बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अशोक बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बार अशोक पंडित ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना
साधा है। अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा, ‘काहे मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हो सोनिया जी? उनके पार्थिव शरीर को #AICC के दफ़्तर में रहने तो दिया नहीं। उनकी समाधि तक बनने नहीं दी। बेटा-बेटी नैया डुबो रहे हैं तो #NarasimhaRao जी की माला जपने लगे।’
काहे मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हो सोनिया जी?
उनके पार्थिव शरीर को #AICC के दफ़्तर में रहने तो दिया नहीं। उनकी समाधि तक बनने नहीं दी।
बेटा-बेटी नैयाडुबो रहे हैं तो #NarasimhaRao जी की माला जपने लगे। https://t.co/KOEHEJz6o5
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 24, 2020
अशोक पंडित के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बिरेंदर पंडित नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘स्वर्गीय नरसिंम्हा राव के मृत शरीर की अध जली लाश को श्मशान में कुत्तो से नोचवाया गया था। पूरी दुनिया ये बात जानती हैं लेकिन कोई नहीं बोलता है मुझे नफरत है ईस देशद्रोही विदेशी औरत से।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सब को पता है ,कोई प्रपोगडा नहीं चलेगा जो जैसा करता है उसके साथ वैसा ही होता है ,समय आ रहा है, इतिहास दोहराया जाएगा।
इस बार बाला (चूडै़ल) ने स्वर्गीय नरसिंमहा राव के मृत शरीर को अध जली लाश को श्मशान में कुत्तो से नोचवाया था
पुरी दुनिया येबात जानती हैं लेकिन कोई नहीं बोलता है
मुझे नफरत है ईस देशद्रोही विदेशी औरत से— सनातनी हिंदु बिरेंदर पंडित (@BoolBoo03198517) July 24, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काहे आपने हिंदी में ट्वीट किया है। सोनिया गांधी को हिंदी समझ में नही आती है और इनका इतिहास तो सब लोग जानते हैं।’ बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने पहली बार खुल कर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव की तारीफ की। राव को मजबूत नेतृत्व का श्रेय देते हुए गांधी ने कहा कि उनके साहसिक नेतृत्व के चलते देश कई चुनौतियों से पार पाने में सफल रहा और राव की उपलब्धियों और योगदान पर पार्टी को गर्व है।
सोनिया गांधी ने की नरसिम्हा राव की तारीफ: सोनिया गांधी के अनुसार, 24 जुलाई, 1991 को पेश किए गए बजट ने हमारे देश में आर्थिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया। नरसिंह राव के कार्यकाल में देश ने कई राजनीतिक, सामाजिक और विदेश नीति की उपलब्धियां हासिल कीं। वह एक समर्पित कांग्रेसी थे जिन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में पार्टी की पूरे समर्पण के साथ सेवा की। मैं तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए आयोजन के लिए उसे बधाई देती हूं। कांग्रेस को उनकी विभिन्न उपलब्धियों और योगदान पर गर्व है।