Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2023 में धमाकेदार कमबैक किया है। उन्होंने साल के शुरुआत में ही ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 540 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज हुई और ये अब तक 345.58 करोड़ रुपए कमा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी। ऐसे में दोनों फिल्मों का कलेक्शन 860 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसी के साथ ही किंग खान इस साल यानी कि 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं। वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों को एक ही फ्रेम में काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों इटली में हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए…

Live Updates
21:18 (IST) 1 Oct 2023
परिणीति चोपड़ा ने दिखाई शादी से पहले ससुरालवालों संग हुए क्रिकेट मैच और नींबू रेस की तस्वीरें

शादी से एक दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच हुआ था। साथ में परिणीति और राघव ने अपने बचपन के कुछ गेम भी खेले थे। जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

21:14 (IST) 1 Oct 2023
रैपर बादशाह ने लाइव कॉन्सर्ट में फैन को गिफ्ट किए डेढ़ लाख के जूते

फेमस रैपर बादशाह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में सिंगर अपनी एक फैन को जूते गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

21:11 (IST) 1 Oct 2023
अक्षय कुमार के बाद रजनीकांत ने भी पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का किया सपोर्ट

एक्टर अक्षय कुमार के बाद अब दिग्गज स्टार रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का सपोर्ट किया है और फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की है।

15:49 (IST) 1 Oct 2023
समंदर किनारे बीच पर सफाई करते दिखे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को भी समंदर किनारे सफाई अभियान से जुड़ते देखा गया। एक्टर ने बीच की सफाई की। इसकी फोटो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। देखिए…

15:47 (IST) 1 Oct 2023
‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ के विनर बने समर्पण लामा

टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' को जीतकर कंटेस्टेंट समर्पण लामा ने इतिहास रच दिया है। वो अपने शानदार डांसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इस शो को जीतने के बाद उन्हें 15 लाख रुपए कैश प्राइज मनी और ट्रॉफी मिली है। पढ़िए पूरी खबर…

15:46 (IST) 1 Oct 2023
दिशा पाटनी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी' के सात साल पूरे होने के मौके पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। एक पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने सुशांत को याद किया है।

14:33 (IST) 1 Oct 2023
स्वरा भास्कर की बेटी की हुई छठी पूजा

स्वरा भास्कर इन दिनों मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी बेटी की छठी पूजा की गई है। उन्होंने राबिया की तस्वीरें शेयर करते हुए छठी पूजा की जानकारी दी है।

14:32 (IST) 1 Oct 2023
रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इसे 2024 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का एक पोस्टर एक्टर की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने शेयर करते हुए बताया कि फिल्म को 2024 पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

14:23 (IST) 1 Oct 2023
2 अक्टूबर को रिलीज होगा पवन सिंह की ‘हर हर गंगे’ का टीजर

पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' का एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे शेयर करने के साथ ही इसके ट्रेलर वीडियो की जानकारी दी गई है। फिल्म का ट्रेलर वीडियो 2 अक्टूबर को यूट्यूब से जारी किया जाएगा।

14:21 (IST) 1 Oct 2023
पति संग रोमांटिक दिखीं श्रद्धा आर्या

साउथ और टीवी की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने राहुल नांगल के साथ रोमांटिक तस्वीरें शयर की है। देखिए…

13:40 (IST) 1 Oct 2023
बर्थडे पर यूं झूमी कुणाल खेमू की बेटी इनाया

कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर किया है। इसमें वो झूमते हुए नजर आ रही हैं।

12:19 (IST) 1 Oct 2023
बेबी बंप के साथ दिखीं रुबीना दिलैक, वीडियो वायरल

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उन्हें हाल ही में एक बार फिर से बेबी बंप में स्पॉट किया गया। वो ब्लैक ड्रैस और डैनिम जैकेट में नजर आई हैं।

11:19 (IST) 1 Oct 2023
‘खिचड़ी-2’ का टीजर वीडियो हुआ रिलीज

फिल्म 'खिचड़ी 2' का टीजर रिलीज हो गया है। जेडी मजेठिया, सुप्रिया पाठक और पारेख की पूरी फैमिली एक बार फिर से नए रोमांच के साथ वापस आ गए हैं। देखिए वीडियो…

11:08 (IST) 1 Oct 2023
प्रेग्नेंसी के बीच यूं दिखीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। इसी बीच उन्हें स्पॉट किया गया है। वो कार में कैजुअल लुक में दिखाई दी हैं।

11:06 (IST) 1 Oct 2023
हॉलीवुड स्टार संग इटली में दिखीं जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों को एक ही फ्रेम में काफी पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों इटली में हैं।

11:05 (IST) 1 Oct 2023
साल के सबसे ज्यादा कमाई कर नंबर 1 बने शाहरुख खान

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2023 में धमाकेदार कमबैक किया है। उन्होंने साल के शुरुआत में ही ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 540 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज हुई और ये अब तक 345.58 करोड़ रुपए कमा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी। ऐसे में दोनों फिल्मों का कलेक्शन 860 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसी के साथ ही किंग खान इस साल यानी कि 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं।