Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ संस्कारों की वजह से भी जाने जाते हैं। वो भले ही मुस्लिम हैं मगर सभी धर्मों को सम्मान देते हैं। ऐसे में में अब उन्हें ‘जवान’ की सक्सेस के बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के दर्शन करते हुए देखा गया। एक्टर घर में बप्पा का स्वागत करने के बाद छोटे बेटे अबराम के साथ लाल बागचा राजा के आशीर्वाद के लिए पहुंचे थे। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सॉन्ग ‘फर्राट’ को रिलीज कर दिया गया है। ये गाना फिल्म ‘जवान’ का है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री और रोमांस देखने के लिए मिल रहा है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:46 (IST) 22 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं भाग्यश्री

भाग्यश्री अपने पति के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं।

18:45 (IST) 22 Sep 2023
परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे शैलेश लोढ़ा

परिणीति और राघव की शादी के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा उदयपुर पहुंच गए हैं।

16:56 (IST) 22 Sep 2023
लाल बाग दर्शन करने पहुंचीं उर्फी जावेद, पिंक शरारा पहने आईं नजर

उर्फी जावेद जो हमेशा अतरंगी कपड़ों में नजर आती हैं, अब शरारा पहने और सिर को ढके हुए नजर आई हैं। दरअसल उर्फी गणपति के दर्शन करने लाल बाग गई थीं, जहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

16:53 (IST) 22 Sep 2023
पति संग लाल बाग गणपति के दर्शन करने पहुंचीं सनी लियोनी

इस वक्त देश के हर कोने में गणेश महोत्सव का माहौल है। खासकर मुंबई में सितारे गणपति की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। सनी लियोनी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पति संग लाल बाग दर्शन के लिए पहुंची हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:50 (IST) 22 Sep 2023
‘महिला आरक्षण बिल’ को लेकर प्रकाश राज ने पीएम मोदी से किया सवाल

एक्टर प्रकाश राज अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। ‘चंद्रयान 3’ के बाद सतानत धर्म पर टिप्पणी करने पर प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी मिली थी। लेकिन अब महिला आरक्षण बिल पर प्रकाश राज ने ट्विटर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। जिसपर यूजर्स उनकी खिंचाई कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:39 (IST) 22 Sep 2023
पंजाबी सिंगर शुभनीत का इंडिया दौरा हुआ रद्द तो एपी ढिल्लों ने की अपील

इंडो-कैनेडियन सिंगर/रैपर और प्रोड्यूसर एपी ढिल्लों ने शुभनीत सिंह के रद्द हुए भारत दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि नफरत न फैलाएं। उनका कहना है कि इस तरीके की चीजों के कारण कलाकार अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

15:57 (IST) 22 Sep 2023
भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने दिखाई क्रेजी अदाएं

भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस को घायल कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

14:17 (IST) 22 Sep 2023
परिणीति-राघव के वेडिंग वैन्यू की अंदर की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। दोनों उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लेने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर…

12:54 (IST) 22 Sep 2023
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे शाहरुख खान की ‘डंकी’

शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी बड़ी फिल्म 'डंकी' (Dunki) इस साल के आखिरी में रिलीज की जाएगी। इससे पहले ही फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर…

11:25 (IST) 22 Sep 2023
उदयपुर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। इनका एयरपोर्ट से वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को रेड कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

11:21 (IST) 22 Sep 2023
शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 15वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हालांकि, तीसरे हफ्ते इस कमाई में काफी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। पढ़िए पूरी खबर…

10:10 (IST) 22 Sep 2023
उदयपुर पहुंची परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फैमिली

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की वेडिंग के लिए कपल का परिवार उदयपुर पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर सभी को पैपराजी ने स्पॉट किया। इनका वीडियो भी सामने आया है। देखिए…

10:08 (IST) 22 Sep 2023
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने दिखाया बेटे का चेहरा

टीवी की पॉपुलर जोड़ी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों पैरेंट्सहुड को इन्जॉय कर रही है। इसी बीच अब कपल ने अपने बेटे रुहान की पहली झलक शेयर किया है। उन्होंने पहली बार बेटे का चेहरा दिखाया है।

10:06 (IST) 22 Sep 2023
Adah Sharma ने सिद्धार्थ-कियारा को बताया ‘निब्बा-निब्बी’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निब्बा-निब्बी बताया है। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

10:05 (IST) 22 Sep 2023
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया है।

09:30 (IST) 22 Sep 2023
पानी के अंदर वर्कआउट करते दिखे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पानी के अंदर वर्काउट करते हुए देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

09:19 (IST) 22 Sep 2023
एमी जैक्सन का बदला लुक देख हैरान हुए लोग

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' में काम कर सुर्खियां बटोरने वाली एमी जैक्सन का बदला लुक देख फैंस काफी हैरान हैं। फोटोज में लुक देख यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वो एमी ही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

08:40 (IST) 22 Sep 2023
परिणीति के बाद राघव भी निकले उदयपुर

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों पर है। एक्ट्रेस सुबह ही उदयपुर के लिए रवान हुईं। इसके बाद अब राघव भी वेडिंग के लिए रवाना हो गए। साथ ही बाराती भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।

08:37 (IST) 22 Sep 2023
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के वेलकम की हुई तैयारी

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में उनके स्वागत की सारी तैयारी हो चुकी है। एक्ट्रेस भी उदयपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

08:20 (IST) 22 Sep 2023
साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर सादगी भरे अंदाज में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

08:18 (IST) 22 Sep 2023
शादी के लिए उदयपुर रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कपल 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाला है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। परिणीति शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना हो गई हैं।

08:15 (IST) 22 Sep 2023
गोविंदा की वाइफ ने छुए रेखा के पैर

गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने रेखा के पैर छुए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, रेखा 'सुखी' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। इनकी इस मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है।

08:12 (IST) 22 Sep 2023
दीपिका पादुकोण का ‘फर्राटा’ सॉन्ग हुआ रिलीज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर सॉन्ग ‘फर्राट’ को रिलीज कर दिया गया है। ये गाना फिल्म ‘जवान’ का है। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री और रोमांस देखने के लिए मिल रहा है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। देखिए…

08:11 (IST) 22 Sep 2023
शाहरुख खान ने लिया लाल बागचा राजा का आशीर्वाद

‘जवान’ की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के दर्शन करते हुए देखा गया। एक्टर घर में बप्पा का स्वागत करने के बाद छोटे बेटे अबराम के साथ लाल बागचा राजा के आशीर्वाद के लिए पहुंचे थे। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।