Bollywood Entertainment News Highlights: दीवाली की धूम चारों तरफ देखने के लिए मिल रही है। जहां आम लोग इसके सेलिब्रेशन के लिए तमाम तैयारियां कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड में भी खूब धूम देख सकते हैं। बी-टाउन की हसीनाएं ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। प्री-दीवाली पार्टी से लेकर दीवाली का जश्न इंडस्ट्री में देखने को मिला। इसी कड़ी में करीना कपूर-मृणाल ठाकुर से जॉर्जिया एंड्रियानी तक ने दीवाली पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाया है। उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें उनके लुक्स से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को दीवाली के मौके पर रिलीज की गई है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का दीवाली लुक वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें रेड आउटफिट में हसीन देखा जा सकता है।
टीवी एक्ट्रेस और राहुल वैद्य की वाइफ दिशा परमार का दीवाली लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है।
रिया चक्रवर्ती का दीवाली लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पिंक कलर की साड़ी और डीपनेक में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है।
शाहरुख खान और काजोल की 'बाजीगर' की रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की अनसीन तस्वीरें शेयर की है।
बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दीवाली के मौके पर तस्वीरें शेयर की है। वो रेड साड़ी में कातिल अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
विक्रांत मैसी ने प्रेग्नेंट वाइफ शीतल ठाकुर के साथ दीवाली सेलिब्रेट किया है। इसकी खूबसूरत तस्वीरों के शेयर किया गया है।
रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। दीवाली के मौके पर उनके फैंस के लिए ये बड़ा धमाका है। इसे अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।
मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड की गर्ल गैंग संग दीवाली मनाई है। उन्होंने फोटोज शेयर की है, जिसमें सारा अली खान, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी दीवाली का जबरदस्त जश्न मनाया जा रहा है। बीते दिन जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, राम चरण और वेकंटेश दग्गुबाती ने साथ दीवाली सेलिब्रेट की। नम्रता शिरोडकर ने इस सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है।
सुष्मिता सेना (Sushmita Sen) ने शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान वो बॉयफ्रेंड के साथ पोज देते हुए नजर आईं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
शिल्पा शेट्टी ने बेटी के साथ दिवाली सेलिब्रेशन का क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेटी के साथ घर में रंगोली बनाते हुए नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का दिवाली लुक वायरल हो रहा है। उन्हें पिंक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है।
प्रभास ने दीवाली के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। 'सालार' के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ दीवाली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को करीना कपूर की दीवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया को रेड कलर के लहंगे में देखा गया। इसमें वो बेहद ही प्यारी लगीं।
90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रवीना टंडन को शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में येलो ड्रेस में देखा गया। इस दौरान वो बेहद ही प्यारी लगीं।
मीरा राजपूत-शाहिद कपूर ने शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में शिरकत की और इस दौरान उन्हें कपल गोल्स देते हुए देखा गया।
सुष्मिता सेन को शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में देखा गया। इस दौरान वो साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। पार्टी में एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट किया गया।
दीवाल पार्टी में श्रिया सरन ने अपने विदेशी पति के साथ शिरकत की और इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। पार्टी में को पति संग लिपलॉक करते हुए नजर आईं, जिसके बाद एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।
रवीना टंडन की बेटी ने शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान उन्हें रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा गया। उनका लुक देख हर कोई दिल हार गया। उनके लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।
हेमा मालिनी को शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में बेटी ईशा देओल के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत लगीं।
शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में भूमि पेडनेकर गोल्डन साड़ी में नजर आईं। उन्होंने डीपनेक के साथ अपे लुक को कंप्लीट किया था। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने दीवाली के मौके पर पार्टी रखी थी और उन्होंने इस दौरान पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी। एक्ट्रेस को मरून कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत देखा गया।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को शिल्पी शेट्टी की पार्टी में स्पॉट किया गया। वो डॉल सी दिखी हैं। अपनी खूबसूरती से एक्ट्रेस ने पार्टी में चार चांद ही लगा दिया है।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को कृष्ण कुमार की दीवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो ब्लैक आउटफिट में कहर बरपाती हुई नजर आईं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने शिल्पा शेट्टी की दीवाली पार्टी में शिरकत की। इसमें दोनों को कपल गोल्स देते हुए देखा गया।
एक्ट्रेस शरवरी वाघ लहंगे में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनका लुक सामने आया है। वो कृष्ण कुमार की दीवाली पार्टी में पहुंची थीं।
'दबंग 3' फेम एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने कृष्ण कुमार की दीवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान वो पर्पल कलर के प्रिंटेड लहंगे में बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
कृष्ण कुमार की दीवाली पार्टी में कॉमेडियन कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला है।
दीवाली के मौके पर सैफ अली खान की वाइफ करीना कपूर खान के साथ फोटोज सामने आई है, जिसमें रेड साड़ी में एक्ट्रेस तो ब्लैक कुर्ता और धोती में सैफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।