Entertainment News Updates: आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘सरफरोश’ को 25 साल हो गए हैं और इस खास मौके पर आमिर खान ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि वह और भी बेहतर कहानी के साथ ‘सरफरोश 2’ लेकर आएंगे। ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने दो दिन पहले सगाई की अंगूठी दिखाते हुए ऐलान किया था कि वह 7 जुलाई को शादी कर रहे हैं और अब उन्होंने अगले ही दिन सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। अब्दू रोजिक ने सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। रजनीकांत के ग्रैंड सन यानी धनुष और ऐश्वर्या के बेटे ने 12वीं में 600 में से 569 मार्क्स हालिस किए हैं। जस्टिन बीबर ने अपनी पत्नी हेली बीबर के साथ दोबारा शादी की है और इसी के साथ गुडन्यूज भी दी है, वो ये की वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस का कहना है कि उनका पैचअप हो गया है।

Live Updates
18:50 (IST) 11 May 2024
इस दिन रिलीज होगा राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को लेकर ऐलान किया गया है। इसे कल यानी कि 12 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

18:39 (IST) 11 May 2024
येलो लहंगे में संजिदा शेख का दिखा ग्लैमरस अंदाज

‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस संजिदा शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो येलो कलर के लहंगे में ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

18:32 (IST) 11 May 2024
साउथ एक्ट्रेस ने दिए सिजलिंग पोज

मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई है। इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक बार उन्हें बॉयफ्रेंड ने खूब पीटा था, जिसके बाद उनका हुलिया बदल गया था। अब वो बेहद ही सिजलिंग दिखने लगी हैं। पढ़िए पूरी खबर…

17:29 (IST) 11 May 2024
करीना कपूर की किताब पर मचा बवाल

करीना कपूर को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। उनकी किताब को लेकर ये विवाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्हें कोर्ट की तरफ से नोटिस भी मिला है।

16:05 (IST) 11 May 2024
‘गोकुलधाम’ वालों की बढ़ी टेंशन!

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सोढ़ी पिछले 20 दिनों से लापता हैं। ऐसे में अब पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस शो के सेट पर पहुंची है। पढ़िए पूरी खबर…

14:16 (IST) 11 May 2024
पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार और पंजाबी कवि सुरजीत पातर का निधन

पद्मश्री सम्मानित पंजाबी कवि सुरजीत पातर का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है क वह रात में सोए थे और सुबह नींद से ही नहीं जागे।

13:36 (IST) 11 May 2024
सोमी अल को सताई सलमान खान की चिंता

सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले मामले में अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बिश्नोई समाज से सलमान को बक्श देने की अपील की है।

12:05 (IST) 11 May 2024
बेटी के साथ मस्ती करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ समय बिता रहे हैं। इस क्यूट फैमिली की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं।

10:47 (IST) 11 May 2024
अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं साक्षी धोनी

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं। दोनों की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं।

10:45 (IST) 11 May 2024
ईशा देओल से मिलने पहुंचे अभय देओल

ईशा देओल और अभय देओल भाई बहन होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं। ईशा ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभय के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

10:24 (IST) 11 May 2024
कौन है सलमान खान की संपत्ति का वारिस?

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी संपत्ति के चार हिस्से करेंगे। जिसे वह अपने दोनों भाई अरबाज खान, सोहेल खान और बहनें अर्पिता, अलवीरा के नाम करेंगे। उनकी संपत्ति उनके भाई बहनों में बराबर बांटी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:09 (IST) 11 May 2024
संजय लीला भंसाली को सर बोलती हैं भांजी शर्मिन सेगल

‘हीरामंडी’ की आलमजेब यानी शर्मिन सेगल रियल लाइफ में संजय लीला भंसाली की भांजी हैं और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका संजय लीला भंसाली के साथ रिश्ता कैसा है और ये भी कहा कि वह उन्हें मामा नहीं सर बोलती हैं।

08:25 (IST) 11 May 2024
आमिर खान ने ‘लापता लेडीज’ में स्पर्श को यूं किया साइन

आमिर खान ने ‘लापता लेडीज’ के दीपक यानी स्पर्श श्रीवास्तव को कैसे साइन किया, उन्होंने इसकी कहानी बताई। स्पर्श ने ‘जामताड़ा’ से खूब सुर्खियां बटोरी थी और आमिर को भी वो खूब पसंद आए थे। सुनिए क्या है कहानी

08:23 (IST) 11 May 2024
सलमान खान ने अपनी को-एक्ट्रेस को सिखाया केकड़े खाना

पूजा डडवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि सलमान खान ने उन्हें केकड़ा खाना सिखाया।

08:22 (IST) 11 May 2024
धनुष के बेटे ने मारी बाजी

धनुष के बेटे यात्रा राजा ने 12वीं में 600 में से 569 मार्क्स हासिल किए हैं।

08:20 (IST) 11 May 2024
आमिर खान ने की ‘सरफरोश 2’ का ऐलान

आमिर खान ने ‘सरफरोश 2’ का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही और बेहतर कहानी के साथ फिल्म को लेकर आएंगे।