Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सलमान खान पंजाबी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की। ‘मिर्जापुर’ जैसी वेब सीरीज में दमदार किरदार करने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वह आने वाली फिल्मों या वेब सीरीज में गाली का इस्तेमाल नहीं करेंगे। शाहिद कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म ‘हैदर’ के लिए फीस नहीं ली थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में कल शाम शुरू हो चुकी हैं। 24 सितंबर को उनकी शादी होने वाली है। एआर रहमान के कॉन्सर्ट में हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने इवेंट आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

19:13 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव चड्ढा की शादी अटेंड करने पहुंचे सीएम केजरीवाल-भगवंत मान

परिणीति-राघव चड्ढा के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट पहुंच चुके हैं। कपल के परिवारवाले और नात-रिश्तेदार भी इस सेरेमनी को अटेंड करने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं।

19:13 (IST) 23 Sep 2023
एक फ्रेम में दिखे कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को हाल ही में साथ में स्पॉट किया गया। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों को एक ही फ्रेम में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान तारा सुतारिया ने पिंक कलर की थाई स्लिट गाउन पहना था। इसमें इनकी जोड़ी कमाल की लग रही थी।

19:11 (IST) 23 Sep 2023
बेटी के साथ पहली बार दिखे राहुल वैद्य

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और दिशा परमार हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में पत्नी और बेटी को लेकर एक्टर अपने घर जा चुके हैं। वो बेटी के जन्म के बाद पहली बार लाडली के साथ स्पॉट हुए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। देखिए...

19:09 (IST) 23 Sep 2023
बप्पा का आशीर्वाद लेने एकता कपूर के घर पहुंचीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए एकता कपूर के घर पहुंचा है। इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

19:07 (IST) 23 Sep 2023
बप्पा का आशीर्वाद लेने टी-सीरीज के ऑफिस पहुंची रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना गणेश उत्सव के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए टी-सीरीज के ऑफिस पहुंची हैं। उनका सादगी भरा लुक वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

18:35 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी अटेंड करने पहुंचे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान

परिणीति-राघव चड्ढा की शादी अटेंड करने के लिए एक दिन पहले ही सभी मेहमान पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है। दोनों को ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो आप नेता राघव चड्ढा की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंच गए हैं।

18:30 (IST) 23 Sep 2023
Pawan Singh को मिली नई दुल्हनिया?

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मगर इस बार वो अपनी तीसरी दुल्हनिया को लेकर सुर्खियों में हैं। पढ़िए पूरी खबर...

17:17 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी में फोन की परमिशन, मगर नहीं ले पाएंगे फोटोज

परिणीति-राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में होगी। ऐसे में एयरपोर्ट से लेकर ताज लेक होटल को सजा दिया गया है। मेहमान धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं और शादी की रस्में भी चूड़ा सेरेमनी से शुरू हुई हैं। इनकी शादी में फोन ले जाने की परमिशन तो है मगर कोई फोटो या वीडियो नहीं बना पाएगा। फोन के कैमरे को एक चिट द्वारा कवर करके एंट्री दी जा रही है।

17:14 (IST) 23 Sep 2023
कृति सेनन ने उत्तराखंड के सीएम से की मुलाकात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

17:12 (IST) 23 Sep 2023
ट्रोल हुए एल्विश यादव

'बिग बॉस ओटीटी-2' फेम एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बार वो अपने रील वीडियो की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

16:33 (IST) 23 Sep 2023
दलेर मेहंदी से मिलीं के-पॉप स्टार Aoora

इंडो-कोरियन कल्चरल एम्बेसडर और के पॉप स्टार Aoora ने हाल ही में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी से मुलाकात की है। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ में दिखाई दे सकते हैं।

15:54 (IST) 23 Sep 2023
Animal से जारी हुआ रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक

रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसमें नेशनल क्रश का सादगी वाला अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

15:27 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति की बुआ भी पहुंचीं उदयपुर

परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने महमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले एक्ट्रेस की बुआ और फूफा भी पहुंच चुके हैं।

15:01 (IST) 23 Sep 2023
रुबीना दिलैक के घर बप्पा ने दी दस्तक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों प्रेंग्नेंसी पीरियड को काफी इन्जॉय कर रही हैं। इस बीच गणेश उत्सव के मौके पर उन्होंने बप्पा का स्वागत किया है और बेबी बंप और बप्पा के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ पति अभिनव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं।

15:00 (IST) 23 Sep 2023
ईशा गुप्ता ने दिखाया सिजलिंग अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लहंगे में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है। एक्ट्रेस की सिजलिंग अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनकी फोटोज से फैंस नजरें भी नहीं हटा पा रहे हैं।

14:54 (IST) 23 Sep 2023
Akshara Singh के इवेंट में चली कुर्सियां

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने गणेश उत्सव के कार्यक्रम में भद्दा गाना गाकर विवादों में आ गईं। उनके इवेंट में लोगों ने इतना बवाल काट दिया कि एक्ट्रेस को शो छोड़कर भागना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर...

13:27 (IST) 23 Sep 2023
सोफी टर्नर ने जो जोनास के खिलाफ दर्ज कराया केस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ जो जोनास (Joe Jonas) और इन दिनों पत्नी सोफी टर्नर के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ केस कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

13:16 (IST) 23 Sep 2023
Shahid Kapoor ने ‘हैदर’ के लिए नहीं लिए थे पैसे

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर अपने हर प्रोजेक्ट में अलग-अलग तरह के रोल से सबकों इंप्रेस कर देते हैं। बीते दिनों ओटीटी पर उन्होंने वेब सीरीज ‘फर्जी’ के साथ डेब्यू किया था। इस सीरीज को देख लोग उनके और भी बड़े फैन हो गए हैं। शाहिद कपूर करीब 20 साल से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने करियर में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपने करियर में निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म ‘हैदर’ में काम किया है। एक्टर ने खुलासा किया है कि शाहिद ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं चार्ज की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:29 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी में उदयपुर पहुंचीं भाग्यश्री

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस भाग्यश्री परिणीतिन-राघव की शादी अटेंड करने के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुकी हैं। वहां से उन्होंने होटल के अंदर हुई तैयारियों की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियोज शेयर किए हैं।

12:00 (IST) 23 Sep 2023
25 सितंबर को रिलीज होगा अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर

अक्षय कुमार-परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने शेयर की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर फि्ल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही इसकी जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर वीडियो 25 सितंबर, सोमवार को रिलीज किया जाएगा।

https://x.com/akshaykumar/status/1705458609994465732?s=20

11:20 (IST) 23 Sep 2023
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे ईशान खट्टर

शाहिद कपूर के भाई और 'धड़क' स्टार ईशान खट्टर को बीती रात अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वो चांदनी बैंज का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी है।

10:45 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं ब्रह्मकुमारी शिवानी

बॉलीवुड सितारों और रिश्तेदारों के अलावा ब्रह्मकुमारी शिवानी भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं।

10:33 (IST) 23 Sep 2023
अब गाली-गलौज वाले सीन नहीं करेंगे पंकज त्रिपाठी

पकंज त्रिपाठी जो इस वक्त अक्षय कुमार के साथ ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने फैसला किया है कि वह अब आने वाले समय में स्क्रीन पर गाली गलौज नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वह जितना हो सके उतनी कोशिश करेंगे कि वह किसी तरह के अपशब्द का इस्तेमाल न करेंगे और अपशब्द कहे बिना उसी भावना को व्यक्त करने का क्रिएटिव तरीका खोजेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:21 (IST) 23 Sep 2023
बहन की शादी में नहीं शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के ताज पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 22 सितंबर को ही होने वाले दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। धीरे-धीरे महमान भी वहां पहुंच रहे हैं। उदयपुर एयरपोर्ट से सभी महमानों के पहुंचने के वीडियोज सामने आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:48 (IST) 23 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी के फंक्शन हुए शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उदयपुर का ताज लेक पैलेज का नजारा देखने लायक है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैलेज रात में जगमगाता नजर आ रहा है।

07:45 (IST) 23 Sep 2023
साउथ की फिल्मों में काम कर सकते हैं सलमान खान

सलमान खान ने हाल ही में पंजाबी फिल्म 'मौजा ही मौजा' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट अटेंड किया था। जहां उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिले।

07:43 (IST) 23 Sep 2023
अब ऑनस्क्रीन गाली नहीं देंगे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अपने वाले प्रोजेक्ट्स में वह अब गाली नहीं देंगे और वास्तव में अपशब्द कहे बिना उसी भावना को व्यक्त करने का तरीका खोजेंगे। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ये फैसला कर लिया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरों के लिए बने रहिए।