Dunki Box Office Collection Day 1 Highlights: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। जिसके कारण रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ जो बीते 21 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थी, वह अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। शाहरुख खान ने चार साल बाद 2023 में बड़े पर्दे पर वापसी की जो उनके लिए लकी साबित हुई। पहले ‘पठान’, फिर ‘जवान’ और अब इस साल की उनकी आखिरी फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज हो चुकी है। लेकिन ये फिल्म किंग खान की बाकी दो फिल्मों की तुलना में पहले दिन कमाई नहीं कर पाई। ‘डंकी’ का पहले दिन का कलेक्शन केवल 30 करोड़ रहा है। लेकिन आने वाले वीकेंड का फिल्म को फायदा मिल सकता है। किंग खान स्टारर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं। यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और रिव्यूज।
Dunki Box Office Collection Report Day 1: Check Here
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में किंग खान के कई लुक दिखाए हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस को शाहरुख का हार्डी लुक काफी पसंद आ रहा है।
Handsome Hardy ?#Dunki #DunkiReview #DunkiInCinemas pic.twitter.com/jk9Pzt4p2x
— SRK IN VEINS (@_srkeditx) December 22, 2023
‘डंकी’ शाहरुख खान की इस साल की इमोशनल फिल्म है। जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म भावुक करने वाली है।
A heartwarming, emotional rollercoaster #Dunki is winning hearts of Audience. ❤️?#DunkiReview #ShahRukhKhan pic.twitter.com/q1oD9BVZkD
— Harsh Mishra.. (@iamharsh55) December 22, 2023
राज कुमारी हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ये रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों में छा गई है। ये शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की इस साल की तीसरी फिल्म है। इसकी तुलना ‘वीर जारा’ से हो रही है। किंग खान और तापसी पन्नू की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसी कड़ी में अब मूवी को देखने के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। वो इसे देखकर काफी इंप्रेस हो गए हैं। वो शाहरुख के साथ ‘रा. वन’ में काम कर चुके हैं। निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान की ये फिल्म एक फैमिली फिल्म है। जिसे किंग खान के फैंस एक नहीं कई बार देख रहे हैं। थिएटर के बाहर एक दर्शक ने बताया कि ये फिल्म कई बार देखी जा सकती है। उसने पहले ये फिल्म अकेले देखी और फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ। इसे जितना देखा जाए उतना कम है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दर्शकों का कनहा है कि ये एक फैमिली फिल्म है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए। फैंस अपने परिवारों के साथ इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।
Family audience loving it ❤️? #Dunki #DunkiReview pic.twitter.com/CY2dNhIYBg
— Priyanka ᴷᴷᴿ ? (@iPriiyanka) December 22, 2023
शाहरुख खान के फैंस का क्रेज अलग ही देखने को मिल रहा है। फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस थिएटर के बाहर कुश्ती करते दिख रहे हैं। उन्हें किंग खान ने सलाह दी है कि बाहर ही कुश्ती करते रहोगे या फिल्म भी देखोगे।
Arre ab picture dekhne toh jao ya bahar hi kushti karte rahoge. Go in see the movie and tell me if u all enjoyed it. #Dunki https://t.co/axzMP8NZQN
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 21, 2023
शाहरुख खान के फैंस भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं। न्यूयॉर्क में थिएटर्स में किंग खान की फिल्म के लिए तालियां बज रही हैं। वहीं यूएस में भी तेजी से फिल्म के टिकट्स बुक हो रहे हैं।
शाहरुख खान की ‘डंकी’ उनकी इस साल की आखिरी फिल्म है। जिसे दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल के मुताबिक उनकी ये फिल्म नए साल और क्रिसमस के मौके पर कमाल करेगी। पहले दिन फिल्म ने भारत में 30 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है।
विदेश में भी शाहरुख खान की ‘डंकी’ का बोलबाला है। दर्शक फिल्म को वहां भी देख रहे और पसंद कर रहे हैं। फिल्म के लिए थिएटर्स में दर्शक खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।
शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने सुबह से अब तक 2.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को खूब पसंद किया और देखा जा रहा है।
#Dunki records around ₹ 2.25 cr advance booking in MUMBAI for the second day! ?
— Aman (@amanaggar02) December 22, 2023
– Over 30% jump as compared to first day…@iamsrk pic.twitter.com/GHFWUTIVDI
विरल भयानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें फैंस का सालार और प्रभास को लेकर अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की खबरों का लाइव अपडेट