Trending Bollywood Celebrity News Highlights: बाजरा के फायदे को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया गाना ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ जिस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी गायक फालू के साथ सहयोग किया था। उसे बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अन्य स्टार्स के बाद अब अनन्या पांडे ने भी मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानाकरी दी है। दिवाली के मौके पर शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं। एक दिन के इंतजार के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज होने वाली है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 11 नवंबर

18:06 (IST) 11 Nov 2023
तमिल-मलयालम एक्टर ने गर्लफ्रेंड से की शादी

तमिल-मलयालम एक्टर कालीदास जयराम ने मॉडल गर्लफ्रेंड Tarini kalingarayar के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

18:04 (IST) 11 Nov 2023
'रॉक स्टार' की रिलीज को हुए 12 साल

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म 'रॉक स्टार' की रिलीज को 12 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने फिल्म की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की है और पुराने दिनों को याद किया है।

17:08 (IST) 11 Nov 2023
परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को यूं किया बर्थडे विश

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के बर्थडे पर अनसीन तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने स्पेशल नोट शेयर किया है। कपल के बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

16:42 (IST) 11 Nov 2023
दिवाली पर करीना कपूर के लाडले ने बनाई रंगोली

करीना कपूर ने दिवाली के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी मजेदार हैं। इसमें एक्ट्रेस के दोनों लाडले रंगोली बनाते दिख रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

15:43 (IST) 11 Nov 2023
Tiger 3 की रिलीज से पहले सलमान खान ने लोगों से की गुजारिश

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है। इसी बीच 'भाईजान' ने फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों और फैंस से एक गुजारिश की है। पढ़िए पूरी खबर...

14:25 (IST) 11 Nov 2023
निसा-राशा थडानी से कम नहीं, काजोल के पहले हीरो की बेटी

काजोल के पहले हीरो कमल सदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं, जो कि खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। पढ़िए पूरी कहानी...

13:08 (IST) 11 Nov 2023
दिवाली के मौके पर उर्फी जावेद का नया लुक वायरल

उर्फी जावेद अपने नए-नए लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उनका दिवाली के मौके पर नया लुक वायरल हो रहा है। लोग उनके एयरपोर्ट लुक को देख ट्रोल कर रहे हैं।

13:06 (IST) 11 Nov 2023
82 साल के फेमस एक्टर का निधन

साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्टर, कॉमेडियन मल्लमपल्ली चंद्र मोहन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। पढ़िए पूरी खबर...

12:30 (IST) 11 Nov 2023
बोनी कपूर की दिवाली पार्टी में फुल टशन में विंटेज कार से पहुंचे जैकी श्रॉफ

90 के दशक के पॉपुलर एक्टर जैकी श्रॉफ, बोनी कपूर की दिवाली पार्टी में फुल टशन में विंटेज कार से पहुंचे। इस दौरान का उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें उनका स्वैग देखते ही बन रहा है।

12:27 (IST) 11 Nov 2023
बेटी के जन्म के बाद पहली बार एकता कपूर की दिवाली पार्टी में दिखा दिशा परमार का खूबसूरत अंदाज

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में तमाम सितारे पहुंचे थे। दिशा परमार जो कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं वो भी इस पार्टी में नजर आईं।

12:07 (IST) 11 Nov 2023
वीकेंड का वार में ऐश्वर्या पर भड़के सलमान खान

बिग बॉस में वीकेंड का वार हर बार काफी दिलचस्प होता है। ऐश्वर्या के रैवेये की बाहर की दुनिया में काफी आलोचना हो रही है। अब सलमान खान ने भी उनकी क्लास लगाई है।

10:34 (IST) 11 Nov 2023
रश्मिका मंदाना दीपफेक वायरल वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

बीते कुछ दिनों से रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के अनुसार,शुक्रवार, 10 नवंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी के लिए सजा) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और धारा 66 सी और 66 ई के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:53 (IST) 11 Nov 2023
जावेद अख्तर ने लगवाये जय सिया राम के नारे

जावेद अख्तर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह भगवान राम के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जय सिया राम के नारे भी लगवाये।

08:05 (IST) 11 Nov 2023
दिवाली पार्टी में नजर आया बिग बॉस 15 का पावर कपल

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक साथ दिवाली पार्टी में नजर आए। दोनों का लुक और आउटफिट काफी जच रहा था।

07:59 (IST) 11 Nov 2023
दिवाली पार्टी में शिल्पा और शमिता के साथ नजर आए राज कुंद्रा

राज कुंद्रा अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह हाल ही में दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी और शमिता के साथ नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

07:51 (IST) 11 Nov 2023
अनन्या पांडे ने मुंबई में खरीदा अपना घर

अनन्या पांडे ने मुंबई में अपना घर खरीदा है। अनन्या ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी है। पढ़िए पूरी खबर...

मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।