Today’s Trending Bollywood News Updates: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म के लिए एक ऑफर लेकर आए हैं। फिल्म के लिए एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री दिया जाएगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी जारी है।
सिंगर सचेत और परंपरा टंडन हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में अब कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम कृथ टंडन है। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ऐसे में अब खबर मध्य प्रदेश से आ रही है कि मोहन यादव की सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले आदर तारा सुतारिया को डेट करने की वजह से हेडलाइन्स में थे। लेकिन, उनसे ब्रेकअप हो गया और इसके बाद बिजनेस वुमन अलेखा आडवाणी के साथ सगाई कर ली। ऐसे में अब इनकी शादी की इंतजार खत्म हो गया है। दोनों 21 फरवरी, 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी। वहीं, उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से फिल्म ‘डाकू महाराज’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो नंदमुरी बालकृष्ण के साथ रोमांस करने वाली हैं। इसी बीच अब सीएनएन न्यूज 18 ने रिपोर्ट के हवाले से जानकारी शेयर की कि फिल्म से उर्वशी रौतेला के सीन्स को हटाए जाएंगे। फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
ACP प्रद्युमन, दया और अपनी टीम के अन्य मेंबर्स के साथ एक बार फिर लौट रहे हैं। प्रतिष्ठित टीवी शो ‘सीआईडी’ फिर आने वाला है। इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार भी नहीं करना है, क्योंकि ये मोस्ट अवेटेड शो कल यानी 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। मगर इस बार कुछ बदलाव हुए हैं, इस बार ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मिलिंद सोमन जो अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं, उनका एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो शर्टलेस होकर बर्फ में पुशअप कर रहे हैं। ये वीडियो मिलिंद ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप भी देखें...
एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में तलाक लिया था। अब सायरा की वकील ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि सायरा की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी भी हुई।
'द डिप्लोमैट' का पहला गाना भारत अब रिलीज़ हो गया है। इस गाने की हर एक लाइन में अटूट भारतीय भावना को महसूस किया जा सकता है। ये फिल्म 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
1998 में 'कुछ-कुछ होता है' के बाद एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह मिस ब्रिगेंजा के रोल में आ गई हैं। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म 'नादानियां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अर्चना एक बार फिर कॉलेज टीचर बनकर आई हैं।
एक्टर चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा है और तस्वीर शेयर की है।
उर्वशी रौतेला के फैंस को राहत देते हुए फिल्म 'डाकू महाराज' के निर्माताओं ने यह आश्वासन दिया है कि फाइनल एडिशन से उनका कोई भी सीन नहीं काटा जाएगा।
बिबेक पंगेनी कुछ महीने पहले ग्लियोमा (कैंसर) से जूझ रहे थे और उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी सिरजाना सुबेदी ने उनकी बीमारी के दौरान हर संभव मदद की। उनके निधन के बाद, अब वह नेपाल लौट आईं और उन्होंने अपने पति की अस्थियों को पशुपति के पास बागमती नदी में विसर्जित किया।
सोनम कपूर और धनुष की फिल्म 'रांझना' एक बार फिर से रिलीज हो रही है। ये फिल्म 28 फरवरी को थिएटर में आने वाली है।
'इंडियाज गोट लेटेंट' से सुर्खियों में आई अपूर्वा मुखीजा ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से सभी को अनफॉलो कर दिया है।
खबरें आ रही है कि एकता कपूर एक बार फिर अपने फेमस शो के साथ वापसी कर रही हैं। हालांकि, इसमें कास्ट कौन होने वाली है ये अभी पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर कई नाम सामने आए हैं, जिसमें विवियन डिसेना समेत कई लोग शामिल हैं।
KGF चैप्टर 1, KGF चैप्टर 2 और सलार पार्ट 1: सीजफायर जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रशांत नील ने अब RRR स्टार जूनियर NTR के साथ एक बड़े पैमाने पर बन रही एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में 2000 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से शुरू हो चुकी है।
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म के लिए एक ऑफर लेकर आए हैं। फिल्म के लिए एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री दिया जाएगा। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया गया और इसने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब फिल्म की महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फण्डवीस ने तारीफ की है और उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। फिल्म में इतिहास को बखूबी दिखाया गया है।
अर्जुन कपूर ने मलाइक अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब रिलेशिनशिप पर बात की है। उन्होंने बताया कि उनको कैसे प्यार की जरूरत है। एक्टर ने कहा कि उनको ऐसे प्यार की जरूरत है, जो अपनी खामोशियां शेयर करे। पढ़िए पूरी खबर।
समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया को लेकर शुरू हुए बवाल पर अब सेलेब्स के काफी रिएक्शन आने लगे हैं और करीब-करीब सभी दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं साथ ही उनको माफ कर देने की वकालत कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर सिंगर विशाल ददलानी ने सरकार पर निशाना साधा है। पढ़िए पूरी खबर।
बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के पार्ट-2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें ‘बदनाम आश्रम’ का नया महा-संग्रामा होता नजर आ रहा है। सीरीज को 27 फरवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें बॉबी देओल के साथ आदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ, और ईशा गुप्ता भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
आदर जैन की मेहंदी सेरेमना में आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मां सोनी राजदान भी पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में रहा। वो शरारा स्टाइल वाली ड्रेस में पहुंची थीं। इस दौरान उनकी चोटी काफी लाइमलाइट में रही।
सिंगर सचेत और परंपरा टंडन हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में अब कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम कृथ टंडन है।
रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' चर्चा आ गया। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच कॉमेडियन ने विवादों के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका समय खराब है। लेकिन वो खुद समय हैं। पढ़िए पूरी खबर।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल ही काट दिया है। इसकी छठे दिन की कमाई बवाल है। इसने बुधवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा का बिजनेस कर कमाल ही कर दिया है। फिल्म अब 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने को तैयार है। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ऐसे में अब खबर मध्य प्रदेश से आ रही है कि मोहन यादव की सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है।
उर्वशी रौतेला पिछले कुछ समय से फिल्म ‘डाकू महाराज’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो नंदमुरी बालकृष्ण के साथ रोमांस करने वाली हैं। इसी बीच अब सीएनएन न्यूज 18 ने रिपोर्ट के हवाले से जानकारी शेयर की कि फिल्म से उर्वशी रौतेला के सीन्स को हटाए जाएंगे। फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है।
आदर जैन और अलेखा आजडवाणी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन ही मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें परिवार से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की थी।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन आदर जैन पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पहले आदर तारा सुतारिया को डेट करने की वजह से हेडलाइन्स में थे। लेकिन, उनसे ब्रेकअप हो गया और इसके बाद बिजनेस वुमन अलेखा आडवाणी के साथ सगाई कर ली। ऐसे में अब इनकी शादी की इंतजार खत्म हो गया है। दोनों 21 फरवरी, 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी।