Trending Bollywood Celebrity News Updates: ‘बिग बॉस’ के फैंस लंबे समय से BB OTT 3 का इंतजार कर रहे हैं, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन नहीं आ रहा है। लेकिन अब मेकर्स ने घोषणा कर दी है। जून से ये शो शुरू हो रहा है। चंकी पांडे ने कहा है कि वह शादी से पहले ‘कैसेनोवा’ हुआ करते थे। इसके साथ ही उन्होंने बेटी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि अनन्या उनसे ज्यादा पैसा कमा रही है, वो करना करना चाहती हैं वो कर सकती हैं। अरुण गोविल मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को प्रचार के दौरान ‘रामायण’ के राम अरुण गोविल के साथ सीता और लक्ष्मण यानी दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी नजर आए। मनोज बाजपेयी का आज जन्मदिन है और वह 55 साल के हो गए हैं। कृष्णा अभिषेक की बहन आरती की हल्दी की रस्म की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें वह अपने होने वाले पति दीपक चौहान के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं।

Live Updates
20:32 (IST) 23 Apr 2024
'छावा' के सेट से वायरल हुई विक्की कौशल की तस्वीर

ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' के सेट से विक्की कौशल की तस्वीर वायरल हो गई है। अभिनेता, छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में काफी जंच रहे हैं। 

18:55 (IST) 23 Apr 2024
पद्म भूषण पाकर भावुक हुईं उषा उत्थुप

उषा उत्थुप से जब पूछा गया कि उन्हें ये पुरस्कार पाकर कैसा महसूस हो रहा है। इस सवाल के जवाब में गायिका कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं खुशी से लबालब भरी हुई हूं। मेरे लिए यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। 

14:46 (IST) 23 Apr 2024
मुंबई क्राइम ब्रांच ने तापी नदी से बरामद की दूसरी पिस्टल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बंदूकें और जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।

14:14 (IST) 23 Apr 2024
मनोज बाजपेयी की बाघ का करेजा का टीजर आया सामने

मनोज बाजपेयी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बाघ का करेजा' का टीजर रिलीज कर दिया है।

https://youtu.be/Bq4z2QF5Nbk

12:08 (IST) 23 Apr 2024
हेमा मालिनी के लिए प्रचार करने मथुरा पहुंचीं ईशा देओल

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी जोर शोर से प्रचार में लगी हैं। इसी बीच ईशा देओल भी मथुरा पहुंचीं। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह अपनी मां के को सपोर्ट करने वहां गई हैं।

12:07 (IST) 23 Apr 2024
एयरपोर्ट पर नजर आए रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह कुछ घंटे पहले अपने पति जैकी भगनानी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। दोनों ने इंडियन आउटफिट पहना था। जैकी लाल कुर्ते और काली सलवाल में दिखे और रकुल ने बेज कलर का शरारा पहना था।

11:21 (IST) 23 Apr 2024
आरती सिंह ने शेयर की हल्दी की रस्म की तस्वीरें

आरती सिंह शादी के बंधन में बंध रही हैं और फैंस को हर एक अपडेट दे रही हैं। सोमवार को उनकी हल्दी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें आरती ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। देखें...

10:33 (IST) 23 Apr 2024
Deadpool & Wolverine का ट्रेलर रिलीज

Deadpool & Wolverine का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो 2 मिनट 38 सैकंड का है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है और ये फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

09:46 (IST) 23 Apr 2024
जिस गन से सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस ने की बरामद

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत में तापी नदी से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल की गई एक बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दूसरे हथियार के बारे में पोर्टल ने बताया, 'दूसरी बंदूक की तलाश जारी है।'

09:42 (IST) 23 Apr 2024
चंकी पांडे ने खुद को बताया कैसेनोवा

एक इंटरव्यू में चंकी ने कहा कि उनका जीवन शादी के बाद बहुत बदला है, पहले वह कैसेनोवा की तरह जीते थे। उनकी पत्नी के आने से उनमें बहुत बदलाव आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:03 (IST) 23 Apr 2024
सामने आई लव आजकल की एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें

'लव आजकल' एक्ट्रेस आरुषी शर्मा ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

09:01 (IST) 23 Apr 2024
शाहिद कपूर को पैपराजी पर आया गुस्सा

शाहिद कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मीरा राजपूत कपूर का हाथ थामे दिख रहे हैं। पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश की तो वह भड़क गए और बोले- बस करो। इस वीडियो पर लोग उनकी तुलना फिल्म कबीर सिंह के किरदार से कर रहे हैं।

08:08 (IST) 23 Apr 2024
आरती सिंह के लगी हल्दी

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की हल्दी की रस्म हो चुकी है और इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

08:07 (IST) 23 Apr 2024
Bigg Boss OTT 3 देखने के देने होंगे पैसे

'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 3 को लेकर द खबरी ने पुष्टि की है कि ये शो जून के पहले हफ्ते में शुरू होने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो ये सीजन देखने के लिए पैसे भरने होंगे।