Trending Bollywood Celebrity News Highlights: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनपर नोएडा रेव पार्टी में ड्रग्स के लिए जहरीले सांपों का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। भाजपा नेता मेनका गांधी ने एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग की है, जिसके बाद एल्विश ने उन्हें करारा जवाब दिया है। एल्विश ने कहा है कि जिस हिसाब से उनपर आरोप लगाए गए हैं मेनका गांधी उसी हिसाब से माफी मांगने के लिए तैयार रहें। करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का आठवां सीजन शुरू हो चुका है और इसके दो एपिसोड्स आ चुके हैं। ये सीजन काफी मजेदार होने वाला है। इसमें रानी मुखर्जी, काजोल समेत कई दिग्गज एक्टर्स नजर आने वाले हैं। शुक्रवार को उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया था, जो झूठा निकला। वीडियो में नजर आने वाले नकली इंस्पेक्टर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है। मनोरंजन जगत से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 4 नवंबर 2023
एल्विश यादव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि यूट्यूबर को राजस्थान के कोटा से अरेस्ट कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वो बैरिकेटिंग तोड़कर भांगने की कोशिश कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर...
सलमान खान की 'टाइगर 3' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें एक्टर ऋतिक रोशन कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते दिखाई देने वाले हैं।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का मैटरनिटी फोटोशूट वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि वो लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं। इस पर उन्होंने हिंट भी दिया है। ऐसे में कहीं दो नाव पर चढ़ना उनके लिए भारी ना पड़ जाए। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस और नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश ने भी सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो किया है। दीपिका पादुकोण, भारती सिंह, दृष्टि धामी, दिव्यांका त्रिपाठी के बाद तेजस्वी प्रकाश ने भी लुकिंग लाइक ए वाव पर वीडियो बनाया है। देखें मजेदार वीडियो।
करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन के अगले एपिसोड का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। इसमें करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। चैट शो में अनन्या अपनी डेटिंग की खबरों को कंफर्म करते हुए भी नजर आ रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब #asksrk सेशन करते रहते हैं। शाहरुख खान से उनके फैंस सैकड़ों सवाल करते हैं और वह कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जवाब दे सकें। अधिकतर एक्टर्स की टीम फैंस और स्टार्स के बीच तालमेल बैठाये रखने के लिए ये उनका सोशल मीडिया हैंडल संभालते हैं। लेकिन शाहरुख खान की मानें तो वह खुद सवाल-जवाब वाले सेशन में अपने फैंस को जवाब देते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
करीना कपूर अपने लुक से सबको हैरान कर देती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं।
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस सामने आई है। चलिए जानते हैं किसने कितनी फीस चार्ज की है। पढ़िए पूरी खबर...
रेव पार्टी मामले के बीच फंसे एल्विश यादव, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में नजर आए। उन्हें फिलहाल नोएडा पुलिस तीन राज्यों में ढूंढ रही है। उनकी तलाश जारी है। इसी बीच भाईजान ने उन्हें नेगेटिविटी पर सलाह दी है। पढ़िए पूरी खबर...
नोएडा रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया है। फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने एल्विश की स्मृति ईरानी समेत भाजपा से जुड़े अन्य लोगों की तस्वीरें शेयर करते हुए तंज कसा है।
कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘तेजस’ हाल ही में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसी बीच कंगना गुजरात दौरे पर हैं और वहां स्थित मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोमनाथ और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
उर्फी जावेद का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जिसमें दो महिला पुलिस उन्हें उनके छोटे कपड़ों के कारण गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थीं। कुछ घंटों के बाद इस वीडियो की सच्चाई सामने आई। जिसमें ये पता चला कि न तो उर्फी जावेद की गिरफ्तारी सच थी और न ही वो पुलिस असली थी। दरअसल ये एक प्रमोशनल वीडियो था। उर्फी ने एक ड्रेसेस की एक कंपनी के लिए ये प्रमोशनल वीडियो शूट किया था। लेकिन उन्हें प्रमोशन का ये तरीका महंगा पड़ने गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ शामिल हो सकती हैं। सूत्रों ने संकेत दिया है कि नोरा हाउसफुल सीरीज की अगले पार्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हालांकि यह अभी तक आधिकारिक नहीं है, चर्चा पहले से ही तेज है।
शाहरुख खान 2 नवंबर को 58 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर मन्नत के बाहर सैकड़ों फैंस इकट्ठा हुए। अब खबर आ रही है कि इतनी भीड़ में करीब 30 लोगों के फोन चोरी हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी शाहरुख खान के जन्मदिन पर जमा हुई भीड़ में ऐसा हो चुका है।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर जिम की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। कटरीना कैफ ने इसपर मजेदार कमेंट भी किया है।
नोएडा रेव पार्टी मामले में मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। अब एल्विश यादव ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा है कि जिस हिसाब से मैडम ने इल्जाम लगाये हैं उस हिसाब से माफी तैयार रखें। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।