पांडे की बहन ने बताया जन्म से पहले बच्चे का लिंग

अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे प्रेग्नेंट हैं। वो जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया है कि वो बेबी बॉय की एक्सपेक्ट कर रही हैं। उन्होंने ये खुलासा बच्चे के जन्म से पहले ही कर दिया है। उनकी बेबी शावर की फोटोज भी सामने आई है।

14:57 (IST) 21 Mar 2024
चुनावी माहौल पर रजनीकांत ने ली सेलेब्स की चुटकी

लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। अप्रैल और मई महीने में चुनाव होना है। इस बार कई सेलेब्स भी हैं, जो चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसी बीच एक्टर रजनीकांत उन सेलेब्स की चुटकी लेते हुए दिखे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:55 (IST) 21 Mar 2024
एल्विश यादव पर लगा NDPC एक्ट हटा!

एल्विश यादव को जेल में बंद हुए चार दिन बीत जाने के बाद एक नई बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा पुलिस का कहना है कि एल्विश के खिलाफ जो NDPC एक्ट लगाया गया था, उनमें से दो धाराएं गलती से लगी थी। उनके खिलाफ NDPC एक्ट की चार धाराएं लगी रहेंगी और दो धाराएं हटा दी गई हैं। पुलिस की मानें तो वो दो धाराएं लिखाई के वक्त हुई एक गलती है।

12:24 (IST) 21 Mar 2024
Bigg Boss को डर्टी बताने के बाद करण पटेल ने दी सफाई

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव इस वक्त जेल में होने के कारण खबरों में बने हुए हैं। शो का 17 वां सीजन मुनव्वर फारूकी ने जीता था और अब Bigg Boss 18 को लेकर चर्चा हो रही है। इस सीजन के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम करण पटेल का नाम भी इसके लिए सामने आया है, लेकिन एक्टर ने शो करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ दिन पहले इस शो को गंदा भी बताया था, जिसके लिए उन्होंने अब सफाई पेश की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:49 (IST) 21 Mar 2024
शाहरुख खान से मिलीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने हाल ही में शाहरुख खान से मुलाकात की। किंग खान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा है, "अपने फेवरेट से मिली।"

11:48 (IST) 21 Mar 2024
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीर सावरकर में अपना लुक

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'वीर सावरकर' में अंकिता लोखंडे ने यमुना बाई का किरदार निभाया है। फिल्म से अपना लुक एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

10:12 (IST) 21 Mar 2024
थिएटर में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी 'फाइटर'

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' थिएटर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। फाइटर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

09:56 (IST) 21 Mar 2024
कड़ी सुरक्षा के बीच एल्विश यादव की कोर्ट में पेशी

एल्विश यादव स्नेक वेनम केस में जेल में बंद हैं। उनपर आरोप है कि वह रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों के जहर की सप्लाई करवाया करते थे। तीन दिन पर उनकी कोर्ट में पेशी थी, जहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की गई। बुधवार को एल्विश की गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में पेशी थी। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें ले जाया गया, जहां उनका आमना सामना उनके दो अन्य साथियों से करवाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:19 (IST) 21 Mar 2024
मनोज बाजपेयी की 'भैयाजी' का ट्रेलर रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैयाजी' का ट्रेलर आ चुका है और इसमें मनोज बाजपेयी का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 13 सैकंड का है।

09:14 (IST) 21 Mar 2024
शादी के बाद मुंबई लौटे पुलकित-कृति

शादी के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा मुंबई लौट गए हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी खुश दिख रहे हैं।