Bollywood News Highlights: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। अब खबर आ रही है कि फिल्म की स्क्रीनिंग लोक भवन में होने वाली है। थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 11 दिनों के भीतर 303.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनन्या पांडे ने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ वैकेशन पर हैं। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की कृष 4 की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। टीम अगले साल फरवरी या मार्च में प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है
कंगना रनौत की तेजस की स्क्रीनिंग लोकभवन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री 'तेजस' को देख इमोशनल हो गए थे।
https://x.com/KanganaTeam/status/1719295456956825941?t=ZeA-J_W-4PaBQxkEbSuFIw&s=08
'मेरा भोला है भंडारी' फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें सामने आई हैं। सिंगर ने 20 अक्टूबर को शादी रचा थी और अब रिसेप्शन हुआ है। सिंगर के रिसेप्शन में सलीम मर्चेंट भी पहुंचे थे।
हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की है। इसके पीछे उन्होंने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चर रहे युद्ध को कारण बताया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि दुनिया में जो चल रहा है, उससे वो काफी परेशान हैं।
अनिल कपूर को ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। एक्टर ने यह अवॉर्ड अपने दिवंगत दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक को समर्पित किया।
एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनका सुशांत संग ब्रेकअप हुआ था। मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिंगर हार्डी संधु अपने दमदार गानों के लिए जाने जाते हैं। वह म्यूजिक वीडियोज के अलावा लाइव कॉन्सर्ट भी करते रहते हैं। संधू अपने हर लाइव शो में स्टेज पर आग लगा देते हैं और उनके फैंस उन्हें देख दीवाने हो जाते हैं। संधु प्राइवेट पार्टी में भी परफॉर्म करते हैं। लेकिन एक बार एक महिला फैन उन्हें देखकर बेकाबू हो गई थी। उसने न केवल उन्हें गले लगाया बल्कि अजीब हरकत भी कर दी थी। सिंगर ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
एक्टर सिकंदर खेर 31 अक्टूबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मां किरण खेर ने भी इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए ढेर सारा प्यार लुटाया है। वहीं पिता अनुपम खेर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ बड़ी सलाह दे डाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को 25 साल की हो चुकी हैं। अनन्या अपने जन्मदिन पर मालदीव में मस्ती कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ मालदीव में हैं।
इस वक्त हेलोवीन पार्टी का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। लोग अजीबो-गरीब लुक लेकर पार्टियां कर रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद का हेलोवीन लुक काफी वायरल हुआ, जिसमें वह फिल्म ‘भूल भुलैया’ के छोटा पंडित के गेटअप में नजर आईं। उर्फी ने चेहरे पर भगवा रंग लगाया था और भगवा ही धोती पहनी थी। लेकिन ये लुक उर्फी को भारी पड़ गया। लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। कंगना की ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल हो रही है। ये ही कारण है कि फिल्म के टिकट बिकने में परेशानी आ रही है और थिएटर्स के मालिकों को फिल्म के शोज कैंसिल करने पड़ रहे हैं। वीकेंड पर भी फिल्म को लेकर कोई क्रेज देखने को नहीं मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुनील शेट्टी और उनकी बेटी आथिया
शेट्टी लंबे समय के बाद एक साथ नजर आए। दोनों का साथ में वीडियो सामने आया है, जिसमें पिता और बेटी की बॉन्डिंग काफी खूबसूरत लग रही है।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोनों फैमिली टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरों का लाइव अपडेट