Bollywood Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 58 साल को हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस ने उनके घर पहुंचकर आधी रात को सरप्राइज दिया। साथ ही उनकी फिल्म ‘जवान’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज भी किया गया। इसी बीच किंग खान की फिल्म ‘जवान’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। ‘ससुराल सिमर का’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम का शिकार हो गई हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में इसका खुलासा किया है और इस दौरान फॉलोअर्स को भी इस तरह के स्कैम से बचने की टिप्स दी। थलाइवा रजनीकांत का तमिल नाडु में उनके एक फैन ने मंदिर बनावाया है। उसने 250 किलो की रजनीकांत की मूर्ति बनवाई है। ये मंदिर तमिल नाडु के मदुरई में स्थित है। इसके साथ ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे विदेशों में एक दिन पहले ही यानी कि 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर को शुरू हो जाएगी।

Live Updates
19:35 (IST) 2 Nov 2023
बिग बॉस 16 के विनर MC Stan करने जा रहे हैं बॉलीवुड सिंगिंग डेब्यू

सिंगर एमसी स्टैन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वो सलमान खान की फिल्म फर्रे के लिए गाना गाएंगे।

18:14 (IST) 2 Nov 2023
सनी लियोनी ने इस अंदाज में मनाया बेटी निसा का बर्थडे

सनी लियोनी और उनके पति ने कुछ साल पहले एक बेटी गोद ली थी, जिसका नाम निसा है। इसके साथ ही उनके दो बेटे भी हैं। सनी की बेटी का 1 नवंबर को जन्मदिन था और इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है।

16:13 (IST) 2 Nov 2023
Temptation Island के लिए एक साथ आए एल्विश और फुकरा इंसान

रिएलिटी शो Temptation Island में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव और रनरअप अभिषेक मल्हान एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं।

16:11 (IST) 2 Nov 2023
फैंस से मिलने के लिए रवाना हुए शाहरुख खान तो मची भगदड़

शाहरुख खान का आज जन्मदिन है और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख खान रवाना हुए हैं और वहां भगद

15:01 (IST) 2 Nov 2023
जियो वर्ल्ड प्लाजा में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

जियो वर्ल्ड प्लाजा में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेसेस ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से कहर ही बरपा दिया। इसमें रश्मिका मंदाना से लेकर जान्हवी कपूर, सारा अली खान, सोनम कपूर, नोरा फतेही और शहनाज गिल ने शिरकत की।

14:52 (IST) 2 Nov 2023
सिद्धू मूसेवाला की मर्डर मिस्ट्री पर बनने वाली है फिल्म

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मर्डर मिस्ट्री को अब स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी हो रही है। उनकी किताब Who Killed Moosewala के राइट्स मैचबॉक्स शॉट्स प्रोडक्शन कंपनी ने खरीद लिए है। अब कहा जा रहा है कि मूसेवाला की किताब के आधार पर फिल्म या वेब सीरीज बनाई जाएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:20 (IST) 2 Nov 2023
ईशा मालवीय के साथ समर्थ का हुआ झगड़ा तो अभिषेक ने उठाया सवाल

Bigg Boss 17: बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए समर्थ जुरेल करीब एक साल से ईशा मालवीय को डेट कर रहे हैं। जिस वक्त समर्थ ने घर में एंट्री ली थी वह अभिषेक कुमार से काफी नाराज नजर आए थे। ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताने से इनकार कर दिया था। जिसे लेकर घर में काफी ड्रामा भी हुआ और आखिरकार ईशा ने सबको बता दिया कि वह और समर्थ उनके बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन अब इस शो में सब उल्टा ही हो रहा है। समर्थ जो ईशा के लिए आए थे वह उन्हीं से झगड़ रहे हैं और अभिषेक से पहले उनकी लड़ाई हो रही थी तो अब दोनों दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:03 (IST) 2 Nov 2023
लावन्या और वरुण तेज की वेडिंग फोटोज वायरल

लावन्या और वरुण तेज बीते दिन शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने इटली में सात फेरे लिए हैं। ऐसे में अब उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखिए...

13:01 (IST) 2 Nov 2023
शरद केलकर ने वाइफ के साथ मनाया करवा चौथ

'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरद केलकर ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो को शेयर किया है। इसमें वो वाइफ के साथ इस त्यौहार को मनाते दिख रहे हैं।

10:28 (IST) 2 Nov 2023
ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम का शिकार हुईं दीपिका कक्कड़

'ससुराल सिमर का' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम का शिकार हो गई हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में इसका खुलासा किया है और इस दौरान फॉलोअर्स को भी इस तरह के स्कैम से बचने की टिप्स दी।

09:11 (IST) 2 Nov 2023
तमिल नाडु में फैन ने बनाया रजनीकांत का मंदिर

थलाइवा रजनीकांत का तमिल नाडु में उनके एक फैन ने मंदिर बनावाया है। उसने 250 किलो की रजनीकांत की मूर्ति बनवाई है। ये मंदिर तमिल नाडु के मदुरई में स्थित है।

09:08 (IST) 2 Nov 2023
शादी के बंधन में बंधे वरुण तेज और लावण्या

साउथ एक्टर वरुण तेज ने अपनी गर्लफ्रेंड लावण्या से शादी रचा ली है। दोनों की शादी कार्यक्रम इटली में हुआ। इस फंक्शन से उनकी पहली फोटो भी सामने आ चुकी है, जिसमें साउथ के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, पवन कल्याण और राम चरण जैसे स्टार्स पहुंचे।

08:53 (IST) 2 Nov 2023
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जवान'

शाहरुख खान ने फैंस के बर्थडे के मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। उनकी फिल्म 'जवान' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। इसके ऐलान एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

08:05 (IST) 2 Nov 2023
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने पहली बार मनाया करवा चौथ

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाया। इस दौरान राघव ने एक्ट्रेस पत्नी को महंदी भी लगाई। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।

08:03 (IST) 2 Nov 2023
कैटरनी कैफ और विक्की कौशल ने भी मनाया करवा चौथ

कैटरनी कैफ और विक्की कौशल ने भी करवा चौथ मनाया। दोनों की परिवार के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रेड साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

08:02 (IST) 2 Nov 2023
कियारा आडवाणी ने पहली बार मनाया करवा चौथ

कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार करवा चौथ मनाया है। इस दौरान साथ में इनकी जोड़ी देखते ही बन रही थी।

08:00 (IST) 2 Nov 2023
शाहरुख खान ने फैंस से की मुलाकात

शाहरुख खान से मिलने के लिए फैंस आधी रात को उनके घर पहुंचे और उन्होंने बर्थडे के मौके पर फैंस से रात में ही मुलाकात की।

07:59 (IST) 2 Nov 2023
शाहरुख खान को बर्थडे पर फैंस ने आधी रात को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 58 साल को हो गए हैं। इस खास मौके पर फैंस ने उनके घर पहुंचकर आधी रात को सरप्राइज दिया और इस देखने के बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने फैंस के सरप्राइज को स्वीकार किया और आधी रात को ही वो घर बाहर आए।