Trending Bollywood Celebrity News Updates: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। BMCM ने अब तक लगभग 50 करोड़ का बिजनेस किया है और ‘मैदान’ 28 करोड़ कमा पाई है। सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद शिल्पा शेट्टी से भारती सिंह तक ने चिंता जताई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने उनपर जो आरोप लगाए थे, कोर्ट ने उन्हें उससे राहत दे दी है। नीना गुप्ता जल्द ही नानी बनने वाली हैं, उनकी बेटी जो बॉलीवुड की बड़ी डिजाइनर हैं वह मां बनने वाली हैं। स्नेक वेनम केस में जेल में रह चुके एल्विश यादव ने कहा है कि वह नहीं चाहते कि कभी कोई जेल जाए। ये वक्त उनके लिए बहुत बुरा था। रवि किशन इस वक्त दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपर्णा ठाकुर नाम की महिला ने दावा किया है कि वह उनकी पत्नी है दोनों की बेटी है। रवि किशन की पत्नी प्रीति किशन ने अपर्णा के खिलाफ मानहानि का केस किया है। इसके बाद अब मांग उठ रही है कि रवि किशन डीएनए टेस्ट करवाएं, तभी सच साबित होगा।

Live Updates
19:19 (IST) 19 Apr 2024
कई मिसकैरेज झेल चुकी हैं किरण राव

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने खुलासा किया है कि वो कई बार मिसकैरेज झेल चुकी हैं। बेटे आजाद के जन्म से पहले फिल्म निर्मात्री कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।

19:17 (IST) 19 Apr 2024
काजल राघवानी संग जोड़ी जमाएंगे मोतिहारी के मनीष

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ एक नया चेहरा इंडस्ट्री में लॉन्च हो रहा है। वो कोई और नहीं बल्कि मोतिहारी का लड़का है, जिसका नाम मनीष तिवारी है। वो पहले स्टेज शो किया करते थे। चलिए बताते हैं इनके बारे में।

18:15 (IST) 19 Apr 2024
फायरिंग कांड के बाद दुबई पहुंचे सलमान खान

सलमान खान बीते दिनों अपनी सिक्योरिटी को लेकर चर्चा में थे। फायरिंग कांड के बाद हाहाकार मच गया था। ऐसे में अब इस कांड के बाद एक्टर को दुबई में स्पॉट किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

16:59 (IST) 19 Apr 2024
राजकुमार राव के साथ 'पापा कहते हैं 2.0' ला रहे आमिर खान

आमिर खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्टर सोमवार को राजकुमार राव के साथ 'पापा कहते हैं 2.0' लॉन्च करने वाले हैं। इस गाने को श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक में फिल्माया गया है।

16:23 (IST) 19 Apr 2024
नुसरत जहां का बोल्ड फोटोशूट वायरल

टीएमसी की पूर्व सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बीच पर सिजलिंग अवतार दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

13:00 (IST) 19 Apr 2024
सलमान खान के घर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई शहरुख खान की सुरक्षा

शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसा सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना के बाद हुआ है।

12:05 (IST) 19 Apr 2024
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे और उनके बॉयफ्रेंड ने खरीदा घर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे और उनके बॉयफ्रेंड ने आलीशान खरीदा है।

10:46 (IST) 19 Apr 2024
सलमान खान से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे बॉडीगार्ड शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को कुछ देर पहले एयरपोर्ट पर देखा गया। भाईजान से पहले उन्होंने वहां पहुंचकर साबित कर दिया कि वह एक वफादार साथी हैं, जो सलमान की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।

10:36 (IST) 19 Apr 2024
अनिल कपूर के नाम पर ट्रोल करने वालों को हर्ष वर्धन ने दिया करारा जवाब

एक्टर हर्ष वर्धन कपूर को अनिल कपूर का बेटा होने को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कम ही फिल्में की हैं, लेकिन सभी में उनके किरदार को सराहा गया है। हर्ष वर्धन के करियर की तुलना उनके पिता से की जाती है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:36 (IST) 19 Apr 2024
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, हाथ की दो हड्डियां टूटी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी उनके पति विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की गई है। इसमें बताया है कि दिव्यांका का कुछ घंटों पहले एक्सीडेंट हो गया है और उनका ध्यान रखने के लिए उनके पति विवेक दहिया उनके साथ हैं। इसके साथ ही एक एक्सरे की तस्वीर भी शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:32 (IST) 19 Apr 2024
केआरके ने शेयर की रवि किशन की अनदेखी तस्वीरें

रवि किशन की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्विटर पर रवि किशन की एक बच्ची और महिला के साथ तमाम तस्वीरें शेयर की। जिनके लिए वह दावा कर रहे हैं कि अभिनेता के साथ तस्वीरों में अपर्णा और उसकी बेटी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:31 (IST) 19 Apr 2024
200 करोड़ में बिके 'पुष्पा 2' के राइट्स

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के डिजिटल राइट्स 250 से 300 करोड़ और हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 200 करोड़ में बिके हैं।

08:11 (IST) 19 Apr 2024
400 करोड़ में बन रही सलमान खान की अगली फिल्म

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। इसे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, ये फिल्म 400 करोड़ के बजट में बन रही है और साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

08:08 (IST) 19 Apr 2024
'मैदान' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई है। फिल्म ने 8 दिनों में महज 28 करोड़ का बिजनेस किया है।

08:07 (IST) 19 Apr 2024
BMCM का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 8 दिनों में खास कमाई नहीं की है। फिल्म ने आठवें दिन लगभग 1.5 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 50 करोड़ हो गया है।