Entertainment News Updates: आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘सरफरोश’ को 25 साल हो गए हैं और इस खास मौके पर आमिर खान ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि वह और भी बेहतर कहानी के साथ ‘सरफरोश 2’ लेकर आएंगे। ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक ने दो दिन पहले सगाई की अंगूठी दिखाते हुए ऐलान किया था कि वह 7 जुलाई को शादी कर रहे हैं और अब उन्होंने अगले ही दिन सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। अब्दू रोजिक ने सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। रजनीकांत के ग्रैंड सन यानी धनुष और ऐश्वर्या के बेटे ने 12वीं में 600 में से 569 मार्क्स हालिस किए हैं। जस्टिन बीबर ने अपनी पत्नी हेली बीबर के साथ दोबारा शादी की है और इसी के साथ गुडन्यूज भी दी है, वो ये की वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ब्रेकअप की खबरों के बीच अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस का कहना है कि उनका पैचअप हो गया है।
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज को लेकर ऐलान किया गया है। इसे कल यानी कि 12 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
'हीरामंडी' फेम एक्ट्रेस संजिदा शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो येलो कलर के लहंगे में ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस अनिका विजय विक्रमण अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई है। इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक बार उन्हें बॉयफ्रेंड ने खूब पीटा था, जिसके बाद उनका हुलिया बदल गया था। अब वो बेहद ही सिजलिंग दिखने लगी हैं। पढ़िए पूरी खबर...
करीना कपूर को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। उनकी किताब को लेकर ये विवाद शुरू हुआ है, जिसमें उन्हें कोर्ट की तरफ से नोटिस भी मिला है।
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सोढ़ी पिछले 20 दिनों से लापता हैं। ऐसे में अब पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस शो के सेट पर पहुंची है। पढ़िए पूरी खबर...
पद्मश्री सम्मानित पंजाबी कवि सुरजीत पातर का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है क वह रात में सोए थे और सुबह नींद से ही नहीं जागे।
सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले मामले में अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बिश्नोई समाज से सलमान को बक्श देने की अपील की है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ समय बिता रहे हैं। इस क्यूट फैमिली की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं।
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, अनुष्का शर्मा की बचपन की दोस्त हैं। दोनों की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं।
ईशा देओल और अभय देओल भाई बहन होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी हैं। ईशा ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभय के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी संपत्ति के चार हिस्से करेंगे। जिसे वह अपने दोनों भाई अरबाज खान, सोहेल खान और बहनें अर्पिता, अलवीरा के नाम करेंगे। उनकी संपत्ति उनके भाई बहनों में बराबर बांटी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
'हीरामंडी' की आलमजेब यानी शर्मिन सेगल रियल लाइफ में संजय लीला भंसाली की भांजी हैं और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका संजय लीला भंसाली के साथ रिश्ता कैसा है और ये भी कहा कि वह उन्हें मामा नहीं सर बोलती हैं।
आमिर खान ने 'लापता लेडीज' के दीपक यानी स्पर्श श्रीवास्तव को कैसे साइन किया, उन्होंने इसकी कहानी बताई। स्पर्श ने 'जामताड़ा' से खूब सुर्खियां बटोरी थी और आमिर को भी वो खूब पसंद आए थे। सुनिए क्या है कहानी
पूजा डडवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि सलमान खान ने उन्हें केकड़ा खाना सिखाया।
धनुष के बेटे यात्रा राजा ने 12वीं में 600 में से 569 मार्क्स हासिल किए हैं।
आमिर खान ने 'सरफरोश 2' का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही और बेहतर कहानी के साथ फिल्म को लेकर आएंगे।