Trending Bollywood Celebrity News Updates: करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लेकर डायरेक्टर ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि इसका दूसरा पार्ट वेब सीरीज के रूप में आने वाला है। फिल्म की कास्ट को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ वीकेंड पर सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है। बोनी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि श्रीदेवी, जान्हवी को दुल्हन बनते देखना चाहती थीं। करण जौहर ने बोटोक्स, फिलर्स और नोस जॉब आदि को लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस को लेकर ये लिखा है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पिंक कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। शादी की चर्चा के बीच उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। खबर है कि उनकी वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में राम का किरदार प्ले करने वाले हैं। ऐसे में अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो खबर सामने आ रही है कि रणबीर जल्द ही इस मूवी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सिद्धार्थ ने गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय के साथ रोका कर लिया है और तस्वीरें भी सामने आई है। नीलम से पहले सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार से हुई थी पर कुछ कारणों से यह रिश्ता टूट गया था।
‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो साड़ी में नजर आ रही हैं। इसमें उन्हे कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने 15 रुपए की साड़ी पहनी है।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि मेकर्स एक्टर के बर्थडे को खास बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दिन फिल्म के टीजर को रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म को 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
Let the #PushpaMassJaathara begin ?
— Pushpa (@PushpaMovie) April 2, 2024
??? ???? ??????? #Pushpa2TheRuleTeaser out on April 8th ❤️?❤️?
He is coming with double the fire ??#Pushpa2TheRule Grand Release Worldwide on 15th AUG 2024.
Icon Star @alluarjun @iamRashmika @aryasukku #FahadhFaasil… pic.twitter.com/gCPRAxqoPh
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘टाइगर’ का ऐलान किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने का मौका मिल सकता है और ये बात जानकर फैंस काफी खुश हैं।
‘द ग्रेड इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आ चुका है और इसके पहले एपिसोड में नीतू कपूर,रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर ने खास मौजूदगी दर्ज कराई थी। ये एपिसोड काफी मजेदार था, सुनील ग्रोवर ने इस सीजन के साथ शो में वापसी की है। कपिल शर्मा ने अपने शो के पहले एपिसोड का कुछ कंटेंट यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें नीतू कपूर अर्चना पूरन सिंह से सवाल कर रही हैं कि क्या उन्हें कपिल के जोक्स का बुरा नहीं लगता। यहां पढ़ें पूरी खबर
विजय वर्मा का 1 अप्रैल को जन्मदिन था और उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह फूलों से घिरे नजर आ रहे हैं।
‘एनिमल’ फिल्म में अपने लुक का जलवा दिखाने के बाद बॉबी देओल अक्सर फैंस को विजुअल ट्रीट देते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने लुक शेयर किए हैं।
अजय देवगन का आज जन्मदिन है और काजोल ने उन्हें बेहद खास तरीके से बर्थडे विश किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के दिल्ली स्थित निवास स्थान पर सम्मानित किया। जिसकी तस्वीर सामने आते ही तमाम विपक्षी नेता और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने नाराजगी जताई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत के बाद, करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू अभिनीत फिल्म क्रू ने वीकेंड पर जोरदार प्रदर्शन किया और नया सप्ताह शुरू होने पर भी इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक ठाक रहा है। फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 4.50 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद इसकी चार दिन की कुल कमाई 34 करोड़ हो गई है।
साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी का नाम सामने आया है, ये दोनों इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को लेकर करण जौहर ने ऐलान किया है कि इसका दूसरा पार्ट फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज की फॉर्म में आएगा।