नारकोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को 3 दिन की पूछताछ के बाद प्रोक्योरमेंट ऑफ ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्वीट करते हुए रिया का समर्थन किया है।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘रिया के खून के लिए हर कोई प्यासा है। ऐसे सवाल उठा रहे हैं, जैसे कि आप कैसे जानते हैं कि उसने ऐसा उसके साथ नहीं किया होगा? आपको कैसे पता कि वह किस चीज से गुजर रहे थे? वह यह भूल रहे हैं कि पूरी इंडस्ट्री वास्तव में पिछले 9-10 वर्षों से सुशांत के साथ ही काम कर रही थी। इसलिए हम उसे बेहतर जानते हैं।’

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा, ‘यही कारण है कि पूरी इंडस्ट्री उसके प्रति सम्मान के लिए अब तक शांत है। और अब यह है कि सुशांत से जुड़ी सारी बातों ने मिलकर एकजुटता के साथ सबको रिया चक्रवर्ती के साथ खड़ा कर दिया है क्योंकि अब यब बात बहुत आगे निकल चुकी है। Republic से हमारी राय नहीं बनती है।’

अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जिस बालीवुड से #JusticeForSSR के लिए एक भी आवाज नहीं आयी। कल रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही चारों तरफ से #JusticeForRhea का शोर मचने लगा। कहीं ये बालीवुड से ड्रगमाफिया के रिश्ते पर्दाफाश होने का डर तो नहीं है। एक नशेबाज व हत्यारोपी को बचाने के लिए सारा बालीवुड लामबंद हो जाता है।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हाँ यह वही फिल्म इंडस्ट्री है जिसने सालों तक सुशांत का बहिष्कार किया था। वही इंडस्ट्री है जिसने उसे दरकिनार कर दिया और उसे bipoler का टैग दिया क्योंकि वह आप लोगों से काफी ज्यादा होशियार था। आप कभी भी उसकी श्रेष्ठता, प्रतिभा को सम्मान नहीं दे सकते! बहुत जल्द ही आपका अभिमान भी भंग होने वाला है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुशांत के लिए यह सम्मान तब कहां था जब मसंद ने उन्हें स्कर्ट चेज़र कहा और सुशांत पर #MeToo का आरोप लगाया गया? एक सहकर्मी के बारे में इस तरह की हरकत को आप लोगों ने किस तरह से बर्दाश्त किया था? हम मूर्ख नहीं हैं।’