Trending Bollywood Celebrity News updates: अंबानी परिवार में शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत बुधवार को हुई। इनकी रस्मों की शुरुआत अन्न सेवा के साथ हुई है। इस दौरान परिवार के प्रमुख मुकेश अंबानी और दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा है। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में अन्न सेवा का आयोजन किया गया था। इस दौरान अंबानी परिवार और राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा। जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। पूर्व सांसद जया प्रदा को अदालत की ओर से फरार घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट की ओर से 7 बार गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है और बीते दिन भी उन्हें आचार संहिता उल्लंघन मामले में बयान देना था। इस बीच उनका गैर हाजिर होना महंगा पड़ गया। ‘एनिमल पार्क’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें विक्की कौशल नेगेटिव भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

Live Updates
21:19 (IST) 29 Feb 2024
काजोल और कृति सेनन स्टारर 'दो पत्ती' का टीजर रिलीज

नेटफ्लिक्स ने काजोल और कृति सेनन स्टारर 'दो पत्ती' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें दोनों का दमदार अवतार नजर आ रहा है। काजोल एक्शन करती दिख रही हैं और कृति साइको बनी हैं।

21:17 (IST) 29 Feb 2024
'योद्धा' का ट्रेलर रिलीज, दिखा सिद्धार्थ मल्होत्रा का अनदेखा अवतार

फिल्म 'योद्धा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 49 सैकंड है।

19:27 (IST) 29 Feb 2024
जामनगर पहुंचीं रिहाना

रिहाना, अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी के फंक्शन में परफॉर्म करने वाली हैं। इसके लिए वह जामनगर पहुंच चुकी हैं।

17:59 (IST) 29 Feb 2024
ऋषि कपूर का जिक्र करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कही ये बात

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने करीब छह दशक तक हिंदी सिनेमा फिल्म जगत पर राज किया है। वह कपूर परिवार की तीन अलग-अलग जेनेरेशन के साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता ने कपूर खानदान और ऋषि कपूर के साथ अपने याराने पर बात की। उन्होंने कहा कि भले ही वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन अपने टैलेंट के दम पर वह फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:03 (IST) 29 Feb 2024
मिस इंडिया त्रिपुरा रिंकी चकमा का कैंसर से निधन

मिस इंडिया त्रिपुरा 2017 रिंकी चकमा का 28 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिछले दो सालों से कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार वह इस जंग को हार गईं। कैंसर रिंकी के फेफड़ों में फैल गया था और उनके पूरे शरीर में फैलने लगा था। उन्हें ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था। बताया जा रहा है कि वह कीमो नहीं झेल पाईं और उनकी मौत हो गई।

16:06 (IST) 29 Feb 2024
दिशा पाटनी का दिखा गॉर्जियस लुक

दिशा पाटनी अपने लुक की वजर से चर्चा में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस शॉर्ट ड्रेस में स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

16:00 (IST) 29 Feb 2024
अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी, नीतू कपूर-रणबीर समेत पहुंचे ये सेलेब्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 1-3 मार्च तक होगी। इसे अंबानी फैमिली के होमटाउन जामनगर में आयोजित किया गया है। इस फंक्शन में बॉलीवुड से भी कई सितारे शिरकत करने वाले में हैं। इसी बीच नीतू-रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स पहुंच चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर...

15:06 (IST) 29 Feb 2024
भंसाली की इन हीरोइन्स ने परदे पर किया खुद को प्रूफ, चमका करियर

बॉलीवुड में फिल्में तो बहुत बनती हैं। लेकिन, कम ही फिल्ममेकर्स होते हैं, जो महिलाओं के कैरेक्टर्स को मजबूत दिखा पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें फीमेल एक्टर्स को स्ट्रॉन्ग दिखाया गया है और उन्होंने भी खुद को प्रूफ किया है। वो मूवी संजय लीला भंसाली की हैं। उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि कइयों बार महिलाओं के कैरेक्टर को मूवीज में काफी स्ट्रॉन्ग दिखाया है। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

12:57 (IST) 29 Feb 2024
श्रेयस तलपड़े का खुलासा, इस दिन रिलीज होगी ‘गोलमाल 5’ !

‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। फिल्म में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े ने इसकी रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ये फिल्म दीवाली 2025 के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

12:14 (IST) 29 Feb 2024
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ पर पानी की तरह पैसा बहा रहे मेकर्स!

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि मेकर्स इस मूवी पर पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके एक सीक्वेंस पर 50 करोड़ रुएप खर्च किए गए हैं। इसकी कहानी को लेकर भी खुलासा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...

11:46 (IST) 29 Feb 2024
'मस्ती 4' का हुआ ऐलान

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की 'मस्ती 4' का ऐलान कर दिया गया है। इसका निर्देशन मिलाप जावेरी करने वाले हैं। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की ओर से मूवी को लेकर अपडेट शेयर किया गया है।

11:28 (IST) 29 Feb 2024
विशाल राणा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो विशाल राणा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी इसके टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन करण रावल करने वाले हैं।

11:24 (IST) 29 Feb 2024
पाकिस्तानी सिंगर ने होस्ट पर दनादन बरसाए थप्पड़

एक पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाइव टीवी पर होस्ट को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, इस शो में होस्ट ने उनसे हनीमून को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद उन्होंने दनादन थप्पड़ बरसा दिए। पढ़िए पूरी खबर...

10:24 (IST) 29 Feb 2024
मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में गुड न्यूज फैंस संग शेयर की है।

09:41 (IST) 29 Feb 2024
शादी की खबरों पर बोलीं तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वो पिछले 10 सालों से बैडमिंटन प्लेयर के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस का इस पर रिएक्शन सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

09:07 (IST) 29 Feb 2024
एयरपोर्ट पर यूं स्पॉट हुईं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उनका एयरपोर्ट लुक देखते ही बन रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

08:08 (IST) 29 Feb 2024
‘एनिमल पार्क’ में विलेन बनेंगे विक्की कौशल?

‘एनिमल पार्क’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें विक्की कौशल नेगेटिव भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

08:08 (IST) 29 Feb 2024
जया प्रदा हुईं फरार घोषित

पूर्व सांसद जया प्रदा को अदालत की ओर से फरार घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट की ओर से 7 बार गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है और बीते दिन भी उन्हें आचार संहिता उल्लंघन मामले में बयान देना था। इस बीच उनका गैर हाजिर होना महंगा पड़ गया।

08:07 (IST) 29 Feb 2024
रश्मिका से एयरपोर्ट पर फ्लर्ट करते दिखे पैपराजी

रश्मिका मंदाना को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी फ्लर्ट करते दिखे। इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया, 'आप हमेशा फ्लर्ट करते हो।' इस पर पैपराजी की ओर से जवाब आया, 'आप हो ही इतने खूबसूरत...।' उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

08:05 (IST) 29 Feb 2024
गांव के शख्स ने घर से लाया खाना तो बड़े ही चाव से खाते दिखे मुकेश अंबानी

अंबानी परिवार में शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत बुधवार को हुई। इनकी रस्मों की शुरुआत अन्न सेवा के साथ हुई है। इस दौरान परिवार के प्रमुख मुकेश अंबानी और दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा है। इस दौरान गांव के एक शख्स ने अपने घर से खाना लाया और उसे मुकेश अंबानी ने बड़े ही चाव से खाया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

08:04 (IST) 29 Feb 2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी

अंबानी परिवार में शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत बुधवार को हुई। इनकी रस्मों की शुरुआत अन्न सेवा के साथ हुई है। इस दौरान परिवार के प्रमुख मुकेश अंबानी और दूल्हा-दुल्हन ने लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा है। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में अन्न सेवा का आयोजन किया गया था। इस दौरान अंबानी परिवार और राधिका की नानी और मां-पिता, वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जाएगा।