Trending Bollywood Celebrity News Highlights: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira khan) पिछले काफी समय से अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी कर ली है। नुपुर घोड़ी नहीं बल्कि जिमवियर में बारात में लेकर पहुंचे थे। इनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए नजर आए हैं। इसके साथ ही सलमान खान अब ‘टाइगर 3’ के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो एक्टर इसके लिए 3.5 घंटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसमें वो ब्रिगेडियर बुलसारा का रोल प्ले करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं, साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने फैंस को खुशखबरी दी है। वो अपने पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप में फोटो शेयर कर खुशखबरी फैंस को दी है।

Live Updates
19:20 (IST) 4 Jan 2024
ईशा ने किया अभिषेक को पोक तो भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट Bigg Boss 17 से बाहर हो चुके हैं। शो में जो भी चल रहा है ऐश्वर्या उसपर अपने रिएक्शन दे रही हैं। अब ईशा और समर्थ में अभिषेक को लेकर हुई लड़ाई के लिए ऐश्वर्या ने ईशा को रोटी बता दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि इतनी जल्दी तो तवे पर पड़ी रोटी नहीं पलटती, जितना जल्दी ईशा पलट रही है।

19:14 (IST) 4 Jan 2024
ईशा को नेटिजन्स ने बताया फ्लिपर

'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय अपने एक्स और करंट बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों से ईशा अपने प्रेजेंट बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक्स अभिषेक को पोक कर रही थी। जब अभिषेक की तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने समर्थ को इसका जिम्मेदार ठहरा दिया है। इसके लिए नेटिजन्स उन्हें फ्लिपर कह रहे हैं।

19:11 (IST) 4 Jan 2024
अजय देवगन ने की थी तनीषा मुखर्जी का करियर बचाने की कोशिश

तनीषा मुखर्जी इस वक्त 'झलक दिखला जा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनके पास काम नहीं था तो उनके जीजा और एक्टर अजय देवगन ने उनका करियर बचाने की कोशिश की थी।

19:08 (IST) 4 Jan 2024
वापस रूटीन में आईं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक हाल ही में दो बेटियों की मां बनी हैं। उन्होंने एक महीने बाद फैंस को इसकी जानकारी दी है। वह अपनी बॉडी पर दोबारा काम करने लगी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

19:07 (IST) 4 Jan 2024
श्रीदेवी की मौत पर नहीं रोई थीं खुशी कपूर! जान्हवी ने सालों बाद किया खुलासा

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों श्रीदेवी की बेटियां हैं। जान्हवी बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जबकि खुशी ने हाल ही में ‘द आर्चीज’ से फिल्मों में डेब्यू किया है। जान्हवी को अक्सर अपनी मां के बारे में बात करते हुए देखा जा चुका है, लेकिन खुशी ने पहली बार इसपर बात की है। दोनों बहनें हाल ही में ‘कॉफी विद करण 8’ में मेहमान बनकर पहुंची थीं। जहां उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी मां की मौत की खबर मिली थी तो उनका क्या हाल हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:20 (IST) 4 Jan 2024
राम मंदिर के उद्घाटन पर रामायण फेम दीपिका चिखलिया ने जताई खुशी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और 22 जनवरी के दिन इस भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। राम भक्त इस खबर से बहुत खुश हैं। भक्त श्रीराम के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये दिन हमारे देश के लिए खास होने वाला है। इसी बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार कर चुकीं दीपिका चिखलिया ने इस बड़े दिन पर खुशी जाहिर की है। यहां पढें पूरी खबर

18:19 (IST) 4 Jan 2024
अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद को भी नहीं छोड़ रहे यूजर्स

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद अस्पताल में भर्ती हैं। उर्फी ने हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कुछ देर बाद डिलीट कर दी। तस्वीर में उर्फी ने अस्पताल का ब्लू गाउन पहना है और उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगा है। उर्फी की हालत देखकर लग रहा है कि वह काफी बीमार हैं। उनके फैंस चिंतित हो गए हैं, वहीं उन्हें ट्रोल करने वालों ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:25 (IST) 4 Jan 2024
'इंडियन आइडल' के सेट पर पहुंच संजय दत्त

