Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Bramhastra) का पहला पार्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म के पहले पार्ट को अवैध रूप से स्ट्रीम करने के लिए 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने अपने आदेश में कहा, ‘इस बात को दोहराने की जरूरत नहीं है कि फिल्म उद्योग में सिनेमैटोग्राफ फिल्मों की चोरी घाटे के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सालों से न्यायिक घोषणाओं ने सिनेमैटोग्राफिक फिल्मों में निर्माताओं के अधिकारों की रक्षा की है। हाल ही में, पायरेसी से अधिक सख्त तरीके से निपटने के लिए सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 में संशोधन किए गए हैं।’ इसके साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसकी स्टारकास्ट के साथ सक्सेस पार्टी की। इसमें बी-टाउन से कई सेलेब्स पहुंचे थे। इसी कड़ी में बॉलीवुड के तीनों खान्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ शाहरुख खान और सनी देओल न 16 साल पुरानी दुश्मनी को भूलकर एक साथ पोज भी दिया। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हाल ही में वह तेलंगाना के यदाद्री मंदिर सिर झुकाने पहुंचे। इस दौरान उन्हें चारों तरफ से फैंस की भीड़ ने घेर लिया।
My Family has been blessed this year with lots of love & Kushi ❤️
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) September 3, 2023
Visited the most beautiful Yadadri temple to offer our gratitude with our families.
When I was told of the powerful nature of the temple – I prayed for all of you ?
You all deserve utmost happiness and… pic.twitter.com/QLeCuCPHmz
शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन के दौरान खुलासा किया है कि उनके बेटे अबराम को जवान का गाना 'चलेया' बहुत पसंद आया है।
कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2 ‘का ट्रेलर रविवार को चेन्नई में काफी धूमधाम से जारी किया गया।
बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो मेडिटेशन करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही कुछ तस्वीरों में उन्हें वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला वीकेंड पर फिटनेस गोल दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना जिम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है।
भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी बोल्ड अदाएं देखने के लिए मिल रही है। एक्ट्रेस ने न्यूड फोटोज से इंटरनेट का पारा ही बढ़ा दिया है।
बॉलीवुड और साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लेटेस्ट तस्वीरों से कहर ही बरपा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है। उनकी कातिल अदाओं ने फैंस का दिल ही जीत लिया है।
डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आलिया भट्ट को बेस्ट परफॉर्मर बताया है। साथ ही ये भी कहा है कि वो उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। हाल ही में आलिया को 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, जिसके लिए अनुराग ने उन्हें बधाई दी और कहा कि वो उनके साथ काम करना पसंद करेंगे अगर बजट प्रभावित ना हो तो।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी में सलमान खान (Salman Khan) ने शिरकत की। इस दौरान उनका कूल लुक देखने के लिए मिला, लेकिन इस बीच एक्टर की वॉच काफी चर्चा में रही। पढ़िए पूरी खबर…
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल ने भी शिरकत की। उन्होंने इस दौरान बड़े भाई सनी देओल के साथ जमकर पोज दिया। दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। मूवी की रिलीज को 23 दिन हुए हैं और ये 500 करोड़ के क्लब के बेहद ही नजदीक पहुंच गई है। पढ़िए पूरी खबर…
अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की लव केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। ऐसे में इस जोड़ी का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला है, जिसके बोल 'जुदाइयां' हैं। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है और जानकारी दी गई है कि इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शिरकत की थी। उनके साथ अजय देवगन भी साथ नजर आए थे। ऐसे में इस दौरान की फोटोज को काजोल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने अपने पार्टनर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टनर और को-स्टार पुनीत सिंह पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया है। पढ़िए पूरी खबर…
'गदर 2' की पार्टी में जहां बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की वहीं, बेटे की सफलता का जश्न मनाने के लिए धर्मेंद्र भी पहुंचे।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक्ट्रेस काजोल के साथ 'गदर 2' की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इस दौरान एक्ट्रेस का साड़ी में ग्लैमरस अवतार दिखा और ब्लैक कुर्ता पायजामा में अजय नजर आए।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस और वाइफ कियारा आडवाणी के साथ शिरकत की। इस दौरान वो पत्नी का हाथ थामे नजर आए। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी आनन्या पांडे इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ही उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वो और आदित्य रॉय कपूर अलग-अलग स्पॉट हुए थे। इसी बीच एक्ट्रेस ने भी 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सिजलिंग अदाएं दिखाई है।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थीं, जिसमें उन्होंने ग्लैमर का जबदस्त तड़का लगाया। उनकी खूबसूरत अदाओं को लोगों ने काफी पसंद किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ 'गदर 2' की पार्टी में दिखी हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान रेड कलर की ड्रेस में पोज देते हुए देखा गया।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और परम सुंदरी यानी कि कृति सेनन ने भी एंट्री की। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज देखने के लिए मिला, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्टर को उनकी वाइफ गौरी खान के साथ देखा गया। दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लग रही थी। यही नहीं पार्टी में सनी देओल और किंग खान ने साथ में पोज भी दिया है।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल फैमिली के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस दौरान उनका बेटा और वाइफ दोनों ही साथ में थे।
कार्तिक आर्यन को 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में जहां सलमान खान के साथ पोज देते हुए देखा गया वहीं, एक्टर कृति सेनन और सारा अली खान के साथ भी दिखे। पार्टी के बाहर पहले सारा और कार्तिक ने एक-दूसरे को टाइट हग किया। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सलमान खान ने भी शिरकत की। वो इस इवेंट में कार्तिक आर्यन के साथ पोज देते हुए नजर आए। दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया है।
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में आमिर खान को कैजुअल लुक में देखा गया। वो भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने 22 दिनों में भारत में 485 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की। साथ ही तीनों खान्स ने भी एंट्री की।
दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की स्ट्रीमिंग पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। ये पाइरेसी से जुड़ा मामला है। इसकी स्ट्रीमिंग को अवैध बताया गया है।