Trending Bollywood Celebrity News Highlights: साउथ एक्टर प्रभास की ‘सालार’ का डंका दुनियाभर में बज रहा है। जहां साल 2023 में उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप साबित हुई थी, वहीं अब साल के अंत में उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए। यहां तक कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ तक इसकी आंधी में धुआं हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘सालार’ ने पहले दिन इंडिया में 90.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरी दिन यानी कि शनिवार को इसका कलेक्शन 55 करोड़ रहा, जिसके बाद फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 145.70 करोड़ पहुंच गया है। हालांकि, सैकनिल्क के अनुसार अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं। इसमें बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ के ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार से 29 दिसंबर से स्ट्रीम किया जाएगा।

Live Updates

मनोरंजन की खबरें

18:38 (IST) 24 Dec 2023
शौरा खान पहुंची अर्पिता खान के घर

अरबाज खान की दुल्हन शौरा खान अर्पिता खान के घर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान वह पेस्टल गाउन में नजर आईं।

17:44 (IST) 24 Dec 2023
अर्पिता के घर पहुंचे सलीम खान

अर्पिता खान के घर अरबाज खान के माता पिता भी पहुंच गए हैं। मां सलमा ग्रीन कलर के हेवी सूट में नजर आ रही है।

17:42 (IST) 24 Dec 2023
अरहान खान पहुंचे अर्पिता के घर

अरबाज खान की शादी में उनका बेटा शामिल न हो। ऐसा हो नहीं सकता। कुछ ही देर पहले जहां अरबाज खान  को स्पॉट किया गया था। वहीं अब उनके बेटे अरहान खान भी अर्पिता खान के घर पहुंचे हैं

15:39 (IST) 24 Dec 2023
300 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की ‘सालार’

प्रभास की ‘सालार’ का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बज रहा है। फिल्म ग्लोबली 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। महज दो दिन के भीतर ही फिल्म ने 295.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

15:32 (IST) 24 Dec 2023
शादी की चर्चा के बीच बहन अर्पिता खान के घर पहुंचे अरबाज खान

अरबाज खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्टर को उनकी बहन अर्पिता खान के घर पर स्पॉट किया गया। लोग सोशल मीडिया पर जमकर वेडिंग को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

14:02 (IST) 24 Dec 2023
विक्की कौशल बने पहले एक्टर, जिन्हें इंस्टाग्राम करता है फॉलो

विक्की कौशल इन दिनों ‘सैम बहादुर’ में अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया है। वो बॉीलवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्हे इंस्टाग्राम द्वारा फॉलो किया जाता है।

14:00 (IST) 24 Dec 2023
Singham 3 के सेट पर हुआ हादसा

अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ सेट पर हादसा हो गया, जिसके बाद इसकी शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। खबर है कि इस हादसे में एक्टर को चोट भी आई है। पढ़िए पूरी खबर…

13:14 (IST) 24 Dec 2023
समर सिंह के जेल से आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां का छलका दर्द

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां समर सिंह के जेल से रिहा होने के बाद काफी टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की दर्दनाक फोटो शेयर कर दर्द बयां किया है। पढ़िए पूरी खबर…

11:42 (IST) 24 Dec 2023
श्रुति सिन्हा के कपड़े देख भड़का कॉलेज का टीचर

एक्ट्रेस श्रुति सिन्हा को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक कॉलेज में वो फेस्ट के लिए गई थीं, जहां उनके कपड़े देखकर कॉलेज का टीचर भड़क गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने वहां से चले जाने का फैसला किया। इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया कि वो एक कॉलेज में फेस्ट के लिए गई थीं और इस दौरान उनके कपड़े देखकर उन्हें शरीर को ढकने के लिए कहा। तो उन्होंने वहां से जाना बेहतर समझा।

11:24 (IST) 24 Dec 2023
तीनों खानों में सबसे अमीर हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नेटवर्थ में इन 13 सालों में काफी इजाफा देखने के लिए मिला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल इनकम में 320 फीसदी इजाफा हुआ है। चलिए जानते हैं किंग खान की कुल नेटवर्थ। पढ़िए पूरी खबर…

10:45 (IST) 24 Dec 2023
Salman Khan और विक्की कौशल ने जीता फैंस का दिल

सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल का उमंग 2023 से एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

09:38 (IST) 24 Dec 2023
शाहरुख खान की ‘डंकी’ को तीसरे दिन मिली बंपर उछाल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन इसकी कमाई में उछाल देखने के लिए मिली है। पढ़िए पूरी खबर…

08:12 (IST) 24 Dec 2023
स्टाइलिश ड्रैस में सई मांजरेकर ने बढ़ाया पारा

‘दबंग 3’ फेम एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी उमंग 2023 के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान वो स्टाइलिश ड्रैस में काफी स्टनिंग दिखी। उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिला, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके लुक ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

08:10 (IST) 24 Dec 2023
ब्लैक आउटफिट में शहनाज गिल का स्टाइलिश अंदाज

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्हें ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रैस में देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

08:08 (IST) 24 Dec 2023
Umang 2023 में शाहरुख खान की ग्रैंड एंट्री

उमंग 2023 के रेड कार्पेट पर शाहरुख खान की ग्रैंड एंट्री देखने के लिए मिला। इस दौरान वो ब्लैक चश्मा और सूट-बूट में नजर आए। इस दौरान उनका स्टाइल और अंदाज काफी पसंद किया गया।

08:06 (IST) 24 Dec 2023
दीपिका पादुकोण का साड़ी में दिखा सादगी भरा लुक

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को उमंग 2023 के रेड कार्पेट पर देखा गया। उन्होंने साड़ी में इवेंट में एंट्री की। इस दौरान उनका सादगी भरा लुक चर्चा में आ गया। इसमें वो बेहद ही प्यारी लगीं।

08:05 (IST) 24 Dec 2023
साड़ी में पलक तिवारी ने रेड कार्पेट पर गिराई बिजली

पलक तिवारी बीती शाम उमंग 2023 में शिरकत की थी। रेड कार्पेट पर सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान पलक ने रेड साड़ी में एंट्री कर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। उन्हें साड़ी में डीपनेक में देखा गया। उनका गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

08:03 (IST) 24 Dec 2023
सलमान खान का दिल छू लेने वाला वीडियो

सलमान खान का एक इवेंट से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो फैंस का दिल छू रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो उषा उथप को गले लगाते और उनके पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

08:01 (IST) 24 Dec 2023
‘सालार’ ने इंडिया में दो दिन में कर डाली बंपर कमाई

साउथ एक्टर प्रभास की ‘सालार’ का डंका दुनियाभर में बज रहा है। जहां साल 2023 में उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप साबित हुई थी, वहीं अब साल के अंत में उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए। यहां तक कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ तक इसकी आंधी में धुआं हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘सालार’ ने पहले दिन इंडिया में 90.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरी दिन यानी कि शनिवार को इसका कलेक्शन 55 करोड़ रहा, जिसके बाद फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 145.70 करोड़ पहुंच गया है।

08:00 (IST) 24 Dec 2023
विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज

विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ के ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार से 29 दिसंबर से स्ट्रीम किया जाएगा।

मनोरंजन की खबरें