Bollywood Entertainment News Highlights: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। क्रिसमस के मौके पर मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ने महज एक ही दिन में 1 करोड़ की बुकिंग कर डाली है। फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, रिलीज के बाद इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो काफी जल्दी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5.55 बजे सुबह फिल्म का पहला शो स्क्रीन किया जाएगा। इसे मुंबई के iconic Gaiety Galaxy में दिखाया जाएगा। इसके साथ प्रभास की ‘सालार’ भी 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है, जिसे लेकर भी फैंस और दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से इनके डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई है।
मनोरंजन की खबरें
डंकी का एक नया गाना रिलीज कर दिया है। जो नया गाना सामने आया है उसका नाम है, ‘बंदा’। ये डंकी का चौथा गाना है. इससे पहले इस फिल्म के तीन और गाने रिलीज हो चुके हैं।
https://youtu.be/wdwKfcf4TfU
वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन की टीजर रिलीज हो गया है।
https://youtu.be/CRazFLVBhw4
प्रभास की सालार का दूसरा दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में श्रुति हासन, जगपति बाबू की भी झलक देखने को मिली है।
https://youtu.be/Pr2jBvbiy04
'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे मुनव्वर फारूकी पर आयशा खान ने टू टाइमिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए। वो घर में एंट्री कर चुकी हैं और दोनों का आमना-सामना भी हो चुका है। ऐसे में अब मुनव्वर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।
प्रभास की फिल्म 'सालार' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें प्रभास दमदार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्हें इसमें वन मैन आर्मी के रोल में देखा जा सकता है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस पैपराजी संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। उनका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
रणवीर सिंह अक्सर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अब वो अपने स्टैच्यू को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू को लॉन्च किया है। लंदन में वर्ल्ड फेमस अट्रैक्शन पर अपने स्टैच्यू के साथ लोगों का ध्यान खींचा है।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को हाल ही में 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग में देखा गया, जिसके बाद फिर से इनके डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई है।
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनसे एक फैन ने दूसरी वेडिंग को लेकर सवाल किया और एक्ट्रेस ने उसका जवाब भी दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल जैसी रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 17 दिन में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है।
रोहित शेट्टी और अजय देवगन, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर चैट शो का एक प्रोमो भी शेयर किया गया है। इसमें दोनों को मजेदार बातें करते हुए देखा जा सकता है।
भोजपुरी के जाने-माने एक्टर बृजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उन्होंने ना केवल भोजपुरी बल्कि बंगाली, टीवी सीरियल्स और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर...
दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की मां तनुजा को लेकर खबर सामने आ रही है कि अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर...
'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें एक न्यूली बॉर्न बच्चे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। उनकी क्यूटनेस को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खान ब्रदर्स यानी कि सलमान, अरबाज और सोहेल खान का वीडियो समने आया है, जो कि पुराना है और ये क्रिसमस सेलिब्रेशन का है। इसमें तीनों भाइयों को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसमें 'भाईजान' भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
शोएब इब्राहिम ने 'झलक दिखला जा 11' में शिरकत की। इस दौरान शोएब ने मलाइका अरोड़ा को गोद में उठाकर 'पठान' के गाने 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' पर डांस किया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर से इनके डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई है।
रिलीज के बाद 'डंकी' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो काफी जल्दी होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 5.55 बजे सुबह फिल्म का पहला शो स्क्रीन किया जाएगा। इसे मुंबई के iconic Gaiety Galaxy में दिखाया जाएगा।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। क्रिसमस के मौके पर मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ने महज एक ही दिन में 1 करोड़ की बुकिंग कर डाली है।
मनोरंजन की खबरें