Bollywood Entertainment News Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गणेश उत्सव के मौके पर एक्टर बप्पा के आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए छोटे बेटे अबराम के साथ गए थे। इसी बीच अब उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे के घर देखा गया। उनके घर वो गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही एक्टर की फिल्म ‘जवान’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी की रिलीज को 18 दिन से ज्यादा हो गया है। ऐसे में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे संडे 15 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं, उन्होंने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है।
रुबीना दिलैक ने बेबी बम्प में कुछ फोटोशूट कराया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।
मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन को जिनेवा में अपने घर पर गिरने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये रियल स्टोरी पर आधारित है। इसमें सरदार जसवंत गिल की कहानी को दिखाया गया है। इसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। पढ़िए पूरी खबर…
Sardar Jaswant Singh Gill ji, eh trailer twahdi yaad vich twahdi bahaduri nu samarpit hai. ? In your memory, saluting your courage. Rab rakha. #MissionRaniganjTrailer out now: https://t.co/0JzSfW57F4#MissionRaniganj in cinemas on 6th October. pic.twitter.com/NE4hx6uWA1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 25, 2023
परिणीति-राघव चड्ढा ने धूमधाम के साथ उदयपुर में शादी कर ली। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब कपल की शादी के मंडप से नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो दूल्हे राजा अपनी दुल्हन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'दबंग-3' फेम एक्ट्रेस और महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का सादगी भरा लुक देखने के लिए मिला। सलवार-सूट में उन्होंने दिल ही जीत लिया। उनके लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।
परिणीति-राघव चड्ढा की सोशल मीडिया पर नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें राघव को ब्लैक कलर के सूट में तो एक्ट्रेस को शरारे में देखा जा सकता है। उन्होंने बालों में गुलाब लगाकर लुक को कंप्लीट किया है।
दशहरा 2023 पर बॉक्स ऑफिस पर सेनन सिटर्स में धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है। दरअसल, कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' और नुपूर सेनन की डेब्यू साउथ फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' दशहरा पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल सकती है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी अटेंड करने के बाद एक्ट्रेस की फैमिली उदयपुर से वापस लौट चुकी है। उनका परिवार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वीडियो भी सामने आया है। देखिए…
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, बेस्ट परिणीति चोपड़ा का वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद मुंबई वापस लौटीं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पर वो कैजुअल लुक में नजर आईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर लिखा, 'क्लब में स्वागत है। जीवनभर की खुशियों के लिए आपको बधाई। ढेर सारा प्यार।'
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने हसबैंड राहुल वैद्य की बेटी के साथ रात 12 बजे तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपनी लाडली को प्यार करते और दुलारते हुए नजर आ रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब एक-दूजे के हो गए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की इनसाइड तस्वीरों को शेयर कर नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर-3' के टीजर वीडियो को 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
MegaStar Salman Khan's #Tiger3Teaser CONFIRMED for September 27.
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 25, 2023
||#Tiger3|#SalmanKhan|| pic.twitter.com/K0cwwX8Cfi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन उन्होंने बहन के लिए पोस्ट शेयर करके ढेर सारी बधाई दी थी। ऐसे में अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि वो काम में बिजी हैं इसलिए फंक्शन में नहीं पहुंच पाईं।
फिल्म ‘जवान’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी की रिलीज को 18 दिन से ज्यादा हो गया है। ऐसे में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे संडे 15 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बॉलीवुड की बेहतरीन गायक आशा भोंसले गणेश उत्सव के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंची। एक दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बप्पा की मूर्ति भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।
सलमान खान ने गणेश उत्सव के मौके पर जीजा आयुष शर्मा और बहन अर्पिता खान के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक्टर को कुर्ता-पायजामा में ट्रैडिशनल अवतार में देखा गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
गणेश उत्सव के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के घर शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही पहुंचे। इस दौरान दोनों खान्स ने सीएम से मुलाकात भी की।
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गणेश उत्सव के मौके पर एक्टर बप्पा के आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए छोटे बेटे अबराम के साथ गए थे। इसी बीच अब उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे के घर देखा गया। उनके घर वो गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे।