Bollywood News Highlights: धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी का वेडिंग फंक्शन 31 जनवरी को था, जिसमें धर्मेंद्र परिवार के साथ पहुंचे थे। नातिन की शादी में देओल फैमिली का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। ये शादी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इसी बीच का बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो ‘एनिमल’ के गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर को अबरार वाले स्टाइल में देखा जा सकता है, जो कि फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, शहनाज गिल अक्सर अपने लुक की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। इसी बीच वो गोल्डन टैंपल पहुंची हैं, जहां से तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही बीती शाम मुंबई में आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

Live Updates
17:17 (IST) 2 Feb 2024
प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा 166 करोड़ का घर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस अपने अमेरिका के लॉस एंजलिस में स्थित घर को छोड़ दिया है। खबरों में बताया जा रहा है कि उनके घर में सीलन की दिक्कत थी, जिसके चलते कपल को बेटी मालती के साथ दूसरे घर में शिफ्ट होना पड़ा है। कपल ने साल 2019 में अपने लॉस एंजलिस वाले घर को लगभग 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब प्रियंका ने अपने नए आशियाने की झलक फैंस को दी है।

16:41 (IST) 2 Feb 2024
शादी के बंधन में बंधेंगी गोविंदा की भांजी आरती सिंह?

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह को लेकर खबर आ रही है कि वो इस साल शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ फेरे लेंगी। हालांकि, अभी इस मामले को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। पढ़िए पूरी खबर…

16:11 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांडे के निधन पर बोलीं राखी सावंत

एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का निधन हो गया है। उन्होंने 2 फरवरी को कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर सुन सभी शॉक्ड हैं। इस पर राखी सावंत का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले की तहकीकात करेंगी। पढ़िए पूरी खबर…

12:56 (IST) 2 Feb 2024
कभी नहीं मिली पूनम पांडे को बॉलीवुड में सफलता

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का निधन सर्वाइकल कैंसर के चलते हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…

12:01 (IST) 2 Feb 2024
पूनम पांंडे का निधन

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांंडे का निधन हो गया है। उनकी मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया जा रहा है। इसकी जानकारी पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। जिसमें लिखा है कि उनका आज सुबह निधन हो गया है।

11:59 (IST) 2 Feb 2024
रोबोट बनने पर बोलीं कृति सेनन

कृति सेनन जल्द ही शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। वो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के जरिए एक्टर के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। मूवी को वैलेंटाइन्स के मौके पर 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

09:53 (IST) 2 Feb 2024
शेफील जरीवाला की लेटेस्ट फोटोशूट वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

09:43 (IST) 2 Feb 2024
बॉयफ्रेंड संग इस दिन फेरे लेंगी रकुल प्रीत सिंह!

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस फरवरी में शादी करने वाली हैं। वो गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। कपल ने कुछ स्पेशल करने का फैसला किया है। पढ़िए पूरी खबर…

08:43 (IST) 2 Feb 2024
एटली कुमार ने पत्नी संग सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे

‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली कुमार ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें वाइफ के साथ बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

08:34 (IST) 2 Feb 2024
दिशा पाटनी को मिस कर रहीं मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती जगजाहिर है। ऐसे में अब मौनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो दिशा को काफी मिस कर रही हैं।

08:31 (IST) 2 Feb 2024
सूट-बूट में जंच गए कार्तिक आर्यन

आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 में कार्तिक आर्यन का जेंटल लुक देखने के लिए मिला। इस दौरान एक्टर को सूट-बूट में देखा गया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो जंच रहे हैं।

08:30 (IST) 2 Feb 2024
थाई हाई स्लिट गाउन में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 में शिरकत की। इस दौरान उन्हें थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

08:25 (IST) 2 Feb 2024
ग्लैमरस दिखीं सुष्मिता सेन

बीती शाम आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 को ऑर्गेनाइज किया गया। इसमें बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिली। इसी बीच सुष्मिता सेन का लुक काफी चर्चा में रहा। इसमें वो बेहद ही ग्लैमरस दिखीं।

08:18 (IST) 2 Feb 2024
आइकॉनिक अवॉर्ड में स्टार्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का

बीती शाम मुंबई में आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 ऑर्गेनाइज किया गया था, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

08:18 (IST) 2 Feb 2024
गोल्डन टैंपल पहुंचीं शहनाज गिल

शहनाज गिल अक्सर अपने लुक की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। इसी बीच वो गोल्डन टैंपल पहुंची हैं, जहां से तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही सुंदर लग रही हैं।

08:17 (IST) 2 Feb 2024
भांजी की शादी में ‘एनिमल’ के गाने पर नाचे बॉबी देओल

धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी का वेडिंग फंक्शन 31 जनवरी को था, जिसमें धर्मेंद्र परिवार के साथ पहुंचे थे। नातिन की शादी में देओल फैमिली का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। ये शादी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इसी बीच का बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो ‘एनिमल’ के गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।