Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 15 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 134 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। जिसके बाद ये फिल्म जल्द ही इस साल की बड़ी फिल्मों को टक्कर देने के लिए तैयार है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विजेता घोषित हो चुका है। एल्विश यादव भारी वोटों से जीत चुके हैं। वहीं रनरअप अभिषेक मल्हान डेंगू होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक मल्हान ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का धन्यवाद किया है और साथ ही एल्विश को बधाई दी। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में उस वक्त का जिक्र किया, जब रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिरे हुए थे।अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ पर सनी देओल की फिल्म भारी पड़ रही है। मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

18:03 (IST) 15 Aug 2023
कियारा आडवाणी ने फैंस को दी शुभकामनाएं

कियारा आडवाणी ने बाघा बॉर्डर पर देश के वीर जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

18:02 (IST) 15 Aug 2023
अमीषा पटेल ने पैपराजी को बांटी मिठाई

गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पैपराजी को मिठाई बांटी हैं। इसी के साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

18:00 (IST) 15 Aug 2023
कार्तिक आर्यन ने फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कार्तिक आर्यन ने भी अपने पालतू पप्पी के साथ क्यूट वीडियो शेयर कर इंडिपेंडेंस डे की बधाईयां दी हैं।

16:27 (IST) 15 Aug 2023
राधाकृष्ण’ फेम कानन मल्होत्रा का शादी के 9 साल बाद पत्नी आकांक्षा से हुआ तलाक

राधाकृष्ण' फेम कानन मल्होत्रा का शादी के 9 साल बाद हाल ही तलाक हो गया है।

14:45 (IST) 15 Aug 2023
रिलीज हुआ The Vaccine War का टीजर

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अग्निहोत्री ने The Vaccine War का टीजर जारी किया है।

14:39 (IST) 15 Aug 2023
Bigg Boss OTT 2 Winner: आखिरी 15 मिनटों ने बदली एल्विश यादव की किस्मत?

Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ये शो पूरे 2 महीने चला, लेकिन 4 हफ्ते बीत जाने के बाद एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में गए थे। जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया और ये ही कारण है कि वह ये शो जीत गए। टॉप फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान थे। जिनमें से आखिर में सिर्फ अभिषेक और एल्विश बचे। एल्विश को ये ट्रॉफी पाने के लिए जितने वोट्स मिले हैं वो हैरान कर देने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:15 (IST) 15 Aug 2023
15 अगस्त पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है सनी देओल की ‘गदर 2

Gadar 2 के सोमवार का कलेक्शन बेहतरीन रहा, जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की रफ्तार फिलहाल रुकने वाली नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सोमवार तक 173 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 15 अगस्त पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:19 (IST) 15 Aug 2023
अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता

अक्षय कुमार को आखिरकार भारत की नागरिकता मिल गई है। इस बात की जानकारी एक्टर ने ट्विटर पर सबको दी है।

11:32 (IST) 15 Aug 2023
पंकज त्रिपाठी- अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग फ्राइडे की तुलना में सोमवार को किया बेहतर प्रदर्शन

‘ओह माई गॉड 2’ ने अपने पहले सोमवार में भारी संख्या में लोगों को सिनेमाघरों तक खींचा। ‘ओएमजी 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सोमवार को 11.50 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के भीतर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 54.61 करोड़ रुपये हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:31 (IST) 15 Aug 2023
दोबारा अस्पताल में भर्ती अभिषेक मल्हान, वीडियो मैसेज में फैंस को कहा धन्यवाद

बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन भले ही एल्विश यादव ने जीता हो, लेकिन फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के फैंस ने उन्हें विनर मान लिया है। सोशल मीडिया पर अभिषेक छाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि अभिषेक ने ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन जनता का दिल उन्होंने ही जीता है। जीत की असली लड़ाई अभिषेक और एल्विश के बीच थी। लेकिन एल्विश को अधिक वोट मिले और वह जीत गए। इस वक्त अभिषेक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:47 (IST) 15 Aug 2023
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का जिक्र कर विवेक अग्निहोत्री ने कही बड़ी बात

विवेक ने उस वक्त को याद किया, जब वह पहली बार रणवीर सिंह से मिले थे। विवेक ने बताया कि वह एक अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह से मिले थे। लोगों को लगा था कि दोनों के बीच मनमुटाव होने वाला है, लेकिन रणवीर ने आकर उन्हें गले लगा लिया। इतना ही नहीं विवेक ने बताया कि रणवीर ने सबके सामने उनके पैर भी छुए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:55 (IST) 15 Aug 2023
एल्विश यादव ने कभी सलमान खान को किया था रोस्ट, अब कही ये बात

Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव ने एक समय पर सलमान खान को रोस्ट किया था। अब BB OTT 2 विनर बनने के बाद उनसे मीडिया ने उसी को लेकर सवाल कर लिया। जिसपर एल्विश ने मजेदार जवाब दिया।

08:37 (IST) 15 Aug 2023
अस्पताल में एडमिट अभिषेक मल्हान ने फैंस किया धन्यवाद

अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान बिग बॉस का शो नहीं जीत पाए। लेकिन उन्होंने ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया है। शो के आखिरी पड़ाव में आकर अभिषेक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिनाले में भी वह कुछ देर के लिए आए थे और जैसे ही फिनाले खत्म हुआ वह दोबारा अस्पताल में एडमिट हो गए। अभिषेक ने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर कर धन्यवाद कहा है, इसके साथ ही उन्होंने एल्विश को जीत की बधाई दी।

08:28 (IST) 15 Aug 2023
आलिया भट्ट से लेकर स्मृति ईरानी तक ने एल्विश यादव को किया सपोर्ट

हरियाणा के रहने वाले एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतकर इतिहास रच दिया है। यूट्यूबर एल्विश ने शो के चार हफ्ते बीत जाने के बाद बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन उनके जाते ही शो में चार चांद लग गए। फैंस ने पहले ही उन्हें विनर मान लिया था। 14 अगस्त की रात फिनाले में सलमान ने भी जनता के वोट के आधार पर उन्हें विनर घोषित कर दिया। शो जीतने के बाद यूट्यूबर ने मीडिया से बात की और सबका धन्यवाद किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें।