Trending Bollywood Celebrity News Highlights 26 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। टीवी की बहू रुबीना दिलैक का आज जन्मदिन है। वह 34 साल की हो गई हैं। नसीरुद्दीन शाह बतौर डायरेक्टर 17 साल बाद वापसी कर रहे हैं। वह एक शॉर्ट फिल्म Man Woman Man Woman के साथ डायरेक्शन में लौटे हैं। ये शॉर्ट फिल्म दो पीढ़ियों के बीच प्यार और सहयोग को दर्शाती है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में एक दूसरे से शादी की थी। उनकी शादी को 3 साल हो चुके हैं। कैटरीना संग रिश्ते को लेकर विक्की कौशल ने कहा है कि ये तीन साल उनकी लाइफ के सबसे खूबसूरत साल रहे हैं। ‘गदर 2’ ने 15 दिनों में 425 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

18:52 (IST) 26 Aug 2023
शाहरुख खान के घर की बढ़ाई सिक्योरिटी

शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके घर के बाहर सिक्योरिटी को बढ़ाया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा उनके घर के बाहर प्रोटेस्ट किया जा रहा था।

18:49 (IST) 26 Aug 2023
बीवी से परेशान शख्स ने शाहरुख खान से मांगी सलाह

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक शख्स ने बीवी से जुड़ी सलाह मांग ली इस पर उन्होंने कमाल का रिएक्शन दिया, जो कि वायरल हो रहा है।

18:00 (IST) 26 Aug 2023
मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन ने किया कमेंट

अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने पपी के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिस पर एक्टर ने 'हैंडसम बॉय' वाला कमेंट किया है। उनका कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

17:53 (IST) 26 Aug 2023
सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस को एक प्यारे सरप्राइज से दीवाना बना दिया है। सुपरस्टार ने हाल ही में #asksrk सेशन के दौरान अपनी मच अवेटेड फिल्म "जवान" के नेक्स्ट सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीज़र जारी किया है।

16:35 (IST) 26 Aug 2023
राघव के साथ परिणीति ने किए महाकाल के दर्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें महाकाल के दर्शन करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के साथ उज्जैन के महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान कपल का ट्रैडिशनल लुक देखने के लिए मिल रहा है।

15:17 (IST) 26 Aug 2023
Don 3 में साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख?

फिल्म 'डॉन' के पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन तो दूसरे में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। ऐसे में चर्चा है कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह शाहरुख को रिप्लेस करेंगे। ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि इसके तीसरे सीक्वल में शाहरुख और अमिताभ दोनों ही साथ नजर आ सकते हैं।

14:32 (IST) 26 Aug 2023
अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने दिया हिंट

बीते कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबर को लेकर लोग और भी कयास लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के लोगों को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:24 (IST) 26 Aug 2023
फेमस गीतकार का 81 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के फेमस गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स की फिल्मों के लिए गाना लिखा है। पढ़िए पूरी खबर...

12:29 (IST) 26 Aug 2023
किसे डेट कर रहे अर्जुन कपूर?

कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा है? पढ़िए पूरी खबर...

09:40 (IST) 26 Aug 2023
अवॉर्ड जीतने के बाद सिद्धीविनायक दर्शन करने पहुंचीं कृति सेनन

कृति सेनन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म Mimi के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। जिसे जीतने के बाद वह अपने परिवार के साथ सिद्धीविनायक के दर्शन करने पहुंची हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

09:15 (IST) 26 Aug 2023
दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी शाहरुख खान की 'जवान'

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर खबर आ रही है कि फिल्म को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

09:14 (IST) 26 Aug 2023
ब्रेअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी टी-शर्ट, उठे सवाल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह व्हाइट कलर के को-अर्ड सेट पहने दिख रही हैं। उनकी टी-शर्ट पर लिखा है लेट्स फॉल अपार्ट (चलो अलग हो जाते हैं)। इसे देख फैंस का शक और भी बढ़ गया है।

09:11 (IST) 26 Aug 2023
फिल्म का प्रमोशन करने गुजरात पहुंची अमीषा पटेल

अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हैं। हाल ही में 25 अगस्त को अमीषा पटेल गुजरात में 'गदर 2' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

08:07 (IST) 26 Aug 2023
Rubina Dilaik B’day: एक गलती और उजड़ जाती ‘छोटी बहू’ की बसी बसाई दुनिया

टीवी की दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है। वो ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ जैसे शोज में काम किया है। इतना ही नहीं वो बिग बॉस के सीजन 14 की विनर भी रह चुकी हैं। उनके बारे में आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर बात कर रहे हैं। वो 34 साल की हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोरंजन जगत की खबरें