संजय दत्त 'इंडियन आइडल' के अपकमिंग एपिसोड में शिरकत करने वाले हैं। इस टीवी रियलिटी शो का प्रोमो भी शेयर किया गया है, जिसमें वो कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्में का आनंद ले रहे हैं।

15:23 (IST) 4 Jan 2024
अभिषेक कुमार पर फूटा ईशा मालवीय के घर वालों का गुस्सा

बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार पर ईशा मालवीय की मां का गुस्सा फूटा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कानूनी एक्शन लेने की बात कही और कहा कि उन्हें अपनी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।

14:36 (IST) 4 Jan 2024
KGF स्टार संग स्क्रीन शेयर करेंगी करीना कपूर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही 'केजीएफ' स्टार के साथ अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

13:45 (IST) 4 Jan 2024
आयशा खान की कॉमेडियन से हुई झड़प

'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस आयशा खान और मुनव्वर फारुकी में जमकर झड़प हो रही है। इसकी वजह सिर्फ पराठा होता है। चलिए बताते हैं आपको पूरा माजरा।

13:35 (IST) 4 Jan 2024
Bigg Boss 17: अभिषेक के लिए समर्थ से भिड़ीं ईशा

ईशा और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ बीते कुछ दिनों से अभिषेक के साथ झगड़ते दिख रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक प्रोमो में दिखाया गया कि ईशा अभिषेक के लिए अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ती दिखीं। जिसके बाद समर्थ ने उन्हें कहा, "जा चली जा उसी के पास।"

12:52 (IST) 4 Jan 2024
जान्हवी कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर खोले राज

'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 8) के सीजन 8 में जान्हवी कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। पढ़िए पूरी खबर...

11:10 (IST) 4 Jan 2024
37 की उम्र में मां बनेंगीं दीपिका पादुकोण!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल का वक्त हो चुका है और दोनों फैमिली प्लानिंग के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बच्चे बेहद पसंद हैं। उनको उस पल का बेसब्री से इंतजार है।

10:15 (IST) 4 Jan 2024
मृणाल ठाकुर की 'हाय पापा' नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

साउथ एक्टर नानी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय पापा' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें हिंदी समेत तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

10:13 (IST) 4 Jan 2024
बेटी आइरा खान की शादी में आमिर खान ने बेटे संग दिया पोज

आमिर खान का एक वीडियो आइरा खान के वेडिंग से वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर अपने बेटे जुनैद के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है।

10:04 (IST) 4 Jan 2024
जिमवियर में दौड़ते हुए बारात लेकर पहुंचे नूपुर

आमिर खान (Aamir khan) की बेटी आइरा खान (Ira khan) बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। नुपुर का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बिना घोड़ी के जिमवियर में दौड़ते हुए बारात लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर...

08:15 (IST) 4 Jan 2024
दोनों वाइफ के साथ एक फ्रेम में दिखे आमिर खान

आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी में उनकी दोनों पत्नियों ने शिरकत की। इस दौरान एक्टर ने दोनों के साथ एक ही फ्रेम में पोज भी दिया। साथ में दूसरी वाइफ को किस कर प्यार भी लुटाते दिखे।

08:13 (IST) 4 Jan 2024
प्रेग्नेंट हैं अमाला पॉल

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने फैंस को खुशखबरी दी है। वो अपने पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप में फोटो शेयर कर खुशखबरी फैंस को दी है।

08:12 (IST) 4 Jan 2024
‘द बुल’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे सलमान खान

सलमान खान अब ‘टाइगर 3’ के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो एक्टर इसके लिए 3.5 घंटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसमें वो ब्रिगेडियर बुलसारा का रोल प्ले करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

08:12 (IST) 4 Jan 2024
बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधीं आमिर खान की बेटी आइरा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira khan) पिछले काफी समय से अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में थीं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी कर ली है। नुपुर घोड़ी नहीं बल्कि जिमवियर में बारात में लेकर पहुंचे थे। इनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए नजर आए हैं।