Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का नया गाना ‘कुड़माई’ (Kudmayi) का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये बेहद ही इमोशनल और हार्ट टचिंग वीडियो सॉन्ग है। बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद उनका एन डी स्टूडियो में अंतिम संस्कार किया गया। उनका आकस्मिक निधन हुआ है। उनका शव पंखे से लटका मिला था। बताया जा रहा है कि कर्ज के बोझ तले तबकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। उन्होंने अपने करियर में ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वो चार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। उनके निधन ने फैंस और सेलेब्स की आंखे नम कर दी हैं। वहीं, सलमान खान ने बहन अर्पिता खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपनी छोटी बहन के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अर्पिता की अनसीन तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की OMG 2 का आज ट्रेलर लॉन्च किया गया है। नितिन देसाई के निधन पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। मशहूर मलयालम एक्टर कैलाश नाथ का निधन हो गया है। हाल ही में कार्डी बी ने एक फैन को माइक फेंककर मारा था, उस माइक की नीलामी के लिए 82 लाख रुपये उसकी कीमत रखी गई है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
मशहूर मलयालम अभिनेता कैलाश नाथ का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
कार्डी बी ने हाल ही में एक फैन पर गुस्से में माइक फेंका था, वो माइक अब 82,00,000 रुपये में नीलाम हो रहा है।
इस वक्त रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन फिल्म से ज्यादा इस वक्त जो चर्चा में है वो धर्मेंद्र और शबाना आजमी का लिपलॉक। इसे लेकर अभिनेता को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन उन्हें इससे खासा फर्क नहीं पड़ रहा है। 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र का किस इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Giorgia Andriani का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मल्टीकलर की डीप नेक स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा पर फिल्माया ‘गदर 2’ का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ रिलीज हो गया है। गाने को उदित नारायण और आदित्य नारायण ने अपनी आवाज दी है। गाने की शुरुआत में दिखाया गया है कि सनी देओल के बेटे बने उत्कर्ष उनसे बाइक की डिमांड करते हैं, पहले तो सनी मना करते हैं लेकिन अमीषा के कहने पर वो बाइक दिलाने को तैयार हो जाते हैं। घर में बाइक आती है और फिर शुरू होता है गाना- मैं निकला ओ गड्डी लेके। यहां पढ़ें पूरी खबर…
महान बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के पाली हिल बंगले में बदलाव होने जा रहा है। दिवंगत सुपरस्टार का परिवार बंगले को ध्वस्त करके वहां luxurious residential project बनाने पर सहमत हो गया है। अभिनेता के शानदार जीवन और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए एक संग्रहालय भी इस इमारत में बनाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने बृजमंडल यात्रा निकाली थी। इस दौरान दो समूदाओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, वाहन जलाए गए और फायरिंग भी हुई। इसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा भड़कने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजनीतिक पार्टियां लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पक तमाम सेलेब्स इस घटना पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कमाल राशिद खान का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर….
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना 'कुड़माई' (Kudmayi) का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये बेहद ही इमोशनल और हार्ट टचिंग वीडियो सॉन्ग है। इसके बोल दिल को छू जाने वाले हैं। देखिए…
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' को 20 साल बाद फिर से रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में अब इसके सेट से अनसीन फोटो रजत बेदी ने शेयर की है। इसमें वो दोनों लीड स्टार्स के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर कर फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है। साथ फिल्म के दोबारा रिलीज पर भी खुशी जताई है।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सलवार-सूट में सादगी भरे अंदाज में देखा जा सकता है। इसमें उनका लुक और अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो अपनी बोल्ड अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इसे उनके फैंस देख उनकी तस्वीरों से नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को छह दिन हो गए हैं। इसने अभी तक करीब 67.12 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में सवाल ये है कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी या नहीं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'OMG 2' का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। इसके रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। पढ़िए पूरी खबर…
'द केरला स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को डायरिया और फूड पॉइजनिंग हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'कोई मिल गया' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। इसे 20 साल बाद थिएटर्स में दर्शख फिर से देख सकेंगे। इसे 4 अगस्त से 10 अगस्त तक सिनेमाघरों में देख सकेंगे। मेकर्स ने ये फैसला फिल्म के 20 साल पूरे होने पर लिया है।
सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की पहली झलक का ऐलान किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पहली झलक 15 अगस्त को देखने के लिए मिलने वाली है।
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी अब बड़ी हो गई हैं। उनका असली नाम हर्षाली मल्होत्रा है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'व्हाट झुमका' पर शानदार मूव्स दिखाए हैं और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर वीडियो आज रिलीज किया जाएगा। पहले इसे 2 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन नितिन देसाई के निधन की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।
सारा अली खान का जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही भाई इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती भी कर रही हैं।
बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद उनका एन डी स्टूडियो में अंतिम संस्कार होगा। उनका आकस्मिक निधन हुआ है। उनका शव पंखे से लटका मिला था।
सलमान खान ने बहन अर्पिता खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपनी छोटी बहन के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अर्पिता की अनसीन तस्वीर शेयर की है। ये बेहद ही क्यूट है। देखिए…