Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर वीडियो जारी किया गया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसे देखने के लिए ऑफिस से छुट्टी दी जा रही है। साथ ही इसकी अभी तक सनी देओल की ‘गदर-2’ से भी ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। थलाइवा इस फिल्म से दो साल के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी इस मूवी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि जहां ‘गदर 2’ के लिए 1 लाख 70 हजार एडवांस टिकट बुक हुए वहीं, ‘जेलर’ के लिए 2 लाख 30 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं। जबकि इसकी बुकिंग लेट खुली थी। इसके साथ ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ भी काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें रणवीर सिंह की एंट्री हुई है। अब दावा ये भी किया जा रहा है कि उनके नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा। साथ ही इसकी पहली झलक ‘गदर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इसका टीजर वीडियो रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:51 (IST) 8 Aug 2023
आशा भोसले ने खुद को बताया आखिरी मुगल

सिंगर आशा भोसले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह आखिरी मुगल हैं। उन्हें इंडस्ट्री के बारे में सब कुछ पता है।

16:24 (IST) 8 Aug 2023
Maddock Films के ऑफिस के बाहर भाई इब्राहिम के साथ दिखीं सारा अली खान

सारा अली खान को भाई इब्राहिम के साथ Maddock Films के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का शरारे वाला अटायर काफी पसंद किया गया। इसमें वो काफी ग्लैमरस दिखी हैं।

16:24 (IST) 8 Aug 2023
Maddock Films के ऑफिस के बाहर भाई इब्राहिम के साथ दिखीं सारा अली खान

सारा अली खान को भाई इब्राहिम के साथ Maddock Films के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का शरारे वाला अटायर काफी पसंद किया गया। इसमें वो काफी ग्लैमरस दिखी हैं।

14:58 (IST) 8 Aug 2023
क्या भोजपुरी फिल्में भी करेंगी मनीषा रानी?

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट मनीषा रानी (Manisha Rani) बिहार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में फैंस जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि वो भोजपुरी में काम करेंगी? इस पर उनके दोस्त ने जवाब दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

14:36 (IST) 8 Aug 2023
राणा दग्गुबाती संग मीहिका बजाज ने शेयर की फोटोज

राणा दग्गुबाती की पत्नी मीहिका बजाज संग कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। मीहिका ने हसबैंड के साथ फोटोज शेयर की है। देखिए...

14:32 (IST) 8 Aug 2023
आर्यन खान को मिला 120 करोड़ की डील का ऑफर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर चर्चा में हैं। वो इससे डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। ऐसे में अभी उनकी ये वेब सीरीज कंप्लीट भी नहीं हुई है और उन्हें इसे बेचने के लिए 120 करोड़ की डील का ऑफर मिल गया है। हालांकि, उन्होंने इसे ठुकरा भी दिया है। उनका कहना है कि जब तक वो इसे पूरा नहीं कर लेते तब किसी को भी नहीं बेचेंगे।

14:06 (IST) 8 Aug 2023
फरहान अख्तर ने शेयर की 'डॉन 3' की पहली झलक

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' इन दिनों काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, इसी बीच फिल्म की एक पहली झलक शेयर की है, जिसे फरहान ने खुद शेयर की है। देखिए...

13:52 (IST) 8 Aug 2023
अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचीं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंची। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के मिल रहा है कि वो भारतीय जवानों के साथ तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आ रही हैं।

12:06 (IST) 8 Aug 2023
चेन्नई, बैंगलौर में 'जेलर' के लिए हुई छुट्टी का ऐलान

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब इस फिल्म को लेकर चेन्नई, बैंगलौर में 10 अगस्त को फिल्म के प्रीमियर के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

11:53 (IST) 8 Aug 2023
सोनल चौहान ने बिकिनी में दिखाया सिजलिंग अवतार

फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें बिकिनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया है।

11:49 (IST) 8 Aug 2023
मेलबर्न के लिए रवाना हुए कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन को एयरपोर्ट पर डैशिंग अंदाज में स्पॉट किया गया। वो मेलबर्न के लिए रवाना हो गए हैं। वहां उन्हें एक्टर 'द राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ सिनेमा' का अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इस सम्मान को इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न की ओर से देने का ऐलान किया गया है।

11:45 (IST) 8 Aug 2023
सनी लियोनी ने दिखाई कातिल अदाएं

एडल्ट स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने लेटेसेट फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है।

11:44 (IST) 8 Aug 2023
मोनालिसा ने शेयर की बेडरूम फोटोज

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेडरूम से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें उन्हें कभी किताब पढ़ते तो कभी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

09:40 (IST) 8 Aug 2023
कैंसर के बाद कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नाम की बीमारी से जूझ रहीं छवि मित्तल

एक्ट्रेस छवि मित्तल कैंसर के बाद कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। उनके लेफ्ट हैंड की मूवमेंट भी बंद हो गई है। इस बीमारी की शुरुआत उनके पैर फ्रैक्चर के बाद से शुरू हुई।

09:22 (IST) 8 Aug 2023
नवंबर, 2023 से सलमान खान शुरू करेंगे एक्शन फिल्म की शूटिंग

सलमान खान, करण जौहर और Vishnu Vardhan की अपकमिंग एक्शन फिल्म में काम करते हुए नजर आने वाले हैं। जानकारी सामने आ रही है कि वो नवंबर, 2023 में एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 'शेरशाह' के बाद विष्णु की ये दूसरी हिंदी फिल्म है। इसे 2024 क्रिसमस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।

08:12 (IST) 8 Aug 2023
शहनाज गिल का दिखा सिजलिंग अवतार

पंजाब की कैटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल का सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लुक सामने आया है, जिसमें उन्हें ग्रीन कलर के स्टाइलिश अवतार में देखा जा सकता है। इसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है।

08:10 (IST) 8 Aug 2023
सायरा बानो ने शेयर की दिलीप कुमार और सुनील दत्त की अनसीन फोटो

सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ खुद और दिलीप कुमार साहब से जुड़ी कोई ना कोई किस्से कहानियां शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने सुनील दत्त के साथ उनकी अनसीन तस्वीर शेयर की है।

08:08 (IST) 8 Aug 2023
रकुल प्रीत सिंह ने दिखाया लेडी बॉस लुक

रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना लेडी बॉस लुक शेयर किया है, जिसमें उन्हें ग्रीन कलर के सूट में देखा गया है। वो हसीन वादियों के बीच जमकर पोज दे रही हैं। देखिए...

08:06 (IST) 8 Aug 2023
सनी देओल की फिल्म के साथ आएगा ‘डॉन 3’ का टीजर!

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ भी काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें रणवीर सिंह की एंट्री हुई है। अब दावा ये भी किया जा रहा है कि उनके नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा। साथ ही इसकी पहली झलक ‘गदर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इसका टीजर वीडियो रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

08:05 (IST) 8 Aug 2023
रजनीकांत की ‘जेलर’ की ‘गदर 2’ से ज्यादा हुई एडवांस बुकिंग

रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर वीडियो जारी किया गया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसे देखने के लिए ऑफिस से छुट्टी दी जा रही है। साथ ही इसकी अभी तक सनी देओल की ‘गदर-2’ से भी ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। थलाइवा इस फिल्म से दो साल के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘गदर-2’ के लिए 1 लाख 70 हजार एडवांस टिकट बुक हुए वहीं, ‘जेलर’ के लिए 2 लाख 30 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं। जबकि इसकी बुकिंग लेट खुली थी।