Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोगों में क्रेज कम नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की आंधी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में अब किंग खान ने ऐलान किया है कि अब ‘जवान’ का टिकट खरीदने वाले को एक के साथ एक टिकट फ्री में दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा, ‘तो कल से परिवार, यार और प्यार पाए एक टिकट के साथ फ्री।’ वहीं, अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर की सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिला कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की। फोटो में उन्होंने साथ में पोज भी दिया। ट्विंकल ने इसका एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘सुधा मूर्ति मेरी हीरो बनी हुई हैं, लेकिन उनके दामाद प्रधानमंत्री से मिलना बहुत अच्छा था।’ मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:05 (IST) 28 Sep 2023
विवेक अग्निहोत्री का आरोप- विदेशी वैक्सीन के लिए शशि थरूर ने ली रिश्वत

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज हो चुकी है। सच्ची घटनाओं पर आधारित अपनी फिल्मों के अलावा विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘संवैधानिक पदों’ पर बैठे लोगों ने स्वदेशी टीकों के बजाय विदेशी टीकों को बढ़ावा देने के लिए रिश्वत ली थी। जिसके बाद शशि थरूर ने ट्विटर के जरिए उन्हें जवाब दिया है। उनका कहना है कि विवेक अग्निहोत्री के बताने के बाद वह लीगल सलाह ले रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:19 (IST) 28 Sep 2023
Chandramukhi 2 की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' थिएटर में रिलीज हो चुकी है। हर तरफ फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।

16:56 (IST) 28 Sep 2023
फराह खान ने उड़ाया राज कुंद्रा का मजाक

फिल्ममेकर फराह खान जो कई फिल्में डायरेक्टर कर चुकी हैं। अब अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कुछ आइडिया सोच रही हैं। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उन्हें सुझाव दिया कि उन्हें बायोपिक बनानी चाहिए। और जब उन्होंने नाम पूछा तो मुनव्वर ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर फिल्म बनाने को कहा। लेकिन फराह ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर मुनव्वर के पास कोई जवाब ही नहीं रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:55 (IST) 28 Sep 2023
राजनेताओं की धमकी के बाद विजय सेतुपति ने छोड़ी बायोपिक

साउथ एक्टर विजय सेतुपति न केवल टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड में भी अपना नाम बना रहे हैं। वह इस वक्त शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ में अपने नेगेटिव किरदार के लिए काफी चर्चा में हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब एक फिल्म करने के बदले उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक आ रही है, जिसमें पहले विजय सेतुपति काम करने वाले थे, लेकिन इसके लिए उन्हें राजनेताओं की धमकी आने लगी। तंग आकर उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

15:53 (IST) 28 Sep 2023
सोनाक्षी सिन्हा ने मालदीव से शेयर की फोटोज

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रे्स ने वेकेशन से तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहै है। एक्ट्रेस के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

15:50 (IST) 28 Sep 2023
पुरी जगन्नाध के बर्थडे पर जारी हुआ 'डबल आई स्मार्ट' का पोस्टर

साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर पुरी जगन्नाध आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर संजय दत्त ने फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' का पोस्टर जारी किया है। देखिए...

15:48 (IST) 28 Sep 2023
प्रज्ञा जायसवाल ने किए लाल बागचा राजा के दर्शन

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर गणेश उत्सव के मौके पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'अगले बरस जल्दी आना।' इसमें वो लाल बागचा राजा के चरणों में सिर झुकाए आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं।

13:46 (IST) 28 Sep 2023
ऑस्कर 2024 में मलयालम फिल्म की एंट्री

ऑस्कर 2024 में मलयालम फिल्म 2018 Every One Is Hero ने जगह बनाई है। ये 2018 के बाढ़ पर आधारित है।

13:42 (IST) 28 Sep 2023
रवीना टंडन की बेटी का एयरपोर्ट लुक वायरल

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब राशा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका ब्यूटीफुल लुक देखने के लिए मिला। राशा का वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए...

13:33 (IST) 28 Sep 2023
परिणीति-राघव चड्ढा की शादी में शगुन में थी सिर्फ 11 रुपए की डिमांड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। ऐसे में आपको बता रहे हैं कपल की गिफ्ट पॉलिसी के बारे में। पढ़िए पूरी खबर...

11:29 (IST) 28 Sep 2023
साउथ एक्ट्रेस ने शख्स को मारा थप्पड़

साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू (Lakshmi Manchu) एक कॉन्ट्रोवर्सियल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो एक शख्स को जोरदार तमाचा जड़ते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई उनके सामने आए वो उन्हें बर्दाश्त नहीं। पढ़िए पूरी खबर...

11:28 (IST) 28 Sep 2023
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

10:11 (IST) 28 Sep 2023
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बर्थडे किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर को Kiss करते हुए रोमांटिक फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है।

08:19 (IST) 28 Sep 2023
शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया 'दामाद...'

'जवान' की सक्सेस और 'डंकी' की रिलीज के बीच शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को लेकर यूजर्स ने भी सवाल किया। यूजर ने लिखा, 'सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए।' इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे विराट कोहली काफी पसंद हैं। मैं उनके लिए हमेशा प्रार्थना करता हूं। भाई हमारा दामाद जैसा है।'

08:09 (IST) 28 Sep 2023
बच्चों के बीच फंसी दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो बच्चों के बीच फंसी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान बच्चे उन्हों घेर लेते हैं और जाने नहीं देते हैं। साथ ही एक्ट्रेस इसमें सिर्फ मुस्कुराती रहती हैं। देखिए...

08:05 (IST) 28 Sep 2023
रुबिना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला को किया बर्थडे विश

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्होंने पति अभिनव शुक्ला को जन्मदिन विश किया साथ ही उनके बचपन की तस्वीर भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बर्थडे विश किया है।

08:03 (IST) 28 Sep 2023
कगंना रनौत की 'तेजस' को लेकर उठ रही ऐसी डिमांड

कगंना रनौत की 'तेजस' को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स एक अलग डिमांड कर रहे हैं। वो इसका नाम बदलकर 'तेजस' से 'उरी-2' करना चाहते हैं। हालांकि, अभी नाम बदल जाएगा या नहीं इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

08:01 (IST) 28 Sep 2023
‘जवान’ के लिए मिल रहा ये ऑफर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोगों में क्रेज कम नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की आंधी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में अब किंग खान ने ऐलान किया है कि अब ‘जवान’ का टिकट खरीदने वाले को एक के साथ एक टिकट फ्री में दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

08:00 (IST) 28 Sep 2023
अक्षय-ट्विंकल ने ऋषि सुनक से यूके में की मुलाकात

अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर की सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिला कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ मुलाकात की। फोटो में उन्होंने साथ में पोज भी दिया। ट्विंकल ने इसका एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘सुधा मूर्ति मेरी हीरो बनी हुई हैं, लेकिन उनके दामाद प्रधानमंत्री से मिलना बहुत अच्छा था।’

07:59 (IST) 28 Sep 2023
‘जवान’ के लिए मिल रहा ये ऑफर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर लोगों में क्रेज कम नहीं हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की आंधी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में अब किंग खान ने ऐलान किया है कि अब ‘जवान’ का टिकट खरीदने वाले को एक के साथ एक टिकट फ्री में दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।