Trending Bollywood Celebrity News Highlights : नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिला है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर से पर्दे पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने रिलीज के बाद महज तीन दिन में ही 133 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रविवार को 52 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसकी ओपनिंग भी शानदार रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 40.10 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इस मूवी को देखने के इच्छा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताई है। इसकी स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में 13 अगस्त को रखी गई थी। इसके साथ ही आज ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का ग्रैंड फिनाले है। इसके विनर का नाम जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
अंकिता लोखंडे के पिता की प्रेयर मीट में राहुल वैद्य और अमृता खान विलकर पहुंचे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस पिता के निधन पर शोक जताया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है।
अंकिता लोखंडे के पिता का बीते दिन ही निधन हुआ है। ऐसे में आज उनके पिता की प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड से कई सितारों ने शिरकत की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी रहीं। उनका वीडियो भी सामने आया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जॉन अब्राहिम की तारीफ की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मल्टिप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रोड्यूसर्स गिल्ड औफ इंडिया ने बताया है कि रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की ओएमजी 2, सनी देओल की गदर 2 और चिरंजीवी की भोला शंकर ने इतिहास रच दिया है। इन चार फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 390 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस किया है।
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का दूसरा गाना ‘चलेया तेरी ओर’ रिलीज हो चुका है। गाने में किंग खान नयनतारा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
https://youtu.be/VAdGW7QDJiU
साउथ एक्टर उपेंद्र के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दलित समुदाय के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर दिया। हालांकि अब उस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दिया है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनस की लाइव परफॉर्मेंस को देखने के बाद इमोशनल दिखी हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए...
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि दोनों स्टार्स 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आने वाले हैं। इसकी सारी तैयारी हो चुकी है।
कबीर बेदी की पंजाबी एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जूनियर' है, जिसका नया लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसे 18 अगस्त, 2023 को रिलीज किया जाएगा।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म को 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में आज इसका एक नया वीडियो सॉन्ग 'चलेया' रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
जया बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फैमिली की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पूरे बच्चन परिवार के साथ एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने हसबैंड निक जोनस संग इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसमें कपल के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। एक्ट्रेस ने इसे शेयर कर निक में मेगनेटिक बताया है। देखिए फोटोज...
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बीते दिन 60वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर जान्हवी कपूर ने मां को याद किया और एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। फोटो में वो श्रीदेवी अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। इस पल को उन्होंने महसूस किया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जताई थी। अब इसकी स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में 13 अगस्त को की गई थी। जहां उन्होंने इस फिल्म को देखा।
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिला है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर से पर्दे पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने रिलीज के बाद महज तीन दिन में ही 133 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रविवार को 52 करोड़ का कलेक्शन किया है।