Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 15 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 134 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। जिसके बाद ये फिल्म जल्द ही इस साल की बड़ी फिल्मों को टक्कर देने के लिए तैयार है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विजेता घोषित हो चुका है। एल्विश यादव भारी वोटों से जीत चुके हैं। वहीं रनरअप अभिषेक मल्हान डेंगू होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक मल्हान ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का धन्यवाद किया है और साथ ही एल्विश को बधाई दी। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में उस वक्त का जिक्र किया, जब रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिरे हुए थे।अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ पर सनी देओल की फिल्म भारी पड़ रही है। मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
कियारा आडवाणी ने बाघा बॉर्डर पर देश के वीर जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पैपराजी को मिठाई बांटी हैं। इसी के साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।
कार्तिक आर्यन ने भी अपने पालतू पप्पी के साथ क्यूट वीडियो शेयर कर इंडिपेंडेंस डे की बधाईयां दी हैं।
राधाकृष्ण' फेम कानन मल्होत्रा का शादी के 9 साल बाद हाल ही तलाक हो गया है।
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अग्निहोत्री ने The Vaccine War का टीजर जारी किया है।
Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं। ये शो पूरे 2 महीने चला, लेकिन 4 हफ्ते बीत जाने के बाद एल्विश यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में गए थे। जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया और ये ही कारण है कि वह ये शो जीत गए। टॉप फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान थे। जिनमें से आखिर में सिर्फ अभिषेक और एल्विश बचे। एल्विश को ये ट्रॉफी पाने के लिए जितने वोट्स मिले हैं वो हैरान कर देने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Gadar 2 के सोमवार का कलेक्शन बेहतरीन रहा, जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की रफ्तार फिलहाल रुकने वाली नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सोमवार तक 173 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 15 अगस्त पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अक्षय कुमार को आखिरकार भारत की नागरिकता मिल गई है। इस बात की जानकारी एक्टर ने ट्विटर पर सबको दी है।
‘ओह माई गॉड 2’ ने अपने पहले सोमवार में भारी संख्या में लोगों को सिनेमाघरों तक खींचा। ‘ओएमजी 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सोमवार को 11.50 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ने रिलीज के चार दिनों के भीतर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 54.61 करोड़ रुपये हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन भले ही एल्विश यादव ने जीता हो, लेकिन फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के फैंस ने उन्हें विनर मान लिया है। सोशल मीडिया पर अभिषेक छाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि अभिषेक ने ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन जनता का दिल उन्होंने ही जीता है। जीत की असली लड़ाई अभिषेक और एल्विश के बीच थी। लेकिन एल्विश को अधिक वोट मिले और वह जीत गए। इस वक्त अभिषेक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विवेक ने उस वक्त को याद किया, जब वह पहली बार रणवीर सिंह से मिले थे। विवेक ने बताया कि वह एक अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह से मिले थे। लोगों को लगा था कि दोनों के बीच मनमुटाव होने वाला है, लेकिन रणवीर ने आकर उन्हें गले लगा लिया। इतना ही नहीं विवेक ने बताया कि रणवीर ने सबके सामने उनके पैर भी छुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
Bigg Boss OTT 2 विनर एल्विश यादव ने एक समय पर सलमान खान को रोस्ट किया था। अब BB OTT 2 विनर बनने के बाद उनसे मीडिया ने उसी को लेकर सवाल कर लिया। जिसपर एल्विश ने मजेदार जवाब दिया।
अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान बिग बॉस का शो नहीं जीत पाए। लेकिन उन्होंने ढेर सारा प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद किया है। शो के आखिरी पड़ाव में आकर अभिषेक बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिनाले में भी वह कुछ देर के लिए आए थे और जैसे ही फिनाले खत्म हुआ वह दोबारा अस्पताल में एडमिट हो गए। अभिषेक ने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर कर धन्यवाद कहा है, इसके साथ ही उन्होंने एल्विश को जीत की बधाई दी।
हरियाणा के रहने वाले एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतकर इतिहास रच दिया है। यूट्यूबर एल्विश ने शो के चार हफ्ते बीत जाने के बाद बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। लेकिन उनके जाते ही शो में चार चांद लग गए। फैंस ने पहले ही उन्हें विनर मान लिया था। 14 अगस्त की रात फिनाले में सलमान ने भी जनता के वोट के आधार पर उन्हें विनर घोषित कर दिया। शो जीतने के बाद यूट्यूबर ने मीडिया से बात की और सबका धन्यवाद किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें।