Trending Bollywood Celebrity News Highlights: एल्विश यादव पर कुछ दिन पहले रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। पुलिस ने उन्हें नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके दोस्त डीजी इमॉर्टल ने बताया कि उन्होंने एल्विश से बात की और उन्हें बताया गया कि सभी आरोप फेक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एल्विश पर पहले भी झूठे आरोप लग चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा पर 31 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में बताया कि गोरा होने के लिए उन्होंने फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल किया है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
'टाइगर 3' में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जूनियर एनटीआर के कैमियो की भी है।
रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो का विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस मामले के बाद रश्मिका मंदाना ने अपना पहली पब्लिक अपीयरेंस दिया है।
रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अब करीना कपूर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। केवल भारत ही नहीं फिल्म का दबदबा विदेशों में भी नजर आ रहा है। अमेरिका में ये फिल्म पूरे 888 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। जबकि रणबीर की पिछली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को 810 स्क्रीन पर दिखाया गया था। इस फिल्म ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म को यूएस में 850 स्क्रीन मिली थीं और’एनिमल’ को उससे भी अधिक स्क्रीन दी जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ के लेकर मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर अपनी सफाई पेश की है। फिल्म के डायलॉग के लिए मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनके खिलाफ फिल्म में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए तमाम लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते मनोज ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया था। अब वह कई महीनों बाद इस बारे में बात करते नजर आए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिग बॉस के 17वें सीजन में रोज कुछ न कुछ मसाला देखने को मिल रहा है। अब घरवालों के बीच एक टास्क में जमकर घमासान देखने को मिल रही है।
भोजपुरी प्रोड्यूसर और सीसीएल की टीम भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन हो गया है। आनंद बिहारी ने 45 वर्ष की उम्र में दिल की बीमारी से निधन हो गया। आनंद के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है।
बॉलीवुड एक्टर्स अपने घरों में धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। इनमें बच्चन परिवार सबसे आगे रहता है। वह सभी मिलकर पूजा करते हैं। उनकी पिछली कुछ दिवाली की तस्वीरें यहां देखें।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक समय भी था जब उन्हें काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि कई सालों तक उन्हें लगता था कि मैं अच्छा नहीं दिखता। हालांकि बाद में ऐसा नहीं रहा और उनमें बहुत कॉन्फिडेंस आया। आप कैसे दिखते हैं इसके लिए आपका कॉन्फिडेंट होना बेहद जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुष्मिता सेन अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नजर आ रही हैं। दिवाली पार्टी में भी वह रोहमन के साथ नजर आईं। इस दौरान दोनों काफी क्लोज दिखे।
नोएडा रेव पार्टी में सांप और सांप के जहर की सप्लाई करने के आरोप में मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव फंसते ही जा रहे हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश को नोटिस जारी किया है। अब एल्विश को पुलिस के समक्ष पेश होकर कई सवालों के जवाब देने होंगे। इसी बीच एल्विश के दोस्त का बयान सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिग बॉस के घर में आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं। ऐश्वर्या इन दिनों सबके साथ भिड़ती दिख रही हैं। अब अभिषेक ने उन्हें कहा है कि वह घर में सबसे कम काम करती हैं। इसपर दोनों की लड़ाई होने लगी। पहले नील बीच में आए और अंत में ऐश्वर्या की अंकिता के साथ झड़प हो गई।
मनोरंजन जगत की खबरें